Neem

फोटो: HerZindagi

नीम से चेहरा धोना है फायदेमंद, कई परेशानियां होंगी दूर

चेहरे की त्वचा से संबंधित समस्याओं से राहत पाने के लिए नीम का पानी उपयोगी होता है। नीम के पाने से मुंह धोने से स्किन एलर्जी ठीक होती है, क्योंकि नीम में एंटीबैक्टीरियल गुण होते है। ये स्किन के बैक्टीरिया को मारते है। ये चेहरे से मुहांसों को दूर करते है। इसमें एंटीसेप्टिक गुण होते है, जो बैक्टीरिया को मारते है। इसके उपयोग से चेहते की त्वचा कोमल बनती है।

शनि, 30 जुलाई 2022 - 04:55 PM / by रितिका

Tags: neem, Face, skincare, Beauty Tips

Courtesy: Zee News

Neem

फोटो: NDTV Foods

नीम के पत्तियों से शरीर को मिलते हैं अनेकों फायदे, बढ़ती है प्रतिरोधक क्षमता

नीम की पत्तियों को इसकी कड़वाहट के कारण नहीं पसंद करते हैं। मगर आयुर्वेद में इसके चौंकाने वाले फायदे बताए गए हैं। रोजाना सुबह खाली पेट नीम की पत्तियों खाने से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता तो बढ़ती ही है साथ ही शारीरिक विकार भी दूर होते हैं। नीम रक्त को साफ करता है और शरीर से किसी भी जहरीले तत्व को बाहर निकालने में मदद करता है। नीम में फंगस, वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने की क्षमता होती है।

शुक्र, 22 जुलाई 2022 - 04:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: neem, Leaves, Immunity, blood

Courtesy: Amar ujala

Neem

फ़ोटो: NDTV

नीम के सेवन से मिलते है चमत्कारिक लाभ, दूर भाग जाती है बीमारियां

आयुर्वेद ने नीम को हमेशा से सेहत का खजाना माना है। नीम का जूस, काढ़ा और गोली खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। नीम में एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रहती है। नीम का रस पीने से शरीर अंदर से साफ होता है साथ ही वजन भी कम होने लगता है। नीम फाइबर से भरपूर होता है जो कैलोरीज बर्न करने में मददगार साबित होता है।

शनि, 30 अप्रैल 2022 - 03:31 PM / by Pranjal Pandey

Tags: neem, antibacterial, antiseptic, Immunity

Courtesy: Zee News

Neem Juice

फोटो: Patrika

सेहत के लिए फायदेमंद होता है नीम का जूस

नीम का जूस पीने से सेहत को कई तरह की फायदे होते है। ये वेट कम करने में भी मददगार होता है। नीम का जूस मेाटबॉलिज्म बूस्ट करता है जो वजन कम करने में सहायक होता है। इसे पीने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, क्योंकि इसमें फाइबर मौजूद होता है। इस जूस को पीने से पोषक तत्व आसानी से एब्जॉर्ब होते है। ये शरीर पर अधिक फैट जमा नहीं होने देता है।

गुरु, 04 नवंबर 2021 - 10:00 AM / by रितिका

Tags: neem, neem leaves, health care

Courtesy: ABP News

Neem Leaves

फोटो: Times of India

नीम की पत्तियों के हैं बहुत से लाभ, रोज़ाना करें सेवन

नीम की पत्तियां और टहनियां हमें अनेक बीमारियों से दूर रखने में मददगार होती है। नीम के पानी से नहाने से त्वचा से सम्बंधित समस्याएं भी दूर होती हैं। नीम की पत्तियों को पीसकर इसका पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाने से त्वचा पर ग्लो आता है। यही नहीं, नीम का तेल स्कैल्प पर लगाने से सर का इन्फेक्शन भी ख़तम हो जाता है, एवं किसी भी तरह के घाव को भी नीम के तेल से भरा जा सकता है।

शनि, 26 दिसम्बर 2020 - 03:05 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: neem leaves, neem, Health Tips, Lifestyle tips

Courtesy: HINDUSTAN SAMACHAR

coronavirus
नीम के पत्तो से होगा कोरोना का इलाज

अब आयुर्वेद ने भी कोरोना की दवा ढूंढने के लिए अपने कदम आगे बढाए हैं। AIIA ने निसर्ग हर्ब्स नाम की कंपनी के साथ एक करार किया है, ये दोनों संस्थाएं मिलकर इस बात की जांच करेंगी कि कोरोना की काट में नीम कितना असरकारक है। इस टीम में 250 लोग शामिल होंगे और इस बात की जांच करेंगे की नीम के तत्व कोरोना इंफेक्शन को रोकने में कितने सक्षम है।

गुरु, 20 अगस्त 2020 - 01:49 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Coronavirus, neem

Courtesy: DAILYHUNT