Anand Sharma

फ़ोटो: Zeenews.in

आनंद शर्मा थाम सकते है भारतीय जनता पार्टी का दामन

कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता व हिमाचल प्रदेश के चुनाव संचालन समिति के पूर्व अध्यक्ष आनंद शर्मा भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम सकते है। दरअसल बीते कुछ दिनों पहले आनंद शर्मा और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मुलाकात भी हुई थी जिसके बाद यह कयास और तेज हो गए है। हालांकि आनंद शर्मा ने भाजपा में जाने की बात को इनकार कर दिया है और पार्टी के प्रत्याशियों के लिए प्रचार करने की बात कही है।

सोम, 22 अगस्त 2022 - 02:05 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Anand Sharma, Indian National Congress, BJP, J P Nadda

Courtesy: Aajtak

JP nadda with keshav Prasad Maurya and brijesh pathak

फ़ोटो: Hindustan

यूपी: नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश कर रही भाजपा, दोनों डिप्टी सीएम ने की जेपी नड्डा से मुलाकात

उत्तरप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश में है और इस मामले को लेकर प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम (बृजेश पाठक व केशव प्रसाद मौर्य) ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात भी की है। इस मुलाकात में प्रदेश में केंद्र व राज्य की योजनाओं के संचालन को लेकर चर्चा हुई है। बता दें कि इससे पहले स्‍वतंत्र देव सिंह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष थे जिनका कार्यकाल जुलाई 16 को पूरा हो चुका है।

शुक्र, 19 अगस्त 2022 - 09:30 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Brijesh Pathak, J P Nadda, Keshav prasad maurya, BJP President

Courtesy: Zeenews

BJP

फोटो: Times of India

विधानसभा चुनाव 2022 के लिए बीजेपी ने की पांच राज्यों के चुनाव प्रभारियों के नामों की घोषणा

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सितंबर 8 को 2022 में होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए अपने प्रभारियों और सह प्रभारियों के नाम की घोषणा कर दी है। जिसके लिए प्रल्हाद जोशी (उत्तराखंड), गजेंद्र सिंह शेखावत (पंजाब),धर्मेंद्र प्रधान (उत्तर प्रदेश), भूपेंद्र यादव (मणिपुर), देवेंद्र फडनवीस (गोवा) को प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही कई नेताओं को सह प्रभारी भी नियुक्त किया है। पंजाब राज्य के अलावा शेष चार राज्यों में बीजेपी… read-more

बुध, 08 सितंबर 2021 - 08:20 PM / by मनोज बिष्ट

Tags: BJP, J P Nadda, Legislative Election 2022, Indian Politics

Courtesy: India.com

Bjp Meeting

फोटो: Dainik Bhaskar

चुनावी रणनीति पर चर्चा के लिए दिल्ली पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आधिकारिक आवास पर अगस्त 19 को बैठक हुई है। बैठक में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ,पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई शीर्ष नेता शामिल थे। सूत्रों के अनुसार लगभग 2 घंटे चली बैठक में आगामी विधानसभा को लेकर चुनावी रणनीति के साथ विधान परिषद में खाली चार सीटों पर उम्मीदवारों की बात की गई।

शुक्र, 20 अगस्त 2021 - 06:50 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: CM Yogi Adityanath, Amit Shah, J P Nadda, BJP Leader

Courtesy: India TV News

PM Modi

फोटो: The Economic Times

पीएम मोदी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल पर मंत्रियों के साथ की चर्चा

केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जून 11 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के साथ चर्चा की। लोकसभा चुनाव 2019 जीतने के बाद प्रधानमंत्री मोदी द्वारा मंत्रीमंडल में विस्तार नहीं किया गया है। उत्तर प्रदेश में भी मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल की संभावना है। इसी को लेकर यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम, अमित शाह औऱ जेपी नड्डा से दिल्ली में मुलाकात की।

शनि, 12 जून 2021 - 10:15 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: PM Modi, meeting, Cabinet, J P Nadda

Courtesy: Zee News

J P Nadda

फ़ोटो: Indiatv.in

डीएमके की वंशवादी राजनीति को खत्म करना चाहिए- जेपी नड्डा

तमिलनाडु के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मार्च 26 के दिन तिरुवयारु की जनता को संबोधित किया। यहां डीएमके परिवार की राजनीति खत्म करने की बात करते हुए नड्डा ने कहा कि हमें डीएमके-कांग्रेस के भ्रष्टाचार और नीतिगत पक्षाघात के दिनों को भी याद रखना होगा जिसमें 2 जी, 3 जी और 4 जी घोटालों का कुछ परिवार नेतृत्व करते रहें। नड्डा ने यह भी कहा कि तमिलनाडु की जनता ने अब एनडीए को वापस चुनने का फैसला… read-more

