yogi adityanath pm modi

फोटो: ABP Live

पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मुलाकात करने दिल्ली जाएंगे योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करने के बाद योगी आदित्यनाथ समेत कई नेता मार्च 13 को दिल्ली पहुंचेंगे, जहां पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ मंथन होगा। मार्च 14 को योगी आदित्यनाथ की मुलाकात पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से होगी। इसके बाद शीर्ष पदाधिकारियों की बैठक होगी, जिसमें नई सरकार की रुपरेखा तैयार होगी। इसमें मंत्रिमंडल समेत विधायक दल के नेता का चयन भी किया… read-more

रवि, 13 मार्च 2022 - 09:35 AM / by रितिका

Tags: Yogi Adityanath, up election, BJP Leader, PM Modi, JP Nadda

Courtesy: News 18 Hindi

Mahakaal

फोटो: Ujjain Tourism

मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे जेपी नड्डा, महाकाल के करेंगे दर्शन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मार्च आठ को 12 बजे उज्जैन स्थित महाकाल के पूजा और दर्शन करेंगे। नड्डा को उज्जैन और देवास में होने वाले कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेना है। यहां वो बीजेपी नेताओं के साथ दो महत्वपूर्ण बैठकें करने वाले है। इस दौरे के दौरान जेपी नड्डा बीजेपी के पदाधिकारियों व मोर्चा अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे, जिसमें पार्टी के कार्यों की समीक्षा की जाएगी। बीते वर्ष हुए उपचुनाव के नतीजों पर भी चर्चा होगी।

मंगल, 08 मार्च 2022 - 12:30 PM / by रितिका

Tags: JP Nadda, BJP, Mahakaal, Ujjain

Courtesy: Zee News

Akhilesh Yadav

फोटो: ABP News

अखिलेश यादव ने बीजेपी सांसद पर कसा तंज, बोले श्रीकृष्ण हर उनके सपने में आते हैं

बीजेपी के राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने जेपी नड्डा को पत्र लिखकर कहा कि सीएम योगी को मथुरा से चुनाव लड़वाना चाहिए। इस पत्र के लिए उन्हें श्रीकृष्ण ने प्रेरित किया। अब इस पर अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि इनके तो पत्र में लिखा है, लेकिन भगवान श्रीकृष्ण तो हर रात मेरे सपने में आते हैं और कहते हैं कि उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनने वाली है।

मंगल, 04 जनवरी 2022 - 12:05 PM / by अजहर फारूक

Tags: India, Lord Krishna, Akhilesh Yadav, JP Nadda

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

JP Nadda

फोटो: Mumbai Mirror

बीजेपी की जनविश्वास यात्रा समापन में जेपी नड्डा ने विपक्ष पर साधा निशाना

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जनविश्वास यात्रा के समापन के कार्यक्रम में जनवरी 3 को यूपी के बस्ती पहुंचे। उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष को आड़े हाथों लिया। अखिलेश यादव के 300 यूनिट फ्री बिजली देने वाले वादे पर उन्होंने कहा, जो बिजली नहीं दे सका वो मुफ्त बिजली क्या देगा। इसके साथ ही कहा, जो वोटबैंक की राजनीति करते थे, उनकी आज हालत खराब है। क्योंकि वोटबैंक की राजनीति को नरेन्द्र मोदी ने समाप्त कर दिया।

मंगल, 04 जनवरी 2022 - 11:40 AM / by अजहर फारूक

Tags: BJP, JP Nadda, Uttar Pradesh, US Elections

Courtesy: ABP News

rally

फोटो: ABP News

भाजपा की जन विश्वास यात्रा की कल से होगी शुरुआत

उत्तर प्रदेश में भाजपा दिसंबर 19 से छह अलग अलग स्थानों पर जन विश्वास यात्रा की शुरुआत करेगी। इसकी शुरुआत भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ करेंगे। इसका मकसद राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाने का है। इस यात्रा के जरिए पूर्व की सरकारों में व्याप्त गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार के बारे में जनता को बताना है।

शनि, 18 दिसम्बर 2021 - 08:20 PM / by रितिका

Tags: BJP, JP Nadda, up election

Courtesy: Times Now Hindi

Vijay Sankalp Yatra

फोटो: Economic Times

उत्तराखंड चुनाव 2022: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज दिखाएँगे विजय संकल्प यात्रा को हरी झंडी

भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा आज उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में पार्टी की 'विजय संकल्प यात्रा' को हरी झंडी दिखाएंगे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर दिसंबर 19 को कुमाऊं क्षेत्र में दूसरी 'विजय संकल्प यात्रा' का शुभारम्भ करेंगे। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले  उत्तराखंड भाजपा ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में पिछले पांच वर्षों में राज्य सरकार के काम को उजागर करने के लिए 'विजय संकल्प यात्रा' की योजना बनाई है। इस दौरान 4500 किमी की दूरी तय की… read-more

शनि, 18 दिसम्बर 2021 - 09:55 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Uttarakhand, sankalp yatra, JP Nadda

Courtesy: Amar Ujala News

JP Nadda

फोटो: Zee News

डॉक्टरों की तारीफ में बोले बीजेपी अध्यक्ष, स्वयंसेवकों को करेंगे तैयार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अगस्त आठ को आगरा के फतेहपुर में डॉक्टरों को संबोधित करते हुए कोरोना काल के दौरान डॉक्टरों की भूमिका की खूब तारीफ की। उन्होंने मानवता की सेवा कर रहे सभी डॉक्टरों की खूब प्रशंसा की। इसके साथ ही उन्होंने कोरोना की संभावित तीसरी लहर के खिलाफ जंग में बीजेपी की तैयारियों के तहत चार लाख स्वयंसेवकों तैयार करने का भी ऐलान किया है। 

सोम, 09 अगस्त 2021 - 07:00 PM / by रितिका

Tags: BJP, JP Nadda, Coronavirus Pandemic, RSS Worker

Courtesy: ABP News

J P NADDA

फोटो: DNA INDIA

बीजेपी ने 5 राज्यों मे होने वाले चुनाव पर दोबारा किया मंथन

चुनावी रणनीतियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मई 4 को पार्टी के महासचिवों और विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों के संगठन तथा 2022 में 5 राज्यों के चुनाव के लिए मंथन किया। जेपी नड्डा के घर पर हुई सभी बैठकों में पार्टी के सारे महासचिव शामिल रहे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बैठक में हिस्सा लिया और कामकाज संबंधित जानकारी दी। इस बैठक में विशेष अभियान "सेवा ही संगठन" पर चर्चा हुई।  

रवि, 06 जून 2021 - 10:08 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: BJP, JP Nadda, Elections, Yogi Adityanath

Courtesy: Aaj Tak

J.p Nadda

फोटो: THE ECONOMIC TIMES

बैठक में गैरमौजूदगी से ममता बैनर्जी ने की लोकतंत्र की हत्या: जेपी नड्डा

यास तूफान में हुए नुकसान की समीक्षा करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी द्वारा हुई बैठक में ममता बनर्जी के मौजूद नहीं होने पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा ने इसको 'लोकतंत्र की हत्या' कहा है। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने ममता बनर्जी का 30 मिनट तक इंतजार किया। बैठक में शामिल हुए कई दिग्गज नेताओं ने ममता बनर्जी के बैठक में ना आने को संवैधानिक मर्यादाओं को तार-तार और संघीय व्यवस्था की भावना को आहत करना बताया है। 

शनि, 29 मई 2021 - 11:12 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: BJP, JP Nadda, mamta banerjee, PM Modi

Courtesy: Jansatta

J P Nadda

फोटो: The States Man

जे पी नड्डा ने साधा बंगाल की सरकार पर निशाना

विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र पार्टी के लिए जनसमर्थन जुटाने के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मालदा के शाहपुर गांव में 3000 से ज्यादा किसानों के साथ खिचड़ी भोज में हिस्सा लिया। इस दौरान किसानों को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि "ये मां, माटी, मानुष के नाम पर आई सरकार ने बंगाल की जनता के साथ धोखा किया है।" उन्होंने कहा कि ममता सरकार ने बंगाल के लाखों किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभ से वंचित कर अन्याय किया… read-more

शनि, 06 फ़रवरी 2021 - 06:40 PM / by Shruti

Tags: JP Nadda, West Bengal, West Bengal Election

Courtesy: Dainik Jagran News