फोटो: Wikimedia
केदारनाथ मंदिर में कथित 'सोना चढ़ाना घोटाले' की जांच करेगी उच्च स्तरीय समिति: उत्तराखंड
केदारनाथ मंदिर में कथित 'सोना चढ़ाना घोटाले' की तह तक जाने के लिए, राज्य सरकार ने जून 23 को एक उच्च स्तरीय पैनल गठित करने का फैसला किया। कुछ दिन पहले ही विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में सोना चढ़ाने में सवा अरब रुपये के कथित घोटाले के आरोप लगे थे। गढ़वाल आयुक्त की अध्यक्षता में समिति का गठन किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जांच कमेटी में तकनीकी विशेषज्ञों के साथ-साथ सुनार भी शामिल होंगे।
Tags: Uttarakhand, high level committee, gold plating scam, Kedarnath Temple
Courtesy: IBC24
फोटो: India TV News
चार धाम यात्रा 2023: 20 लाख के पार हुई तीर्थयात्रियों की संख्या
उत्तराखंड पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने जून चार को जानकारी देते हुए बताया कि इस मौसम के दौरान चार धाम यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या केदारनाथ धाम में 20 लाख को पार कर गई है। चार धाम यात्रा के लिए चार जून तक 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है। पर्यटन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार मौसम साफ होने पर प्रतिदिन 60 हजार से अधिक तीर्थयात्री केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के दर्शन कर रहे हैं।
Tags: chardham yatra 2023, Pilgrim, Uttarakhand, Kedarnath Temple
Courtesy: India TV
फोटो: Navbharat Times
भक्तों के लिए खुले केदारनाथ धाम के कपाट
आज मंगलवार को केदारनाथ के कपाट खुल गए और हजारों तीर्थयात्री बर्फ से ढके मंदिर में शून्य से नीचे के तापमान के बावजूद भगवान् के दर्शन के लिए पहुंचे। मुख्य मंदिर के पुजारी रावल भीमा शंकर लिंग ने विधि-विधान और श्लोकों के उच्चारण के साथ केदारनाथ धाम के कपाट खोले। पहले दिन पूजा में श्रद्धालुओं में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी हिस्सा लिया। रिपोर्ट के अनुसार, इस शुभ अवसर पर एक हेलीकॉप्टर ने… read-more
Tags: Kedarnath Temple, open for devotees, CM Pushkar Singh Dhami
Courtesy: Janta Se Rishta
फोटो: Agniban
खराब मौसम के कारण तीर्थयात्रियों के लिए रुकी केदारनाथ यात्रा
गढ़वाल हिमालय में स्थित केदारनाथ के कपाट आज श्रद्धालुओं के लिए खुल गए। हालांकि, क्षेत्र में खराब मौसम की स्थिति के कारण हिंदू तीर्थस्थल की ओर जाने वाले हजारों तीर्थयात्रियों को आगे बढ़ने के लिए रोक दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार तीर्थयात्रियों को मौसम में सुधार होने तक ऋषिकेश, गौरीकुंड, गुप्तकाशी और सोनप्रयाग में इंतजार करने को कहा गया है। केदारनाथ मंदिर को 35 क्विंटल फूलों से सजाया गया… read-more
Tags: Kedarnath Temple, opens, devotees, halted, due to bad weather
Courtesy: Dainik Bhaskar
फोटो: Latestly
केदारनाथ मंदिर के पास हुआ हिमस्खलन, नहीं पहुंचा मंदिर को कोई नुकसान: उत्तराखंड
बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह केदारनाथ मंदिर के पास हिमालयी क्षेत्र में हिमस्खलन हुआ। हिमस्खलन के कारण मंदिर को कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि हिमस्खलन के कारण किसी प्रकार के जान माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। बता दें कि केदारघाटी में लगातार बारिश हो रही है। इससे पहले सितंबर 21 को केदारनाथ हाइवे पर भूस्खलन की घटना हुई थी।
Tags: Kedarnath Temple, no damage, Uttrakhand
Courtesy: Aajtak News
फोटो: Amaze My Trip