शनि, 27 मार्च 2021 - 01:02 PM / by आकाश तिवारी

Tags: J P Nadda, Tamilnadu, Bhartiya Janta Party

Courtesy: Aajtak News

J P Nadda

फ़ोटो: Prabhat khabar

असम: भारतीय जनता पार्टी का घोषणापत्र जारी करेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

असम के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मार्च 23 के दिन पार्टी का घोषणापत्र जारी करेंगे। पार्टी की ओर से मिली जानकारी के अनुसार घोषणापत्र गुवाहाटी स्थित ताज विवांता होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जारी कर किया जाएगा। घोषणापत्र को लेकर भाजपा ने कहा, "यह घोषणापत्र असम में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार द्वारा पिछले पांच वर्षों में पीएम मोदी के दिशा-निर्देश में जारी विकास यात्रा में नये आयाम… read-more

मंगल, 23 मार्च 2021 - 10:16 AM / by आकाश तिवारी

Tags: J P Nadda, Bhartiya Janta Party, Assam

Courtesy: Punjab kesari

J P Nadda

फ़ोटो: Jagran.com

बंगाल: सत्ता में आने पर तेली व महिष्य जाति को ओबीसी कैटेगरी में शामिल करेंगे- जे पी नड्डा

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कोतुलपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए एलान किया कि बीजेपी अगर सत्ता में आई तो महिष्य और तेली जाति के लोगों को ओबीसी सूची में शामिल करने के लिए एक आयोग का गठन करेगी। भारतीय जनता पार्टी ने ये कास्ट कार्ड पिछड़ी जातियों के वोटबैंक को लुभाने के लिए खेला है। वहीं, नड्डा ने ममता पर निशाना साधते हुए कहा कि, "बंगाल में एससी कैटेगरी की महिलाओं के साथ जो रेप और दुर्व्यवहार होता है उसका पुलिस केस… read-more

बुध, 17 मार्च 2021 - 12:45 PM / by आकाश तिवारी

Tags: J P Nadda, mamta banerjee, West Bengal

Courtesy: Aajtak News

J P Nadda

फ़ोटो: Getty Images

बंगाल में भाजपा का मेगा प्लान, 'लोखो सोनार बांग्ला' अभियान की शुरुआत करेगी पार्टी

पश्चिम बंगाल के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी अब 'लोखो सोनार बांग्ला' अभियान की शुरुआत करने जा रही है। इस अभियान के तहत राज्य वासियों से पश्चिम बंगाल में अगले पांच साल के विकास हेतु सुझाव मांगे जाएंगे और इसकी शुरुआत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। इसमें 294 एलईडी रथ राज्य के हर विधानसभा क्षेत्र में जाएंगे और जनता से सुझाव लेंगे, जिसके बाद पार्टी सुझावों के हिसाब से बंगाल चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र तैयार… read-more

गुरु, 25 फ़रवरी 2021 - 11:18 AM / by आकाश तिवारी

Tags: J P Nadda, BJP, West Bengal, West Bengal Election

Courtesy: Aajtak news

Rajnath singh

फ़ोटो: Jagran.com

पश्चिम बंगाल: परिवर्तन यात्रा में आज शामिल होंगे जेपी नड्डा, फरवरी 10 को राजनाथ सिंह का आगमन

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा में फरवरी 9 के दिन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होंगे। वहीं, फरवरी 10 को देश के रक्षा मंत्री व पार्टी के दिग्गज नेता राजनाथ सिंह भी परिवर्तन यात्रा में शामिल होंगे। यात्रा में राजनाथ सिंह मल्लारपुर और बटाला क्षेत्र में शामिल होंगे। बता दें कि आगामी विधानसभा चुनाव में अपना ग्राफ मजबूत करने के लिए भाजपा ने यह परिवर्तन यात्रा शुरू की है जिसमें सभी स्टार प्रचारक भी शामिल होंगे जिसमें… read-more

मंगल, 09 फ़रवरी 2021 - 08:29 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Rajnath Singh, J P Nadda, West Bengal Election, BJP

Courtesy: Aajtak