आज 25 किलो चंदन के साथ किया जायेगा पूर्व सीएम कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का शरीर आज पंचतत्व में विलय होने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार के लिए 25 किलो चंदन का ऑर्डर दिया गया है और पूरी रस्मों के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। आज दोपहर 2 बजे नरोरा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अगस्त 21 को रात 9.30 बजे उनका निधन हो गया। वे 89 वर्ष के थे और लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में भर्ती थे।