Ola electric scooter will be launch on 15th of August

फोटो: RushLane

अगस्त 15 को लॉन्च होगा ओला का इलेक्ट्रिक स्कूटर, आई जानकारी

मशहूर कैब कंपनी ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर को अगस्त 15 को भारत मे लॉन्च किया जाएगा। इसकी जानकारी ओला के सीईओ भाविश अग्रवाल ने अगस्त 3 को ट्वीट कर दी है। अभी इसकी कीमत का खुलासा नही किया गया है। कयास है कि ये एक लाख से कम कीमत पर लॉन्च होगा। इसे पूरी तरह से रिचार्ज होने में लगभग 2 घंटे 30 मिनट का समय लगेगा। जिसके बाद ये 150 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है।

मंगल, 03 अगस्त 2021 - 01:40 PM / by अजहर फारूक

Tags: Ola, Electric Scooter, Twitter, OLA CHIEF BHAVISH AGGARWAL

Courtesy: Amar Ujala News

Ola Electric Scooter

फोटो: Money Control

देश की कैब प्रदाता कंपनी Ola ने शुरू की अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग

देश की कैब प्रदाता कंपनी Ola ने जुलाई 17 को अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग शुरू कर दी है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग की कीमत महज 499 तय की गईं है। ये एक रिफंडेबल (वापस होने वाला) अमाउंट है। इस स्कूटर को आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट  (Olaelectric.com) के माधम से बुक कर सकते हैं। यह देश की पहली ऐसी कम्पनी है जहाँ किसी इलेक्ट्रिक स्कूटर को इतनी कम राशि में बुक किया जा सकता है।

शनि, 17 जुलाई 2021 - 07:30 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Ola, Electric Scooter, OLA CHIEF BHAVISH AGGARWAL, Technology

Courtesy: Live Hindustan