Orang National PPark

फोटो: The Sentinel Assam

बदला जाएगा राजीव गांधी राष्ट्रीय पार्क का नाम: असम

असम स्थित राजीव गांधी राष्ट्रीय पार्क का नाम बदलकर ओरंग राष्ट्रीय उद्यान किया जाएगा। असम कैबिनेट की बैठक में इसका निर्णय लिया गया है। असम सरकार में जल संसाधन मंत्री पीयूष हज़ारिका के मुताबिक आदिवासी और चाय जनजाति समूहों ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से इसका नाम बदलने की मांग की थी। नाम बदले जाने पर कांग्रेस पार्टी ने इस पर विरोध जताया है। कर्नाटक के पूर्व सीएम और कांग्रेस सीएम ने सिद्धारमैया ने इसे मूर्खतापूर्ण कदम करार दिया।

गुरु, 02 सितंबर 2021 - 03:40 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Assam, Orang National Park, politics, Congress

Courtesy: Amar Ujala News