health

फोटो: Healthgrades

मोतियाबिंद के जोखिम को कम करने के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड आइटम्स

आंखों की बीमारी मोतियाबिंद से बचाव के लिए समय रहते डाइट में बदलाव किया जाना जरूरी होता है। ब्राउन राइस, बाजरा, दलिया, राई, गेहूं जैसे साबुत अनाज खाने से मोतियाबिंद का जोखिम कम होता है। डाइट में गाजर नियमित रूप से खाई जाए तो भी आंखों की समस्याओं से बचाव होता है। रंगीन फल और सब्जियां जैसे शकरकंद, हरी मिर्च ब्रोकली, पपीता खाने से भी आंखों की सेहत में सुधार होता है।

मंगल, 27 सितंबर 2022 - 07:00 PM / by रितिका

Tags: Cataract, eyes, Health Tips, Lifestyle tips

Courtesy: Zee News

vitamin D

फोटो: HerZindagi

विटामिन डी की कमी से बचने के लिए जरुर खाएं ये चीजें

शाकाहारी लोगों को शरीर में विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में दूश शामिल करना चाहिए जो कई पोषक तत्वों, प्रोटीन से युक्त होता है। गर्मियों में दही के सेवन से शरीर हाइड्रेट रहता है। ये प्रोटीन और कैलोरी युक्त होने के साथ विटामिन डी की कमी को पूरा करता है। वहीं मशरुम भी विटामिन डी के साथ कैल्शियम का अच्छा स्त्रोत है। विटामिन डी की कमी दूर करने के लिए संतरे का जूस भी लाभदायक है।

गुरु, 16 जून 2022 - 03:10 PM / by रितिका

Tags: Diet, Vitamin D, health care, Lifestyle tips

Courtesy: Zee News

Sunflower seeds

फोटो: HealthifyMe

सूरजमुखी के फूल है सेहत के लिए लाभदायक, ऐसे देते हैं फायदा

सूरजमुखी के फूल कई औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। इनका सेवन करने से शरीर को जिंक, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, मिनरल्स, डाइटरी फाइबर, एसेंशियल फैटी एसिड्स कॉपर, मैंग्नीज, पोटैशियम, कैल्शियम और सेलेनियम मिलता है। ये वजन कम करने में सहायक होते हैं। डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन करना चाहिए क्योंकि इसमें कार्बोहाइड्रेट्स कम मात्रा में होता है। ये ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है।

शनि, 11 जून 2022 - 03:30 PM / by रितिका

Tags: Lifestyle, Lifestyle tips, sunflower seeds, Diabetes

Courtesy: Zee News

walnut

फोटो: Sciencenorway

हार्ट अटैक के खतरे को कम करता है अखरोट, अधिक सेवन है नुकसानदेह

हार्ट अटैक के खतरे को कम करने में अखरोट काफी लाभदायक होता है। अखरोट का सेवन करने से दिल की सेहत में सुधार होता है। दिल को स्वस्थ रखने के लिए न्यूट्रिएंट्स की कमी नहीं होने देनी चाहिए। अखरोट में स्टोरोल्स और प्लांट बेस्ड ओमेगा 3 फैटी एसिड रिच सोर्स माना जाता है। ये लिनोलेनिक एसिड युक्त होता है जो कोलेस्ट्रोल को कम करने में मददगार है। अखरोट शाकाहारियों के ओमेगा 3 फैटी एसिड की जरुरत पूरी करता है।

गुरु, 09 जून 2022 - 05:10 PM / by रितिका

Tags: walnuts, Heart attack, Lifestyle, Lifestyle tips

Courtesy: Zee News

Pots

फोटो: The Fact India

गर्मियों में पिएं घड़े का पानी, सेहत को मिलेंगे कई लाभ

गर्मियों के मौसम में मिट्टी के घड़े का पानी पीने से सेहत को कई तरह के लाभ होते है। घड़े का पानी सनस्ट्रोक यानी लू से बचाता है। इसका पानी पीने से गर्मियों में पेट की परेशानियों से राहत मिलती है। इस पानी में मिनरल्स और कई पोषक तत्व होते है जो शरीर को लंबे समय तक हाइड्रेट रखते है। क्रॉनिक बीमारियों को रोकने में भी ये पानी सक्षम होता है।

