Vin Mint

फ़ोटो: Getty Images

नए आरोपों से घिरे म्यांमार के अपदस्थ राष्ट्रपति विन मिंट, फरवरी 1 को हुए थे गिरफ्तार

म्यांमार के अपदस्थ राष्ट्रपति के खिलाफ दो मामले दर्ज किए गए हैं जिसमे कोरोना प्रोटोकॉल तोड़ने और सविंधान का उल्लंघन करने के आरोप शामिल है। फरवरी 1 को तख्तापलट करते हुए म्यांमार सेना ने ‘आंग सान सूकी’ और अपदस्थ राष्ट्रपति विन मिंट को हिरासत मे ले लिया था। वहीं, म्यांमार की अपदस्थ नेता आंग सान सूकी सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश हुई। तख्तापलट के बाद यह पहला मौका था जब सूकी को सार्वजनिक तौर पर देखा गया है।

बुध, 03 मार्च 2021 - 01:24 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Myanmar Military, Myanmar Violence, protest, militry rule

Courtesy: Jagran News

Protest in Myanmar

फोटो: Jagran

म्यांमार में सैन्य शासन के खिलाफ बढ़ रहा गुस्सा, इंटरनेट सर्विस आंशिक रूप से बहाल

म्यांमार में तख्तापलट के बाद से मिलिट्री शासन के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन जारी है। आंग सान सू की चुनी हुई सरकार को गिराने के खिलाफ लोगों का विरोध बढ़ता जा रहा है व उनकी रिहाई की मांग की जा रही है। मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर्स ने इंटरनेट की स्पीड बेहद धीमी कर दी है, वहीं विरोध के बाद आंशिक रूप से इंटरनेट सेवा बहाल की गई है। विरोध में शामिल लोगों ने हवा में हाथ उठाकर तीन उंगलियों से सलामी दी जो पड़ोसी थाईलैंड में विरोध का प्रतीक बन चुका है। हालांकि… read-more

रवि, 07 फ़रवरी 2021 - 07:43 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Myanmar, militry rule, ang san su ki, Dictatorship

Courtesy: Jagran News