उत्तराखंड: भूस्खलन के चलते गई दो दर्जन मवेशियों की जान
उत्तराखंड के दोबाड़ गांव में भूस्खलन की चपेट में आने के कारण पशुशाला नष्ट हो गई। तहसील द्वारा पशुशाला में लगभग 2 दर्जन पशुओं के बंधे होने की जानकारी मिली हैं। अगस्त 21 की सुबह अतिवृष्टि के कारण भूस्खलन शुरू हुआ था, जिसके बाद पशुशाला नष्ट हो गई। ग्रामीण लोगों द्वारा मलवा हटा कर देखे जाने पर मिली जानकारी के अनुसार सभी पशुओं के मरने की पुष्टि की गई है।