Teeth Pain

फोटो: Dental Express

दांत के दर्द और कीड़ों की समस्या दूर करने के लिए अपनाएँ ये घरेलू नुस्खे

दांतों के दर्द और कीड़ों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए मुंह में एक चम्मच नारियल या फिर तिल का तेल डालकर लगभग 20 मिनट तक घुमाएं। ऐसा करने से मुंह में बैक्टीरिया, प्लेक और मसूड़ों की सूजन भी कम हो जाती है। अंडे के छिलकों को पानी में डालकर उबाल लें। अब इन्हें पीसकर इसमें बेकिंग सोडा, नारियल का तेल मिलाकर टूथब्रश की तरह दांतों पर इस्तेमाल करें। नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने से कीड़े दूर होने लगेंगे।

बुध, 23 अगस्त 2023 - 05:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: home remedies, cavity in teeth, Pain, coconut oil

Courtesy: Nari Punjab Kesari

Benefits Of Betel Leaves

फोटो: India TV News

जानिए गर्मियों में पान के पत्ते खाने के ये स्वास्थ्य लाभ

पान के पत्ते दर्द से राहत दिलाने में अहम भूमिका निभाते हैं। दर्द को कम करने के लिए इसका पेस्ट बनाकर घाव पर लगाएं। पान के पत्तों के रस का सेवन आंतरिक दर्द को कम करने में भी मदद करता है। पान के पत्तों में पाचन क्रिया को बेहतर करने की शक्ति होती है। ये पत्ते चयापचय में वृद्धि करते हैं, इससे परिसंचरण में सुधार होता हैं। इनमे एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा मौजूद होती है जिससे कैंसर से बचाव होता है। 

गुरु, 24 मार्च 2022 - 07:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: betel leaves, Cancer, Pain

Courtesy: Ten Taran