Gurmeet - Debina

फ़ोटो: Hindustan times

गुरमीत-देबीना के घर आएंगी खुशियां, दूसरी बार मां बनने जा रही देबीना

टीवी इंडस्ट्री के चर्चित दंपत्ति गुरमीत और देबिना चौधरी के घर जल्द ही खुशियां आने वाली है क्योंकि देबीना दूसरी बार मां बनने जा रही है। इस बात की जानकारी देबीना और गुरमीत ने खुद देबीना की सोनोग्राफी की तस्वीर साझा कर के दी है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए देबीना ने लिखा-"कुछ फैसले भाग्य निर्धारित करता है। ये उसी एक आशीर्वाद में से है… read-more

मंगल, 16 अगस्त 2022 - 09:00 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Gurmeet chaudhary, Debina Banerjee, pregnancy, Instagram

Courtesy: Aajtak

Pregnancy

फोटो: News Medical

गर्भावस्था के दौरान बवासीर खतरा हो सकता है गंभीर, फाइबर युक्त भोजन से रहें स्वस्थ

गर्भावस्था के दौरान बवासीर एक सामान्य घटना है, खासकर उन महिलाओं में जो अपनी तीसरी तिमाही में हैं। बता दें 25% से 35% गर्भवती महिलाओं को बवासीर हो जाता है। असामान्य सूजन और गांठ की समस्या से खुजली व मल त्यागने के दौरान दर्द की शिकायत होती है। गर्भ के दौरान फल, सब्जी और अनाज का सेवन कर सकती हैं। फाइबर युक्त भोजन कब्ज से निजात दिलाता है और स्टूल को सॉफ्ट रखता है। इससे पाइल्स होने का खतरा कम होता है।

शुक्र, 22 जुलाई 2022 - 09:53 PM / by Pranjal Pandey

Tags: pregnancy, Piles, Fiber, Fruits

Courtesy: Amar ujala

Sonam Kapoor

फोटो: DNA India

सोनम कपूर के बेबी शॉवर में लगेगा सितारों का जमघट


बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर जल्द ही मां बनने जा रही है, जिससे पहले उनके बेबी शॉवर की तैयारियां भी मुंबई में हो गई है। उनका बेबी शॉवर बेहद शानदार होने वाला है जिसे उनके पिता अनिल कपूर आयोजित कर रहे है। इस बेबी शॉवर का आयोजन जुलाई 17 को होगा जिसमें बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियां शामिल होंगी। बता दें कि सोनम कपूर की प्रेग्नेंसी को लेकर कपूर और आहूजा परिवार काफी उत्साहित है।

बुध, 13 जुलाई 2022 - 06:50 PM / by रितिका

Tags: Sonam Kapoor, baby shower, pregnancy, Bollywood celebrities

Courtesy: news 18

Alia Bhatt

फोटो: India TV News

आलिया भट्ट ने की अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा, शेयर की तस्वीरें

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अस्पताल से एक प्यारी सी तस्वीर के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है। दोनों ने इसी साल अप्रैल 14 को शादी की थी और अब वे जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "हमारा बच्चा... जल्द आ रहा है।" आलिया की इस पोस्ट के बाद फैंस ने बधाई देना शुरू कर दिया है।

सोम, 27 जून 2022 - 12:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Ranbir Kapoor, Alia Bhatt, announce, pregnancy

Courtesy: Navbharat Times

Mohena Kumari Singh

फोटो: The Indian Express

ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम मोहिना कुमारी सिंह ने दिया बेटे को जन्म

टीवी सीयिरल "ये रिश्ता क्या कहलाता है" की एक्टर और रीवा की राजकुमारी मोहिना कुमारी सिंह एक बेटे की मां बन गई है। मोहिना कुमारी सिंह और उनके पति सुयश रावत की ये पहली संतान है। अबतक दोनों ने बेटे की झलक नहीं दिखाई है। मोहिना कुमारी ने फरवरी के महीने में अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। उन्होंने कई फोटोज भी पोस्ट किए थे जिसमें उनका बेबी बंप फ्लॉन्ट हो रहा था।

शनि, 16 अप्रैल 2022 - 07:20 PM / by रितिका

Tags: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai, pregnancy, Mohena Kumari Singh

