Kalyan Singh

फोटो: India TV News

आज 25 किलो चंदन के साथ किया जायेगा पूर्व सीएम कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का शरीर आज पंचतत्व में विलय होने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार के लिए 25 किलो चंदन का ऑर्डर दिया गया है और पूरी रस्मों के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। आज दोपहर 2 बजे नरोरा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अगस्त 21 को रात 9.30 बजे उनका निधन हो गया। वे 89 वर्ष के थे और लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में भर्ती थे। 

सोम, 23 अगस्त 2021 - 10:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Kalyan Singh, SANDLE WOOD, LAST RIDE

Courtesy: Amar Ujala News