फोटो: Getty Images
मिजोरम चुनाव: बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा ने जारी किया चुनावी घोषणापत्र
भारतीय जनता पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा ने अक्टूबर 27 को मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र या 'विजन डॉक्यूमेंट 2023' जारी किया। नड्डा ने आइजोल में पार्टी के राज्य प्रधान कार्यालय में एक समारोह के दौरान घोषणापत्र दस्तावेज जारी किया। भाजपा ने सभी सरकारी नौकरियों, मिजोरम खेल अकादमी में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने और आयुष्मान भारत के तहत स्वास्थ्य बीमा… read-more
Tags: Mizoram assembly election, bjp chief jp nadda, releases, manifesto
Courtesy: India TV
फोटो: India TV News
कांग्रेस ने जारी किया कर्नाटक चुनाव का घोषणापत्र; बजरंग दल पर प्रतिबंध
भारतीय जनता पार्टी द्वारा अपने चुनावी वादों का खुलासा करने के एक दिन बाद, कांग्रेस ने भी अपना विजन डॉक्यूमेंट जारी कर दिया है। विमोचन कार्यक्रम के दौरान, कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, राज्य इकाई के अध्यक्ष डीके शिवकुमार और घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष डॉ परमेश्वरजी उपस्थित थे। कांग्रेस ने इस बार अपने घोषणापत्र में रोजगार सृजित करने, बुनियादी… read-more
Tags: Congress, releases, Karnataka Elections, manifesto
Courtesy: NDTV Hindi
फोटो: Twitter
त्रिपुरा चुनाव 2023: अगरतला में जेपी नड्डा ने जारी किया बीजेपी का चुनावी घोषणापत्र 'संकल्पपत्र 2023'
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज को 16 फरवरी को होने वाले त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी घोषणापत्र 'संकल्पपत्र 2023' जारी किया। जेपी नड्डा ने मुख्यमंत्री माणिक साहा के साथ चुनावी घोषणा पत्र जारी किया। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज अगरतला में कहा, 'जब बीजेपी 'संकल्प पत्र' लेकर आती है, तो यह एक विजन डॉक्यूमेंट होता है, यह केवल एक कागज का टुकड़ा नहीं है,… read-more
Tags: tripura election 2023, bjp poll, manifesto, release
Courtesy: Amar Ujala News
फोटो: India Herald
त्रिपुरा चुनाव 2023: जेपी नड्डा आज जारी करेंगे बीजेपी का चुनावी घोषणा पत्र
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज (9 फरवरी) 16 फरवरी को होने वाले त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी करेंगे। पार्टी सूत्र ने कहा, "नड्डा नौ फरवरी को त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी करेंगे। वह उसी दिन त्रिपुरा का दौरा करेंगे।" सूत्र के मुताबिक पार्टी ने घोषणा पत्र में कई नए बिंदु जोड़े हैं। सूत्रों के अनुसार घोषणा पत्र जारी करने के बाद… read-more
Tags: tripura election 2023, bjp poll, manifesto, release, JP Nadda
Courtesy: Republic World
फोटो: Times Now News
यूपी चुनाव 2022: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज जारी करेंगे बीजेपी का घोषणापत्र
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज फरवरी 8 को आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए भाजपा का घोषणापत्र जारी करेंगे। भाजपा का घोषणापत्र, जिसका शीर्षक लोक कल्याण संकल्प पत्र है, फरवरी 6 को जारी होने वाला था, पर महान गायिका लता मंगेशकर के निधन के आलोक में इस कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया। बता दें कि दिसंबर 15, 2022 को सीएम योगी ने आकांक्षा पेटी लांच करके कल्याण संकल्पपत्र के लिए पूरे प्रदेश से सुझाव मांगे थे।
Tags: up election 2022, Amit Shah, BJP, manifesto
Courtesy: India.Com