Courtesy: News 18 Hindi

Pregnancy

फोटो: Panda

सरकार ने विशेष श्रेणी की महिलाओं को दी छह माह तक गर्भपात की अनुमति

सरकार ने महिलाओं से जुड़े 'गर्भ का चिकित्‍सकीय समापन विधेयक' में संशोधन किया है,जिसमें विशेष श्रेणी की महिलाओं को छह माह तक गर्भपात कराने की अनुमति होगी। पूर्व में महिलाओं को 5 माह तक गर्भपात कराने की अनुमति थी, जिसे बढ़ाकर अब छह माह कर दिया है। संशोधित नियम के अनुसार दिव्यांग,यौन उत्पीड़न, बलात्कार,नाबालिग,विधवा, तलाकशुदा या कौटुंबिक व्यभिचार की शिकार महिलाएं गर्भपात करा सकती हैं। सरकार ने इस श्रेणी में आपदा या आपात स्थिति में गर्भवती… read-more

गुरु, 14 अक्टूबर 2021 - 01:25 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: pregnancy, Anti-abortion law, Medical Termination Of Pregnancy, Central Government

Courtesy: Hindustan News

Pregnant Lady Vaccine

फोटो: Patrika

गर्भवती महिलाओं को भी लगे कोविड की वैक्सीन : सीडीसी

सेंटर फोर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने एडवायजरी जारी कर कहा है कि गर्भवती महिलाओं को कोरोना वायरस का टीका लगवाना चाहिए। सीडीसी के मुताबिक गर्भवती महिलाओं को कोविड से मौत या किसी अन्य गंभीर बिमारी का जोखिम काफी अधिक है। गर्भवती महिलाओं में कोरोना होने के बाद आईसीयू में एडमिट होने का खतरा और मौत का खतरा 70% तक बढ़ जाता है। ऐसे में वैक्सीन लगवाने से इस जोखिम को कम किया जा सकता है।

शनि, 02 अक्टूबर 2021 - 03:30 PM / by रितिका

Tags: CDC, Pregnant women, pregnancy, Coronavirus

Courtesy: ABP News

Nusrat jhan photo with baby bump

फ़ोटो: Aaj Tak

सोशल मीडिया पर वायरल हुई TMC सांसद नुसरत जहां की बेबी बंप के साथ तस्वीर

TMC सांसद नुसरत जहां की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में नुसरत जहां बेबी बंप के साथ दिखाई दे रही हैं। पिछले दिनों उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर जो अटकले लगाई जा रही थी। अब इस तस्वीर से साबित हो गया है कि नुसरत जहां प्रेग्नेंट है। हाल ही मे नुसरत और उनके पति निखिल जैन का विवाद सामने आया था। जहाँ नुसरत ने निखिल पर उनके बैंक एकाउंट से पैसे निकलने का आरोप लगाया था।

शनि, 12 जून 2021 - 06:30 PM / by अजहर फारूक

Tags: Nusrat Jahan, Nikhil jain, baby bump, pregnancy

Courtesy: Aajtak News

Gosiame Thamara Sithole

फोटो: New York Post

एक साथ 10 बच्चों को जन्म देकर बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका की रहने वाली गसियामी धमारा सिटहोल ने एक साथ 10 बच्चों को जन्म देकर एक अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। 37 वर्षीय गोसियामी को प्रेगनेंसी के दौरान काफी दर्द होता था, लेकिन अब गोसियामी और उनके बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ हैं। इससे पहले सबसे ज्यादा बच्चे पैदा करने का रिकॉर्ड मोरक्को माली की हलीमा सिसी के नाम था। इन्होने एक साथ नौ बच्चों को जन्म दिया था। हालांकि हलीमा का ये रिकॉर्ड एक महीने में ही टूट गया।   

बुध, 09 जून 2021 - 04:01 PM / by अमन शुक्ला

Tags: pregnancy, South Africa, World Record, World

Courtesy: News 18 Hindi

pregnant woman smoking

फोटो: MD Spiro

प्रेग्नेंसी के दौरान धूम्रपान करने से बच्चे को हो सकता है जन्मजात हृदय रोग का खतरा

ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी की एक रिसर्च के अनुसार प्रेग्नेंसी के दौरान महिला के धूम्रपान करने से बच्चे को जन्मजात हृदय रोग का खतरा हो सकता है। वैज्ञानिकों ने प्रेगनेंट महिलाओं को स्मोकिंग छोड़ने की सलाह दी है। यूनिवर्सिटी ने सात अंतरराष्ट्रीय-संस्थानों के साथ मिलकर रिसर्च की है, जिसमें लगभग दो लाख तीस हजार से अधिक परिवारों का विश्लेषण किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटेन में रोजाना लगभग 13 बच्चे जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित होते हैं।

शुक्र, 04 जून 2021 - 10:10 AM / by अभिनव शुक्ला

Tags: Pregnant women, pregnancy, Cigarettes, Cigarettes and other Tobacco Products Act

Courtesy: Bhaskar