Manipur Assembly Elections 2022

फोटो: The Economic Times

मणिपुर में पहले चरण की वोटिंग जारी, शुरुआती दो घंटे में 8.46 फीसदी डाले गए वोट

मणिपुर में आज पहले चरण के विधानसभा चुनाव के दौरान 38 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। सुबह 9.30 बजे तक 8.46% वोटिंग हुई है।वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हुई जो शाम 6 बजे तक चलेगी। इन 38 सीटों में से इम्फाल पूर्व में 10 निर्वाचन क्षेत्र, इम्फाल पश्चिम में 13, विष्णुपुर और चुराचांदपुर में छह-छह और कांगोपोकपी जिले में तीन है। मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन ने इंफाल मतदान केंद्र में अपना वोट डाला।read-more

सोम, 28 फ़रवरी 2022 - 01:35 PM / by Himanshu Singh Baghel

Tags: manipur elections 2022, Election Commission, Manipur

Courtesy: india news

election commission

फोटो: The Economic Times

मणिपुर में अब 28 और 5 मार्च को होगी वोटिंग, चुनाव आयोग ने किया ऐलान

चुनाव आयोग के आदेश के बाद मणिपुर विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान फरवरी 28 और दूसरे चरण के मतदान मार्च पांच को होंगे। इससे पूर्व फरवरी 27 और मार्च तीन को मत पड़ने थे। चुनाव के नतीजे मार्च 10 को घोषित होंगे। चुनाव की तारीखों में बदलाव से पूर्व चुनाव आयोग की टीम ने तैयारियों का जायजा लिया था। पहले चरण के तहत विधानसभा की 38 सीटों और दूसरे चरण में 22 सीटों पर वोट पड़ेंगे।

गुरु, 10 फ़रवरी 2022 - 07:30 PM / by रितिका

Tags: Manipur, manipur elections 2022, assembly elections 2022

Courtesy: Times Now Hindi

Manipur Polls Announces Candidates List

फोटो: Britannica

मणिपुर में सभी 60 सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा, उम्मीदवारों की सूची की घोषणा

भाजपा ने मणिपुर विधानसभा चुनाव में सभी 60 सीटों के लिए जनवरी 30 को अपने उम्मीदवारों की एक सूची जारी की। भाजपा में शामिल हुए 16 विधायकों में से कम से कम 10 पूर्व कांग्रेस नेताओं को मणिपुर में टिकट मिला है। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह हेंगेंग अपनी पारंपरिक सीट से चुनाव लड़ेंगे। मणिपुर के एक अन्य प्रमुख मंत्री बिस्वजीत सिंह थोंगजू सीट से चुनाव लड़ेंगे। पूर्व राष्ट्रीय फुटबॉलर सोमाताई सैजा उखरूल… read-more

रवि, 30 जनवरी 2022 - 06:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: manipur elections 2022, BJP, announces candidates list

Courtesy: Patrika News