jagannath rath yatra

फोटो: DeshGujarat

जगन्नाथ यात्रा की हुई शुरुआत, मुख्यमंत्री ने सड़क पर लगाई झाड़ू

गुजरात के अहमदाबाद में जुलाई एक को 145वीं जगन्नाथ रथयात्रा की शुरुआत हुई। यात्रा से पहले मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने पहिंद विधि के बाद सोने की झाडू़ से सड़क साफ कर रथयात्रा की शुरुआत की। ये यात्रा जगन्नाथ मंदिर से निकलकर भगवान जगन्नाथ के मामा के घर सरसपुर पहुंचेगी। इसके बाद भगवान अहमदाबाद के प्रेम दरवाजे से मंदिर लौटते है। रथयात्रा से पहले हुई मंगला आरती में गृहमंत्री अमित शाह ने भी हिस्सा लिया।

शुक्र, 01 जुलाई 2022 - 10:10 AM / by रितिका

Tags: Shree Jagannath Temple, jagannath rath yatra 2022, Gujarat, Amit Shah

Courtesy: AajTak News

Jagannath Rath Yatra 2022

फोटो: India TV News

आज से शुरू हो रही है जगन्नाथ रथ यात्रा 2022, हजारों की भीड़ उमड़ी

जगन्नाथ पुरी में आज जुलाई एक से रथयात्रा शुरू होने वाली है। इस रथयात्रा की समाप्ति जुलाई 12 को होगी। रथ यात्रा में भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भाई बलराम और बहन सुभद्रा की सवारी निकाली जाती है। आज से शुरू होने वाली रथ यात्रा में साहिल होने लाखों भक्त पुरीधाम पहुंच चुके हैं। यात्रा का आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से करवाने के लिए प्रदेश सरकार ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

शुक्र, 01 जुलाई 2022 - 09:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: jagannath rath yatra 2022, gather, मंदिर

Courtesy: Prabhat Khabar