39 महिलाएं बिना 'महरम' के दिल्ली से हज के लिए रवाना
मई 30 को 39 महिलाएं 'महरम' (पुरुष यात्रा अभिभावकों के साथ) के बिना दिल्ली से हज यात्रा पर निकलीं। इस साल, देश के विभिन्न हिस्सों से 4,000 महिलाएं महरम की संगत के बिना हज यात्रा करेंगी। 4,000 महिलाओं में से 200 उत्तर भारत से हैं, जिनमें 39 राष्ट्रीय राजधानी से हैं। केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने महिलाओं को बधाई दी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।
Tags: Delhi, 39 women, depart for hajj, Pilgrimage
Courtesy: Dainik Bhaskar
सिर्फ तीन महीने की बच्ची ने की हेमकुंड साहिब के लिए पहली बार सकुशल यात्रा
हेमकुंड साहिब की यात्रा को पहली बार मात्र तीन महीने की बच्ची ने पूरा किया है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए रेड अलर्ट के बाद भी 16 कीलोमीटर की चढ़ाई को पूरा करना छोटी बच्ची के लिए काफी हैरानी करने वाली बात है। बच्ची अपने माता पिता के साथ यात्रा पूरी कर सकुशल घर लौट चुकी है। इसके बाद हेमकुण्ड साहिब ट्रस्ट के प्रबंधक और बच्ची के परिवार ने धन्यवाद किया है।
Tags: Joshimath, Hemkund Sahib, uttarakhand news, Pilgrimage
Courtesy: ABP Live
अमरनाथ यात्रा : मंत्रोच्चार और उमंग के बीच शुरू हुई हिमालय में पवित्र गुफा मंदिर की तीर्थयात्रा
कश्मीर घाटी में बालटाल और नुनवान दोनों आधार शिविरों से 'हर हर महादेव' के नारों के बीच दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित पवित्र गुफा मंदिर के लिए 43 दिवसीय लंबी अमरनाथ यात्रा आज शुरू हो गयी। उपायुक्त पीयूष सिंगला ने अनंतनाग जिले के पहलगाम में नुनवान आधार शिविर से 2,750 तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाई। बता दें कि अमरनाथ की गुफा 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।
Tags: Amarnath Yatra, Pilgrimage, holy cave, himalayas
Courtesy: Latestly News
खुले हेमकुंड साहिब के कपाट, 5000 श्रद्धालुओं ने टेका मत्था
कोरोना वायरस संक्रमण के कारण दो वर्षों से बंद हेमकुंड साहिब के कपाट मई 22 की सुबह 10 बजे "जो बोले सो निहाल" के जयकारों के साथ खुले हैं। पंच प्यारों की अगुवाई में पांच हजार श्रद्धालुओं ने इस खास पल में उपस्थिति दर्ज कराई। इससे पहले नौ बजे पंच प्यारों की अगुवाई में गुरुग्रंथ साहिब को दरबार साहिब में लाया गया था। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के साथ जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां की है।
Tags: Hemkund Sahib, Uttarakhand, Pilgrimage
Courtesy: AmarUjala
'मुख्यमंत्री तीर्थ स्थल योजना' के तहत दिसंबर तीन को दिल्ली से अयोध्या के लिए रवाना होगी ट्रेन
दिल्ली सरकार की 'मुख्यमंत्री तीर्थ स्थल योजना' के तहत दिसंबर तीन को एक हजार लोगों के साथ दिल्ली से अयोध्या के लिए ट्रेन को रवाना किया जाएगा। पिछले महीने ही अयोध्या को दिल्ली सरकार की 'मुख्यमंत्री तीर्थ स्थल योजना' में शामिल किया गया है। इस सूची में तमिलनाडु स्थित वेलंकन्नी चर्च को भी शामिल किया गया है। इस यात्रा का पूरा खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसकी जानकारी दी।
Tags: Arvind Kejriwal, Delhi, Ayodhya, Pilgrimage, train
Courtesy: Navbharat Times