Mount Everest

फ़ोटो: BBC

माउंट एवरेस्ट समेत चार पर्वत चोटियों से 34 टन कचरा किया गया एकत्र, नेपाल की सेना ने चलाया सफाई अभियान

माउंट एवरेस्ट, ल्होत्से, कंचनजंगा और मनासलू पर्वत चोटियों से लगभग 34 टन कचरा एकत्र किया गया है। नेपाल की सेना ने बताया कि सफा हिमल अभियान 2022 के तहत एक दल ने 33.8 टन कचरा साफ किया। हर साल होने वाले इस अभियान की शुरुआत 2019 में की गई थी लेकिन कोविड महामारी के कारण 2020 में इसे रोक दिया गया था। सेना ने बताया कि इस साल सबसे ज्यादा मात्रा में कचरा साफ किया गया। 

मंगल, 07 जून 2022 - 01:40 PM / by Pranjal Pandey

Tags: mount everest, K2, Nepal, clean, Wastage

Courtesy: News18

Baljit Kaur

फ़ोटो: TOI

हिमाचल की बलजीत कौर ने माउंट एवरेस्ट की चोटी कर ली फतह

हिमाचल प्रदेश की बेटी बलजीत कौर ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतेह कर ली है। पिछली बार वह महज 300 मीटर की दूरी से रह गई थी। उस दौरान ऑक्सीजन मास्क खराब होने की वजह से लौटना पड़ा। बलजीत कौर 17 मई 2022 को रात 10 बजे दल के साथ माउंट एवरेस्ट के लिए रवाना हुई थी। पांच दिन के संघर्ष के बाद बलजीत कौर ने यह मुकाम हासिल कर लिया।

रवि, 22 मई 2022 - 07:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Mount evarest, Nepal, himachal, bahut kaur

Courtesy: News18

Naveen Srivastava

फ़ोटो: Youtube

नेपाल में भारत के नए राजदूत बने नवीन श्रीवास्तव

मई 17 को भारतीय विदेश मंत्रालय ने घोषणा की कि अतिरिक्त सचिव (पूर्वी एशिया) नवीन श्रीवास्तव को नेपाल में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है। श्रीवास्तव को विनय मोहन क्वात्रा के स्थान पर यह पद मिला है, जिन्हें भारत का नया विदेश सचिव बनाया है। वर्ष 1993 बैच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी नवीन ने पूर्वी एशिया विभाग में चीन जैसे देशों के साथ काम कर चुके हैं। वो चीन संबंधी मामलों के विशेषज्ञ भी हैं।

बुध, 18 मई 2022 - 03:00 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Nepal, Indian Ambassador, Foreign

Courtesy: Punjab kesari

Pm Modi in lumbini

फ़ोटो: Hindustan Times

पीएम मोदी ने लुम्बिनी में कहा- नेपाल के बिना हमारे राम अधूरे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गौतम बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी में कहा कि नेपाल मंदिरों और मठों की भूमि है। पीएम मोदी ने कि भारत में अयोध्या नगरी में भगवान राम का मंदिर बनने से नेपाल के लोग भी खुश है। पीएम मोदी ने कहा कि नेपाल के बिना हमारे राम जी अधूरे हैं। उन्होंने कहा कि बुद्ध मानवता के सामूहिक बोध का अवतरण हैं। बुद्ध बोध भी हैं, और बुद्ध शोध भी हैं। बुद्ध विचार भी हैं, और बुद्ध संस्कार भी हैं।

सोम, 16 मई 2022 - 09:00 PM / by Pranjal Pandey

Tags: PM Modi, Lumbini, Ram, Nepal

Courtesy: Hindustan

Seti Hydro Project

फ़ोटो: The Quint

पश्चिमी सेती जलविद्युत परियोजना के लिए चीन से नहीं भारत से बात करेगा नेपाल

नेपाल ने पश्चिम सेती जलविद्युत परियोजना के विकास के लिए भारत के साथ बातचीत करने का फैसला किया है। जो पिछले 6 दशकों से ठंडे बस्ते में हैं। नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के अनुसार, इस मुद्दे पर सीधे भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चर्चा की जाएगी, जो मई 16 को लुंबिनी का दौरा कर रहे हैं। बता दें कि इस प्रोजेक्ट को लेकर नेपाल इस से पहले चीन के साथ बातचीत कर रहा था।

बुध, 11 मई 2022 - 02:05 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Hydro Power project, Nepal, India, China

