Pawan Kalyan

फोटो: India Glitz

नायडू की गिरफ्तारी पर विरोध के बीच जन सेना पार्टी प्रमुख पवन कल्याण ने छोड़ा एनडीए

जनसेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण ने कहा कि वह टीडीपी को समर्थन देने के लिए भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, "टीडीपी एक मजबूत पार्टी है और आंध्रप्रदेश को विकास के लिए तेलुगु देशम पार्टी के शासन की जरूरत है। आज, टीडीपी संघर्ष कर रही है और हम उनका समर्थन करेंगे। ऐसे में टीडीपी को जनसैनिक के समर्थन की जरूरत है। अगर टीडीपी और जन सेना हाथ मिलाते हैं। वाईएसआरसीपी सरकार राज्य में डूब जाएगी।"

गुरु, 05 अक्टूबर 2023 - 03:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: jana sena party, pawan kalyan, quits nda

Courtesy: Amar Ujala News

Pawan Kalyan

फोटो: India TV News

पवन कल्याण ने अगले आंध्र प्रदेश चुनाव के लिए की चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी के साथ गठबंधन की घोषणा

जन सेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण ने आज कहा कि उनकी पार्टी अगले आंध्र प्रदेश चुनाव के लिए चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के साथ गठबंधन करेगी। गठबंधन की घोषणा करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार मामले में नायडू की गिरफ्तारी के कुछ दिनों बाद हुई। पवन कल्याण ने कहा, "आंध्र प्रदेश वाईएसआरसीपी को बर्दाश्त नहीं कर सकता। मैंने आज फैसला लिया है। अगले चुनाव में जन सेना और… read-more

गुरु, 14 सितंबर 2023 - 07:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: jana sena party, tdp alliance, pawan kalyan, Chandrababu Naidu, Andhra Pradesh

Courtesy: One India

Valimai and Bhimla Nayak

फोटो: Twitter

अजीत की वलीमै और पवन की भीमला नायक हुई रिलीज, फैंस ने की थिएटर में आतिशबाजी

साऊथ स्टार अजित की 'वलिमै' फरवरी 21 और पवन कल्याण की 'भीमला नायक' फरवरी 25 को सिनेमा घरों में रिलीज हुई है। दोनों ही फिल्मों को लेकर फंस में जबरदस्त क्रेज़ है। भीमला नायक का पहला शो देखते ही दर्शक सड़कों पर उतर आए है। फैंस वलीमै की टिकट लिए सुबह चार बजे से थिएटर के बाहर खड़े है। वलीमै ने पहले ही दिन में 62 करोड़ की और पवन की फिल्म ने 36.73 करोड़ की कमाई की है।

शनि, 26 फ़रवरी 2022 - 06:30 PM / by Apurva Verma

Tags: south india cinema, Ajith, pawan kalyan, Tollywood, fans

Courtesy: Dainik Bhaskar

Vakeel saab

फोटो: Mirchi9

फिल्म 'वकील साब' ने की पहले दिन 40 करोड़ रुपये की कमाई

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म 'वकील साब' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 40 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। ये बॉलीवुड फिल्म 'पिंक' का रीमेक है जिसमें अमिताभ बच्चन ने वकील का किरदार निभाया था। फिल्म तीन लड़कियों के एक क्राइम में फंसने और एक बाइपोलर डिसऑर्डर से ग्रसित वकील द्वारा उनकी मदद करने की कहानी पर आधारित है। फिल्म में पवन कल्याण के साथ निवेता थोमस, अंजलि और अनन्या नागल्ला अहम भूमिका निभा रहे हैं। 

शनि, 10 अप्रैल 2021 - 10:03 AM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Tollywood, pawan kalyan, Pink, Box office collection

Courtesy: Abplive

पवन कल्याण की फिल्म वकील साब का ट्रेलर हुआ रिलीज

साउथ इंडियन एक्टर पवन कल्याण की अपकमिंग फिल्म “वकील साब” का ट्रेलर रिलीज़ हो गया हैं। इस फिल्म की कहानी अमिताभ बच्चन की बॉलीवुड फिल्म पिंक का रिमेक है। पवन कल्याण वकील के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में पवन कल्याण के अलावा निवेथा थॉमस, अंजलि और अनन्या नगला, प्रकाश राज और श्रुति हसन के साथ कई स्टार्स नजर आने वाले हैं। 2 साल बाद पवन कल्याण को बड़े परदे पर देखने के लिए उनके फैंस काफी उत्सुक हैं। यह फिल्म अप्रैल 9 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।… read-more

मंगल, 30 मार्च 2021 - 06:29 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: south indians movie, pawan kalyan, new movie, trailer, south remake

Courtesy: Aajtak News