उत्तराखंड में अबतक 12.83 लाख श्रद्धालुओं ने की चार धाम यात्रा
उत्तराखंड में जारी पवित्र चारधाम यात्रा में अबतक 12.83 लाख श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया है। इस वर्ष यात्रा में श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। आने वाले दिनों में ये संख्या अधिक बढ़ सकती है। सबसे अधिक भीड़ केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ में देखने को मिल रही है। इस वर्ष इस यात्रा के दौरान 106 श्रद्धालुओं की मौत ह्रदय संबंधी समस्याओं के कारण हो चुकी है। मृतकों में 78 पुरुष और 28 महिलाएं है।
Tags: Kedarnath, Kedarnath Temple, chardham yatra 2022
Courtesy: News 18 Hindi
फोटो: Times Now
केदारनाथ यात्रा के दौरान अबतक हुई 44 श्रद्धालुओं की मौत
केदारनाथ यात्रा के दौरान दो अन्य यात्रियों की भी मौत हो गई है। इन दोनों की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है। अबतक कुल 44 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। इस यात्रा में अबतक 935 श्रद्धालुओं को भी ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जाएगी। केदारनाथ यात्रा के दौरान ऑक्सीजन की कमी से श्रद्धालुओं को जूझना पड़ता है। इस यात्रा के दौरान अबतक हार्ट अटैक से कई श्रद्धालुओं की मौत हो गई है।
Tags: Kedarnath Temple, Kedarnath yatra, Kedarnath Death
Courtesy: ABP Live
फोटो: Thej JBT
केदारनाथ मंदिर में बाबा के दर्शनों के लिए 5 घंटे बढ़ाया गया समय
केदारनाथ मंदिर ट्रस्ट ने भक्तों के लिए दर्शनों का समय 5 घंटे तक बढ़ा दिया है। यह अवधि पहली पारी में 2 घंटे और दूसरी पारी में 3 घंटे बढ़ाई गई है। पहले सुबह 6:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक और शाम 5:00 बजे से रात 8:30 बजे तक केदारनाथ बाबा के दर्शन किये जाते थे। मंदिर ट्रस्ट ने भक्तों की भीड़ को देखते हुए दर्शनों की अवधि को 5 घंटे बढ़ा दिया है।
Tags: Kedarnath Temple, darshan duration, increased
Courtesy: Hindustaan Samachaar
फोटो: News 18 Hindi
इस दिन से केदारनाथ भगवान के दर्शन कर सकेंगे भक्त, महाशिवरात्रि पर निकला कपाट खोलने का मुहूर्त
केदारनाथ धाम के कपाट इस वर्ष मई छह की सुबह 06:25 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। उत्तराखंड के उच्च गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र में स्थित श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के जनसंपर्क अधिकारी हरीश गौड़ ने कहा कि ओंकारेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व के मौके पर पंचांग गणना के बाद केदारनाथ धाम के कपाट खोले जाने का शुभ मुहूर्त निकाला गया है। मुहूर्त निकाले जाने के अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय समेत प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।
Tags: Kedarnath, Kedarnath Temple, Uttarakhand Tourism
Courtesy: NDTV News
फोटो: India Today
आज से 6 महीनो के लिए बंद हो गए यमुनोत्री और केदारनाथ मंदिर के पट
केदारनाथ और यमुनोत्री के कपाट नवंबर 6 को अगले छह महीने तक बंद हो गए। उत्तराखंड चार धाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड ने इस बात की जानाकरी दी है। अधिकारियों ने बताया कि बद्रीनाथ मंदिर के द्वार भी नवंबर 20 को बंद हो जायेंगे। केदारनाथ के कपाट बंद करने का धार्मिक समारोह आज संपन्न होने के बाद एक पालकी ऊखीमठ ओंकारेश्वर मंदिर के लिए रवाना होगी। इसी तरह जानकी चट्टी के पास खरसाली गांव के लिए देवी यमुना की पालकी रवाना होगी।
Tags: Kedarnath Temple, yamunotri, close for winters
Courtesy: Amar Ujala News