Courtesy: Hindustan

India Climber Narayan Iyer From Maharashtra Dies

फोटो: Deccan Herald

महाराष्ट्र के भारतीय पर्वतारोही नारायण अय्यर का नेपाल में कंचनजंगा पर्वत पर निधन

नेपाल में कंचनजंगा पर्वत पर चढ़ने के दौरान एक भारतीय पर्वतारोही नारायणन अय्यर की मई 6 को मृत्यु हो गयी। पायनियर एडवेंचर के अध्यक्ष पासंग शेरपा ने कहा कि वह दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी के शिखर बिंदु की ओर बढ़ रहे थे। शेरपा ने कहा, उन्हें 8000 मीटर से ऊपर नहीं जाने के लिए कहा गया था, क्योंकि वहां पर ज्यादा खतरा रहता है। बात ना मानकर वह ऊपर गए जहाँ उनका संतुलन बिगड़ गया और वह गिर गए।

शुक्र, 06 मई 2022 - 04:10 PM / by सपना सिन्हा

Tags: climber narayan iyer, kanchenjunga, Nepal, dies

Courtesy: News 18

Ramayan Yatra

फ़ोटो: India Tv

रामायण यात्रा के लिये चलेगी ट्रेन, 8 हजार किमी की यात्रा कर पहुचेगी नेपाल

भारतीय रेलवे की तरफ से धार्मिक यात्रा को बढ़ावा देने के लिए एक स्पेशल टूर प्लान बनाया है। भारत गौरव ट्रेन रामायण यात्रा के लिए चलाई जाएगी। इसे आईआरसीटीसी के द्वारा संचालित किया जा रहा है। इसके तहत चलाई जाने वाली पहली ट्रेन भारत और नेपाल को आपस में जोड़ेगी। यह ट्रेन नेपाल के जनकपुर जाएगी, जहां पर रामजानकी मंदिर है। ट्रेन पूरी यात्रा में 8000 किमी का सफर तय करेगी। ट्रेन जून 21 को सफदरजंग रेलवे स्‍टेशन दिल्‍ली से रवाना होगी।

बुध, 04 मई 2022 - 04:35 PM / by Pranjal Pandey

Tags: IRCTC, Indian Railway, Nepal, Ramayan Yatra

Courtesy: News18

Rahul Gandhi

फ़ोटो: OpIndia

नेपाल के नाइट क्लब में दिखे राहुल गांधी, वीडियो हुआ वायरल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का नाइट क्लब में बीयर पीते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। राहुल गांधी अपने एक करीबी की शादी के लिए काठमांडू की पांच दिवसीय यात्रा पर हैं। भाजपा नेताओं द्वारा राहुल गांधी के पार्टी करने के वायरल वीडियो की आलोचना भी हुई है। बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा जब राजस्थान के जोधपुर में हिंसा हो रही है, इस पर चिंता व्यक्त करने के… read-more

मंगल, 03 मई 2022 - 04:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Rahul Gandhi, Night Club, party, Nepal

Courtesy: Aajtak

Nepal

फ़ोटो: ORF

नेपाल पर छाया आर्थिक संकट, हो सकता है श्रीलंका जैसा हाल

नेपाल में भी अब श्रीलंका जैसा आर्थिक संकट मंडराने लगा है। सरकार ने गैरजरूरी चीजों की खरीद पर रोक लगाने का फैसला लिया है, वहीं नेपाल का केंद्रीय बैंक नेपाल राष्ट्र बैंक अर्थव्यवस्था को बचाने में जुट गया है। बैंक ने आर्थिक संकट से बचने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्रालय को पत्र लिखकर पेट्रोलियम उत्पादों के आयात पर नियंत्रण लगाने को कहा है। नेपाल भारत को आयातित पेट्रोलियम उत्पादों के लिए हर महीने 24 से 29 अरब का भुगतान करता है।

शुक्र, 08 अप्रैल 2022 - 11:01 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Nepal, Economical Crisis, Srilanka

Courtesy: Live hindustan

Nepal Starts Using Indias UPI For Digital Transactions

फोटो: Newstrack

नेपाल ने डिजिटल लेनदेन के लिए भारत के यूपीआई को अपनाया

एक सरकारी पत्रिका ने अपने नवीनतम संस्करण में कहा, नेपाल ने डिजिटल लेनदेन के लिए भारत द्वारा विकसित एकीकृत भुगतान इंटरफेस को अपनाया है। पीआईबी द्वारा किये गए ट्वीट के अनुसार, साल की शुरुआत में, भूटान ने डिजिटल लेनदेन के लिए भीम-यूपीआई आधारित भुगतान सेवा शुरू की। लेख के मुताबिक "कई देशों ने CoWin ऐप की प्रशंसा की, जिसे COVID अवधि के दौरान टीकाकरण के लिए बनाया गया था, नेपाल ने डिजिटल लेनदेन के लिए भारत के UPI को अपनाया है। 

गुरु, 24 मार्च 2022 - 06:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Nepal, starts using indias upi, DIGITAL TRANSACTIONS

Courtesy: Navbharat Times