फोटो: The Hindu
बीजेपी फरवरी 2 को जारी करेगी अपना घोषणापत्र: उत्तराखंड चुनाव
पार्टी सूत्रों ने जनवरी 25 को जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड चुनाव से पहले, भाजपा फरवरी 2 को अपना घोषणापत्र जारी करेगी। उत्तराखंड चुनाव के लिए भाजपा का घोषणा पत्र 2 फरवरी को सीएम पुष्कर सिंह धामी और संघ की उपस्थिति में जारी होने की संभावना है। पार्टी ने 70 में से 59 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। गौरतलब है कि उत्तराखंड में फरवरी 14 को चुनाव होने हैं।
Tags: Uttarakhand, manifesto, BJP, Announcement
Courtesy: News 18
फोटो: India Today
कांग्रेस ने खास युवाओं के लिए जारी किया घोषणा पत्र
यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र कांग्रेस ने युवाओ के लिए घोषणा पत्र जारी किया है। कांग्रेस ने इसे भर्ती विधान नाम दिया है। इस मौके पर राहुल गांधी ने कहा युवाओं से बात कर उनके विचार भी घोषणा पत्र में डाले हैं। यूपी में 16 लाख युवाओं ने पिछले 5 साल में रोजगार खोया है। इसके साथ प्रियंका गांधी ने कहा जिले-जिले में बात कर भर्ती विधान बनाया गया है। नौकरी भर्ती फॉर्म भरने के लिए फीस नहीं लगेगी।
Tags: Indian National Congress, Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi Vadra, manifesto
Courtesy: ABP News
फ़ोटो: Aajtak
केरल चुनाव में उम्मीदवार ने किया कतर ले जाकर फुटबॉल वर्ल्ड कप दिखाने का वादा
केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एक उम्मीदवार ने अजीबोगरीब वादा किया है जिसके तहत अगर वो चुनाव जीतता है, तो वो सभी को 2022 में फुटबॉल वर्ल्ड कप दिखाने के लिए कतर लेकर जाएगा। वादा करने वाले उम्मीदवार का नाम कट्टूपारुथी सुलेमान हाजी है जो कि कोंडोटी विधानसभा सीट से लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट का उम्मीदवार है। वहीं, हाजी ने यह वादा मलप्पुरम जिले के लोगों से किया है। इसके साथ ही हाजी ने एक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाने का भी वादा किया है।
Tags: Kerala, Elections, manifesto
Courtesy: Aajtak News
फ़ोटो: Indiatv.in
बंगाल के एक दिवसीय दौरे के दौरान पार्टी का घोषणापत्र जारी करेंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
पश्चिम बंगाल के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मार्च 21 के दिन एक बार फिर बंगाल दौरे पर जा रहें हैं। खास बात ये है कि एक हफ्ते के भीतर ही अमित शाह का यह दूसरा दौरा है और इस एक दिवसीय दौरे के दौरान अमित शाह भारतीय जनता पार्टी का घोषणापत्र भी जारी करेंगे। एक दिवसीय प्लान के मुताबिक 1.30 बजे शाह पूर्व मेदिनीपुर जिले के एगरा में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे व शाम 5.30 बजे कोलकाता में पार्टी का घोषणापत्र जारी करेंगे… read-more
Tags: Amit Shah, West Bengal Election, manifesto
Courtesy: Amar ujala News
फ़ोटो: The Week
घोषणा पत्र जारी करने से पहले ममता बनर्जी से चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हर गरीब घर तक मुफ्त राशन पहुंचाने के वादे को लेकर निर्वाचन आयोग ने पुरुलिया के जिला निर्वाचन अधिकारी से रिपोर्ट तलब की है। दरअसल तृणमूल कांग्रेस ने अभी तक अपना घोषणापत्र जारी नहीं किया है और इसलिए चुनाव आयोग इस बात पर स्पष्टीकरण मांग रहा है कि क्या ऐसी कोई नीति का ऐलान पहले तृणमूल सरकार ने किया था या ये कदम आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। बता दें कि बंगाल चुनाव में चुनाव आयोग बेहद संजीदगी से… read-more
Tags: mamta banerjee, Election Commission, West Bengal, manifesto
Courtesy: Aajtak News