janhit me jaari

फोटो: India Known

नुशरत बरूचा की फिल्म जनहित में जारी ने ओटीटी पर तोड़ डाले रिकॉर्ड्स

बॉक्स ऑफिस पर चार करोड़ का बिजनेस करने वाली फिल्म जनहित में जारी को ओटीटी प्लेटफार्म पर दर्शकों का अच्छा प्यार मिल रहा है। आंकड़ों के अनुसार नुसरत भरूचा की फिल्म ने आरआरआर और कश्मीर फाइल्स के रिकॉर्ड तोड दिए है। जी 5 पर रिलीज हुई फिल्म ने 100 मिलियन स्ट्रीमिंग मिनट्स का रिकॉर्ड काफी पहले हासिल कर लिया था। बता दें कि फिल्म कंडोम को लेकर जागरूकता अभियान पर बनाई गई है।
 

शुक्र, 29 जुलाई 2022 - 05:30 PM / by रितिका

Tags: Bollywood, janhit me jaari, Nushrat Bharucha, Movie

Courtesy: Zee News

Thor

फोटो: CNET

फिल्म थॉर: लव एंड थंडर का ग्लोबल कलेक्शन हुआ 4000 करोड़

7 जुलाई शुक्रवार को रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म थॉर: लव एंड थंडर ने रिलीज के चार दिनों के अंदर भारत में 50 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया। फिल्म का ग्लोबल कलेक्शन सोमवार को 500 मिलियन डॉलर यानी करीब 4000 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा पार कर गया है। फिल्म की विदेश में कमाई के मामले में ब्रिटेन पहले नंबर पर है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं।

सोम, 18 जुलाई 2022 - 08:06 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Hollywood, Thor, Movie, collection, India

Courtesy: Amar ujala

Khuda Hafiz

फोटो: ABP News

खुदा हाफिज: चैप्टर 2 के गाने को लेकर जताई आपत्ति, मेकर्स ने मांगी माफी

खुदा हाफिज: चैप्टर 2 - अग्नि परीक्षा' फिल्म रिलीज के पहले ही इसके एक गाने के कारण बवाल हो गया। इस वजह से मेकर्स ने शिया समुदाय के सदस्यों से माफी मांगी है। क्योंकि शिया समुदाय ने कहा था कि 'हक हुसैन' गाने से उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। समुदाय के कुछ लोगों ने 'हुसैन' शब्द और जंजीर के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई थी।' हक हुसैन' गाने के बोल को 'जुनून है' में बदल दिया गया है। 

मंगल, 05 जुलाई 2022 - 03:45 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Khuda Hafiz, Haq Hussain, Islam, Movie

Courtesy: News18

bhool bhulaiya

फोटो: Hindustan Times

कार्तिक आर्यन की फिल्म भुल भूलैया 2 जल्द होगी 200 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 ब्लॉक बस्टर हिट हो चुकी है। फिल्म अबतक 175 करोड़ की कमाई करने के साथ जल्द ही 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने जा रही है। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्वीट किया है। वहीं फिल्म की रिलीज के कई सप्ताह बाद भी ताबड़तोड़ कमाई से प्रोड्यूसर और फिल्म की टीम काफी खुश और उत्साहित है।

शुक्र, 17 जून 2022 - 04:15 PM / by रितिका

Tags: Karthik Aryan, bhool Bhulaiyaa 2, TARAN ADARSH, Movie

Courtesy: AajTak News

Jahnavi kapoor

फ़ोटो: TOI

जान्हवी कपूर की अपकमिंग फिल्म 'गुड लक जैरी' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर होगी रिलीज

जान्हवी कपूर की अपकमिंग फिल्म 'गुड लक जैरी' का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। साथ ही यह फिल्म जुलाई 29 को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। गुड लक जैरी  को सिद्धार्थ सेन डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म को आनंद एल राय प्रड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग पंजाब और चंडीगढ़ में हुई। फिल्म का पोस्टर खुद जान्हवी कपूर ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

शुक्र, 17 जून 2022 - 03:45 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Jahnvi Kapoor, Good Luck Jerry, Movie, Disney+ Hotstar

Courtesy: Jagran

Alia Bhatt Brahmastra

फोटो: The Quint

जारी हुआ ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर, रणबीर आलिया के रोमांस ने लगाया तड़का

