Shivamoga Subbanna

फोटो: Lokmat News

मशहूर कन्नड़ गायक शिवमोग्गा सुब्बन्ना का 83 साल की उम्र में हुआ निधन

मशहूर कन्नड़ गायक शिवमोग्गा सुब्बन्ना का 83 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से अगस्त 11 को निधन हो गया। इस बात की जानकारी उनके परिवार के करीबी सूत्रों ने दी। सूत्रों के मुताबिक सुब्बन्ना का निधन शहर के जयदेव अस्पताल में हुआ। सुबन्ना के परिवार में एक बेटा और एक बेटी है। सुब्बन्ना को कन्नड़ भाषा के पार्श्व गायन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार (1978) से सम्मानित किया गया था। 

शुक्र, 12 अगस्त 2022 - 01:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: playback singer, shivamogga subbanna, passes away, Kannada

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Venkata Subbaiah

फोटो: Dainik Savera times

कन्नड़ लेखक वेंकटसुबैया का 107 साल की उम्र में निधन

जानेमाने कन्नड़ लेखक एवं समालोचक प्रोफेसर गंजम वेंकटसुबैया का निधन हो गया है। वह 107 वर्ष के थे। उन्हें पद्म श्री, पम्पा पुरस्कार, साहित्य अकादमी द्वारा भाषा सम्मान, कर्नाटक राज्योत्सव पुरस्कार और कर्नाटक साहित्य अकादमी पुरस्कार जैसे पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। कन्नड़ साहित्यिक क्षेत्र में लोकप्रिय जी वेंकटसुबैया एक लेक्सियोग्राफर, व्याकरणिक और साहित्यिक आलोचक थे। उन्होंने 12 शब्दकोष संकलित किए हैं। 100 साल पार करने के बाद भी उनका… read-more

सोम, 19 अप्रैल 2021 - 06:51 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Kannada, Writer, editor, Ganjam Venkatasubbaiah, Dead

Courtesy: Amarujala News