फोटो: Latestly
हिमाचल में 2.8 तीव्रता का भूकंप, किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं
अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में भूकंप के हलके झटके महसूस किये गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.8 मापी गयी। भूकंप आज सुबह 12:51 आया। हालांकि भूकंप के कारण किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। पहले, मंगलवार रात करीब 10:17 बजे राज्य के लगभग सभी हिस्सों में झटके महसूस किए गए थे, जिसका केंद्र अफगानिस्तान के हिंदू कुश क्षेत्र में 156 किमी की गहराई में था।
Tags: 2.8 magnitude earthquake, Himachal Pradesh, no damage
Courtesy: Aajtak News
फोटो: Latestly
केदारनाथ मंदिर के पास हुआ हिमस्खलन, नहीं पहुंचा मंदिर को कोई नुकसान: उत्तराखंड
बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह केदारनाथ मंदिर के पास हिमालयी क्षेत्र में हिमस्खलन हुआ। हिमस्खलन के कारण मंदिर को कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि हिमस्खलन के कारण किसी प्रकार के जान माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। बता दें कि केदारघाटी में लगातार बारिश हो रही है। इससे पहले सितंबर 21 को केदारनाथ हाइवे पर भूस्खलन की घटना हुई थी।
Tags: Kedarnath Temple, no damage, Uttrakhand
Courtesy: Aajtak News