सावन के सोमवार को शिवलिंग पर चढ़ानी चाहिए ये चीजें
भगवान शिव की पूजा के लिए सावन के महीने का विशेष महत्व होता है। सावन के सोमवार के दौरान अगर भगवान शिव को सफेद चीजों को अर्पण किया जाए तो भक्तों को विशेष लाभ मिलता है। भगवान शिव को कच्चा दूध, दही, घी, चावल, सफेद आंक के फूल, सफेद चंदन, चीनी चढ़ानी चाहिए। इससे किया गया अभिषेक भक्तों को विशेष फल देने वाला होता है। बता दें की सावन में भगवान शिव का जलाभिषेक करने का विशेष महत्व होता है।