फिल्म "ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा" का ट्रेलर जारी हो गया है। अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ट्रेलर में बुरी शक्तियों से लड़ते दिख रहे हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी अहम किरदार में है। आलिया भट्ट ने फिल्म का ट्रेलर अपने ट्वीटर अकाटउंट पर शेयर करते हुए लिखा कि, हमारे दिल का एक हिस्सा ब्रह्मास्त्र। नौ सितंबर को मिलते हैं। बता दें कि ये… read-more

बुध, 15 जून 2022 - 01:10 PM / by रितिका

Tags: Brahmastra, Ranbir Kapoor, Alia Bhatt, Movie

Courtesy: ABP Live

The Lady of Heaven

फोटो: 5Pillars

पैगंबर मोहम्मद की बेटी पर बनी फिल्म, इमाम ने किया विरोध

ब्रिटेन की सरकार ने पैगंबर मोहम्मद की बेटी पर बनी फिल्म "The Lady of Heaven" का विरोध करने वाले इमाम कारी आसिम को पद से बर्खास्त कर दिया है। इमाम कारी आसिम में फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग का समर्थन किया था। प्रतिबंध किए जाने की मागं के विरोध में ये कार्रवारई सरकार ने की है। सरकार का कहना है कि इमाम ने अभिव्यक्ति के अधिकार को सीमित करने का समर्थन किया है।

मंगल, 14 जून 2022 - 11:01 AM / by रितिका

Tags: Movie, film, film shoot, paigambar mohammad

Courtesy: AAJTAK NEWS

Sector 36 Movie

फोटो: The Times of India

फिल्म 'सेक्टर 36' की शूटिंग शुरू, विक्रांत और दीपक आएंगे नजर

अभिनेता विक्रांत मैसी और दीपक डोबरीयाल ने आदित्यन निंबालकर के निर्देशन में बन रही क्राइम थ्रिलर फिल्म "सेक्टर 36" की शूटिंग शुरू कर दी है। दोनों अभिनेताओं ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। मैडॉक फिल्मस ने भी इसका टीजर शेयर किया है। फिल्म की कहानी बोधायन रॉय चोधरी ने लिखी है। फिल्म का टीजर काफी इंटेंस और डार्क दिख रहा है। टीजर के… read-more

सोम, 13 जून 2022 - 04:01 PM / by रितिका

Tags: vikrant massey, deepak Dobriyal, Movie Sector36, Movie

Courtesy: News 18 Hindi

Anupam Kher

फोटो: The Indian Express

रिलीज होगी अनुपम खेर की 525वीं फिल्म, फैंस की सलाह पर रखा "द सिग्नेचर" नाम

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर के करियर की 525वीं फिल्म का नाम "द सिग्नेचर" रखा गया है। फिल्म का शीर्षक चुनने के लिए अनुपम ने सोशल मीडिया पर 'द लास्ट सिग्नेचर', 'सार्थक', 'निर्णय' और 'दस्तखत' से नाम चुनने को कहा था। फैंस के एक लाख फीडबैक में से इस नाम को फाइनल किया गया है। अनुपम ने इस मदद के लिए फैंस को धन्यवाद किया है। इसका निर्देशन गजेंद्र अहिरे ने और निर्माण के. सी. बोकाडिया जी ने… read-more

गुरु, 09 जून 2022 - 02:40 PM / by रितिका

Tags: Anupam Kher, film, Movie, movie release

Courtesy: NDTV News

kangana ranaut

फोटो: Informalnewz

कंगना रनौत की फिल्म 'धाकड़' सप्ताह भर में मुंबई के सिनेमाघरों से हटी

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म 'धाकड़' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित होने के बाद इसे मुंबई के सिनेमाघरों से हटा दिया गया है। फिल्म ने सिर्फ पांच करोड़ रुपये की कमाई की है। कंगना और अर्जुन रामपाल की फिल्म को बुकिंग का ऑप्शन नहीं मिल रहा है। हालांकि दिल्ली में फिल्म सिनेमाघरों में लगी हुई है। देशभर में फिल्म 2100 स्क्रीन पर लगी थी, जो अब सिर्फ 25 सिनेमाघरों में चल रही है।

शनि, 28 मई 2022 - 03:30 PM / by रितिका

Tags: Kangana Ranaut, Movie, Bollywood

Courtesy: News18