जल्द लॉन्च हो सकती बजाज की "पल्सर 250F"
मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी बजाज ऑटो "पल्सर 250F" लॉन्च करने की तैयारी में है। हाल ही में इसकी कुछ तस्वीरें लीक हुई थी। जिनके अनुसार इसमें सेमी फेयर्ड डिजाइन दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में एक सिंगल प्रोजेक्टर फ्रंट हेडलैंप भी दिया जाएगा। इसमें 250cc का सिंगल सिलेंजर मिल इंजन दिया जाएगा जो ऑयल कूलर के साथ आएगा। ये 1.40 रुपये की कीमत पर उपलब्ध हो सकती है। फिलहाल अभी ये साफ नही है कि इसे कब लॉन्च किया जाएगा।
Tags: Bajaj Auto, pulsar bike, 250cc, pulsar 250F
Courtesy: TV9 Bharatvarsh
भारत में लॉन्च हुई पावरफुल बाइक Pulser NS 125
दिग्गज दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो ने भारतीय बाजार में अपनी नई Pulsar NS 125 लॉन्च कर दी है। बाइक चार कलर वेरिएंट में लॉन्च की गई है। नई बाइक में एयर-कूल्ड DTS-i मोटर इंजन दिया गया है। इसके अलावा पायलट लैंप, हाई ग्लॉस मेटैलिक पेंट, पेरिमीटर फ्रेम, अलॉय व्हील्स, इनफिनिटी और ट्विन-स्ट्रिप एलईडी टेल लैंप जैसे दमदार फीचर दिए गए हैं। नई Pulser NS 125 की भारत में 93,690 रुपये रखी है।
Tags: Pulsar NS 125, Bajaj Auto, pulsar bike, Automobile
Courtesy: jagran