Mahant Narendra Giri

फोटो: Jansatta News

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत गिरी ने किया संघ प्रमुख के बयान का समर्थन

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि देश में रहने वाले मुसलमान और ईसाईयों का एक ही डीएन है। संघ प्रमुख के इस बयान का अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि समर्थन किया है। उन्‍होंने कहा कि यह बात सही है कि देश में रहने वाले हिन्दुओं के साथ ही मुसलमानों और ईसाइयों का डीएनए एक ही है। कुछ लोगों ने लालच और दबाव में हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम और क्रिश्चियन धर्म अपना लिया था। वहीं उन्होंने मॉब… read-more

सोम, 05 जुलाई 2021 - 07:45 PM / by ज्योति मांझी

Tags: Mohan Bhagwat, RSS

Courtesy: Brifly Exclusive

Mohan Bhagwat

फोटो: Indian Express

एक है सभी भारतीयों का डीएनए: मोहन भागवत

राष्ट्रीय मुस्लिम मंच द्वारा जुलाई 4 को आयोजित कार्यक्रम 'हिंदुस्तानी प्रथम, के दौरान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि सभी भारतीयों का डीएनए एक है। उन्होंने लिंचिंग की घटनाओं को हिंदुत्व के खिलाफ बताया और साथ ही कहा कि हिन्दू-मुस्लिम एकता की बातें भ्रामक हैं, क्योंकि हम एक ही हैं। उन्होंने कहा कि भारत में कभी हिन्दू या मुस्लिम का प्रभुत्व नहीं बल्कि भारतीयों का वर्चस्व रहेगा। 

सोम, 05 जुलाई 2021 - 11:01 AM / by अमन शुक्ला

Tags: RSS, Mohan Bhagwat, Rashtriya Muslim Manch, National

Courtesy: Ndtv Hindi News

Mohan Bhagwat

फोटो: Live Law

RSS प्रमुख मोहन भागवत के ट्वीटर अकाउंट से हटा ब्लू टिक

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के ट्वीटर अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिया गया है। ट्वीटर ने इससे पहले उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के निजी अकाउंट से भी ब्लू टिक हटा दिया था, जिसे अब फिरसे लगा दिया गया है। केंद्र सरकार और ट्वीटर के नए आईटी नियमों पर मतभेद के बीच आरएसएस के कई बड़े नेताओं के ट्वीटर अकाउंट से ब्लू टिक हटाया गया है। जिसके चलते ट्वीटर की कड़ी आलोचना हो रही है।

शनि, 05 जून 2021 - 06:16 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: RSS Chief, Mohan Bhagwat, Twitter Account, Twitter

Courtesy: Ndtv

Mohan bhagwat

फ़ोटो: Jagran.com

कोरोना संक्रमण के शिकार हुए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

कोरोना संक्रमण का शिकार अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत हो गए है। इस बात की जानकारी संघ के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने दी है जिसमें ट्वीट कर लिखा, “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के परमपूजनीय सरसंघचालक डॉ. मोहनजी भागवत आज दोपहर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अभी उन्हें कोरोना के सामान्य लक्षण हैं तथा वे सामान्य जाँच और सावधानी के नाते नागपुर के किंग्ज़वे अस्पताल में भर्ती हुए हैं।" बता दें कि भागवत टीकाकरण प्रोग्राम के तहत टीके की पहली… read-more

रवि, 11 अप्रैल 2021 - 10:02 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Mohan Bhagwat, RSS, Coronavirus

Courtesy: Outlook hindi

Speeches to available in Urdu to change Muslim misconception about RSS.

फोटो:The Wire

मोहन भागवत की पुस्तक के उर्दू संस्करण का हुआ लोकार्पण

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत की पुस्तक ‘भविष्य का भारत’ जो सितंबर 2018 में विज्ञान भवन में दिए गए व्याख्यानों की श्रृंखला पर आधारित है उसका उर्दू संस्करण ‘मुस्तकबिल का भारत’ का अप्रैल 5 को राष्ट्रीय उर्दू भाषा विकास परिषद द्वारा जारी किया गया है। आरएसएस के बारे में मुसलमानों की गलत धारणाओं को दूर करने, उर्दू भाषा को बढ़ावा देने और इस्लामी विद्वानों और मुस्लिम समुदाय के बुद्धिजीवियों को संगठन की विचारधारा को समझने के लिए इस… read-more

