jagannath rath yatra

फोटो: DeshGujarat

जगन्नाथ यात्रा की हुई शुरुआत, मुख्यमंत्री ने सड़क पर लगाई झाड़ू

गुजरात के अहमदाबाद में जुलाई एक को 145वीं जगन्नाथ रथयात्रा की शुरुआत हुई। यात्रा से पहले मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने पहिंद विधि के बाद सोने की झाडू़ से सड़क साफ कर रथयात्रा की शुरुआत की। ये यात्रा जगन्नाथ मंदिर से निकलकर भगवान जगन्नाथ के मामा के घर सरसपुर पहुंचेगी। इसके बाद भगवान अहमदाबाद के प्रेम दरवाजे से मंदिर लौटते है। रथयात्रा से पहले हुई मंगला आरती में गृहमंत्री अमित शाह ने भी हिस्सा लिया।

शुक्र, 01 जुलाई 2022 - 10:10 AM / by रितिका

Tags: Shree Jagannath Temple, jagannath rath yatra 2022, Gujarat, Amit Shah

Courtesy: AajTak News

Shree Jagannath Temple In Puri Reopened For Devotees After Three Days

फोटो: India TV News

3 दिनों के बाद फिर से खुला श्री जगन्नाथ मंदिर: ओडिशा

ओडिशा के पुरी में प्रतिष्ठित श्री जगन्नाथ मंदिर दिसंबर 31 से तीन दिनों तक बंद रहने के बाद भक्तों के लिए फिर से खोल दिया गया है। कथित तौर पर, मंदिर प्रशासन ने नए साल के आसपास भक्तों की बड़ी भीड़ से बचने के लिए दिसंबर 31 को 12 वीं शताब्दी के मंदिर को बंद करने का फैसला किया था। हालांकि, तीन दिनों के दौरान पुजारियों और भक्तों ने लगातार सभी अनुष्ठान किए।

सोम, 03 जनवरी 2022 - 07:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Shree Jagannath Temple, Puri, devotees

Courtesy: TV9 Bharatvarsh