uttarakhand

फोटो: India TV News

उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते आज बंद रहेंगे मसूरी के स्कूल

उत्तराखंड में  बारिश के चलते IMD ने कल तक के अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश के मद्देनज़र देहरादून की जिलाधिकारी सोनिका ने घोषणा करते हुए कहा कि, मसूरी में स्कूल आज बंद रहेंगे। बीती रात से हो रही भारी बारिश के चलते देहरादून-थानो मार्ग पर सौंग नदी का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर आ गया है। देहरादून की डीएम सौदा सरोली पुल का निरीक्षण करने के साथ पुल और उससे गुजरने वाले यात्रियों के लिए आवश्यक निर्देश दिए। 

सोम, 29 अगस्त 2022 - 01:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Uttarakhand, weather update, IMD, Heavy Rain, Mussoorie, schools closed

Courtesy: Jagran News

Kempty Falls

फोटो: Amar Ujala

उत्तराखंड में बारिश की चेतावनी, पर्यटन स्थल पर बढ़ा जलस्तर

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने राज्य में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राज्य के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए है। बीते दो दिनों से यहाँ लगातार बारिश हो रही है। वहीं मशहूर केम्पटी फॉल में झरने का पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। इसका बहाव बहुत तेज है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के साथ साथ दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश की चेतावनी दी है।

बुध, 28 जुलाई 2021 - 07:10 PM / by रितिका

Tags: Mussoorie, Uttrakhand, HEAVY RAINFALL, monsoon Season

Courtesy: News 18 Hindi

Kempty Falls

फोटो: Wikimedia

केम्प्टी फॉल्स में एक बार में सिर्फ 50 पर्यटकों को नहाने की इजाजत

कोविड-19 महामारी के बीच मसूरी के केम्प्टी फॉल्स में बड़ी संख्या में आने वाले पर्यटकों को देखते हुए, देहरादून जिला प्रशासन अब एक बार में केवल 50 पर्यटकों को ही नहाने की अनुमति देगा। जिला प्रशासन के नए नियमो के अनुसार प्रत्येक स्नान करने वाले के लिए 30 मिनट की समय सीमा होगी। विशेष रूप से, एक वायरल वीडियो में बड़ी संख्या में पर्यटकों को झरने पर स्नान करते देखा गया था, जिसके बाद ये प्रतिबंध लगाए गए हैं।

शुक्र, 09 जुलाई 2021 - 11:45 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Kempty Falls, covid 19, Mussoorie

Courtesy: Tribune India

Kempty Falls

फोटो: Rishikesh Day Tour

मसूरी के केम्प्टी फॉल्स में बिना मास्क के पर्यटकों का हुजूम

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के हिल स्टेशनों पर आजकल हजारों आगंतुक आ रहे हैं, और उनमें से कई लोगों को कोविड -19 मानदंडों का उल्लंघन करते देखा गया है। कोविड -19-प्रतिबंध हटने के बाद हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आगंतुकों की आमद में वृद्धि देखी गई। मनाली में खचाखच भरी सड़कों की तस्वीरें कुछ दिनों पहले वायरल हुई थीं, मसूरी के केम्प्टी फॉल्स में जाने वाले बिना मास्क वाले आगंतुकों का वीडियो अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड कर रहा है।

गुरु, 08 जुलाई 2021 - 05:15 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Mussoorie, Covid-19, masks

Courtesy: IndiaToday