बुध, 30 मार्च 2022 - 02:50 PM / by रितिका

Tags: water, Earthen Pots, summer, Lifestyle tips

Courtesy: ABP Live

Summer

फोटो: Safety - LoveToKnow

गर्मियों में तापमान से बचाव करने के लिए अपनाएं आयुर्वेद के ये टिप्स

आयुर्वेद में गर्मियों से बचने के भी कुछ नुस्खे दिए गए हैं जिनका पालन कर बढ़ते तापमान के बाद भी सेहत का ख्याल रखा जा सकता है। आयुर्वेद के मुताबिक फ्रिज की जगह मटके के पानी का सेवन करना चाहिए क्योंकि इसका शरीर पर कोई साइडइफैक्ट नहीं होता है। गर्मियों में हल्का भोजन करना चाहिए, जिससे पेट को राहत मिलती है। इस दौरान पानी युक्त फलों का सेवन करना चाहिए।

मंगल, 29 मार्च 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: summer, Summers, Lifestyle tips, Health Tips

Courtesy: News Nation TV

coconut water

फोटो: Pinkvilla

गर्मियों में फायदेमंद है नारियल पानी पीना

गर्मियों के मौसम में नारियल पानी पीने के कई फायदे होते है। नारियल पानी ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। इसे पीने से व्यक्ति की इम्यूनिटी बढ़ती है। नारियल में 600 मिलिग्राम पोटेशियम होता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक है। गर्मियों में डायरिया होना आम है। ऐसे में नारियल पानी पीना काफी लाभदायक होता है। ये शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता है। इससे आंतों में सूजन, उल्टी, दस्त आदि से राहत मिलती है।

रवि, 20 मार्च 2022 - 07:40 PM / by रितिका

Tags: Lifestyle, Coconut, coconut water, Lifestyle tips

Courtesy: Zee News

Asafoetida

फोटो: TV9Bharatvarsh

पेट दर्द से लेकर सांस की समस्याओं को दूर करती है हींग

खाने की खूशबू और स्वाद बढ़ाने वाली हींग पेट की कई परेशानियों के लिए रामबाण है। एंटीबायोटिक, एंटीवायरल, एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर हींग का इस्तेमाल पेट फूलने, सांस की समस्याओं से निजात पाने के लिए होता है। बच्चों को सर्दी होने पर इसका लेप लगाना लाभकारी है। हींग का सेवन करने से गैस, अपच जैसी परेशानियां दूर होती है। अदरक और हींग का सेवन करने से फैट कम होता है। हींग की मालिश करने से पेट दर्द दूर होता है।

सोम, 07 मार्च 2022 - 07:40 PM / by रितिका

Tags: health care, Health Tips, healthy tips, Lifestyle tips

Courtesy: ABP Live

Thin Girls Stylish look

फोटो: Pinterest

पतली बाहों वाली लड़कियों के लिए फायदेमंद है ये स्टाइलिश हैक्स

पतली बाहों वाले लोगों के लिए बहुत ही फायदेमंद ये स्टाइलिश हैक जिससे बाहों को छुपाना भी नहीं पड़ेगा और ये स्टाइलिश भी दिख पाएंगे। पतली बाहें वाली लड़कियों को हैवी स्लीव्ज या हाफ स्लीव्ज की जगह बेल स्लीव्ज या थ्री-फोर्थ स्लीव्ज ज्यादा अच्छी लगेगी। वहीं स्ट्राइप्स पसंद लोगों को वर्टिकल स्ट्राइप्स की जगह हॉरिजॉन्टल स्ट्राइप्स पहनना चाहिए। इसके साथ ही हैंड एक्सेसरीज पसंद करने वाले लड़कियाँ मूवेबल ब्रेसलेट्स या फिर हल्की चंकी चूड़ियां पहन सकती हैं… read-more

शुक्र, 05 मार्च 2021 - 07:16 PM / by Shruti

Tags: fashion, Lifestyle tips, Stylish Hack, Dresses, Thin girl look

Courtesy: HERZINDAGI NEWS

Sugar Level

फोटो: YaleNews - Yale University

शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ने पर नज़र आते हैं ये लक्षण

शरीर में हाई ब्लड शुगर लेवल होने के कारण स्वास्थ्य पर बुरा सर पड़ता है, इसलिए इसे नियंत्रित रखना बेहद आवश्यक होता है। शुगर लेवल बढ़ने पर कुछ लक्षण नज़र आने लगते हैं, जैसे बार-बार पेशाब आना महसूस होना, बार-बार प्यास लगना,कमजोरी महसूस होना, शरीर के कुछ हिस्सों में सुन्नता महसूस होना आदि। अगर आपके शरीर में भी ये लक्षण नज़र आ रहे हैं तो तुरंत अपने डॉक्टर को कंसल्ट करना अति आवश्यक है।

रवि, 14 फ़रवरी 2021 - 02:19 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: blood sugar, Diabetes, health care, Lifestyle tips

Courtesy: Jansatta News