Landslide

फोटो: The Third Pole

उत्तराखंड: भूस्खलन के चलते गई दो दर्जन मवेशियों की जान

उत्तराखंड के दोबाड़ गांव में भूस्खलन की चपेट में आने के कारण पशुशाला नष्ट हो गई। तहसील द्वारा पशुशाला में लगभग 2 दर्जन पशुओं के बंधे होने की जानकारी मिली हैं। अगस्त 21 की सुबह अतिवृष्टि के कारण भूस्खलन शुरू हुआ था, जिसके बाद पशुशाला नष्ट हो गई। ग्रामीण लोगों द्वारा मलवा हटा कर देखे जाने पर मिली जानकारी के अनुसार सभी पशुओं के मरने की पुष्टि की गई है।

शनि, 21 अगस्त 2021 - 04:20 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Natural Calamities, Uttrakhand, landslide, heavy rains

Courtesy: GKM News

CM Naveen Patnaik

फोटो: The Economic Times

ओडिशा के स्कूल, कॉलेज में शामिल होगा आपदा महामारी प्रबंधन का पाठ्यक्रम

ओडिशा के स्कूल, कॉलेज में अब आपदा और महामारी प्रबंधन का पाठ्यक्रम शामिल किया जाएगाI ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में ये प्रस्ताव पारित किया गयाI मंत्रिपरिषद की ओर से कहा गया कि राज्य में लोगों को बार-बार प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ता है, इसलिए हम चाहते हैं कि लोग ऐसी आपदाओं का सामना करने के लिए हमेशा तैयार रहें I

रवि, 30 मई 2021 - 12:45 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Odisha, CM Naveen Patnaik, Natural Calamities, Odisha Education

Courtesy: Amarujala News