सोम, 05 अप्रैल 2021 - 06:16 PM / by Shruti

Tags: RSS, RSS Chief, Mohan Bhagwat, new book, MUSLIM

Courtesy: THE PRINT NEWS

Rss

फ़ोटो: Getty images

बेंगलुरु- मार्च में होने वाली बैठक में आरएसएस को मिल सकता है नया सरकार्यवाह

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को नया सरकार्यवाह मिलने का फैसला मार्च में बेंगलुरु में होने वाली अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में हो सकता है। जानकारी के अनुसार इस आगामी बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा,संगठन महासचिव बीएल संतोष, सह संगठन महासचिव शिवप्रकाश व अन्य दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। इसी के साथ पश्चिम बंगाल, केरल,तमिलनाडु के पहले इस बैठक को एक रणनीतिक बैठक के तौर पर देखा जा रहा है।

मंगल, 19 जनवरी 2021 - 01:50 PM / by आकाश तिवारी

Tags: RSS, Mohan Bhagwat, meeting, bengaluru

Courtesy: Aajtak news

Mohan bhagwat

फ़ोटो: Getty images

किसान नेता अरुण बनकर पर केस दर्ज, आरएसएस मुख्यालय व प्रमुख को उड़ाने की दी थी धमकी

किसान आंदोलन के बीच कई बेतुके बयान व जानलेवा धमकी सुनाई दे चुकी है लेकिन अब महाराष्ट्र के किसान नेता अरुण बनकर के बयान पर बवाल मच गया व केस भी दर्ज हुआ है। दरअसल अरुण ने संघ प्रमुख मोहन भागवत को जानलेवा धमकी देते हुए कहा था कि अगर मोदी किसानों पर गोलियां चलवाएंगे तो वे नागपुर में मोहन भागवत व आरएसएस कार्यालय को बम से उड़ा देंगे। अरुण के खिलाफ मध्यप्रदेश के बैतूल में भाजपा नेता आदित्य शुक्ला ने शिकायत की जिसके बाद केस दर्ज किया गया है।

गुरु, 07 जनवरी 2021 - 11:26 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Mohan Bhagwat, RSS, bomb blast, bomb threat

Courtesy: Aajtak news

Asaduddin owaisi

फ़ोटो: Getty images

भागवत के बयान पर मचा बवाल, ओवैसी ने पूछा-गोडसे के बारे में क्या बोलेंगे भागवत?

हाल ही में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने बड़ा बयान दिया था कि हिन्दू कभी देशद्रोही नहीं हो सकता, क्योंकि हिन्दू मूल देशभक्त होता है। अब असदुद्दीन ओवैसी ने भागवत के बयान पर सवाल खड़े किए है। ओवैसी ने ट्वीट करते हुए लिखा-" क्या भागवत जवाब देंगे: वे बापू के हत्यारे गोडसे के बारे में क्या बोलेंगे? नेली कत्लेआम (असम) के लिए जिम्मेदार आदमी के बारे में क्या कहेंगे? साल 1984 के सिख विरोधी दंगों और 2002 के गुजरात दंगों के बारे में क्या बोलेंगे?"

शनि, 02 जनवरी 2021 - 12:52 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Asaduddin Owaisi, Mohan Bhagwat, nathuram ghodse

Courtesy: Aajtak news

Mohan bhagwat

फ़ोटो: Getty images

पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में शामिल हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत जनवरी 1 के दिन "मेकिंग ऑफ अ हिंदू पेट्रिएट- बैकग्राउंड ऑफ गांधीजीज हिंद स्वराज"के पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में शामिल हुए। यहाँ उन्होंने देशभक्ति व हिंदुओ की बात करते हुए कहा -गांधी जी ने एक बार कहा था कि मेरी देशभक्ति मेरे धर्म से निकलती है। एक बात साफ है कि हिंदू है तो उसके मूल में देशभक्त होना ही पड़ेगा। यहां पर कोई भी देशद्रोही नहीं है, स्वराज्य तब तक आप नहीं समझ सकते जबतक आप स्वधर्म को नहीं समझते… read-more

शनि, 02 जनवरी 2021 - 11:03 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Mohan Bhagwat, Hindu community, Hindu Patriot

Courtesy: Aajtak news

Rahul gandhi

फ़ोटो: Getty images

भाजपा पर बरसे राहुल, कहा-मोहन भागवत को भी आतंकी बता सकती है भाजपा

कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी ने बीजेपी पर एक बार फिर से निशाना साधा है और कहा है कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को भी भाजपा आतंकवादी घोषित कर सकती है। राहुल ने भागवत की बात करते हुए कहा-"जो भी मोदी सरकार के खिलाफ बोलता है, ये उन्हें आतंकी बताना शुरू कर देते हैं। अगर कल को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत भाजपा के खिलाफ हो जाएंगे, तो उन्हें भी आतंकी बता दिया जाएगा।" वहीं, किसान आंदोलन को लेकर भी राहुल ने बीजेपी पर निशाना साधा… read-more

गुरु, 24 दिसम्बर 2020 - 06:00 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Rahul Gandhi, Mohan Bhagwat, PM Narendra Modi

Courtesy: Aajtak news