Priyanka Gandhi

फोटो: Desh Bandhu

विधानसभा चुनाव 2022: अक्टूबर 10 को हिमाचल में कांग्रेस चुनाव अभियान शुरू करेंगी प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 10 अक्टूबर से हिमाचल प्रदेश के सोलन से चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगी और राज्य में एक रैली को संबोधित करेंगी। गांधी के राज्य में कांग्रेस के किले पर कब्जा करने की संभावना है, क्योंकि राहुल गांधी भारत जोड़ी यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। राज्य में यह पहला चुनाव होगा जो वीरभद्र सिंह के बिना होगा। हालांकि कांग्रेस ने उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

गुरु, 06 अक्टूबर 2022 - 12:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: priyanka gandhi, Rally, Solan, start the campaign, Congress

Courtesy: Navjivan India

priyanka gandhi

फोटो: India.com

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी हुई कोरोना वायरस संक्रमित

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी दूसरी बार कोविड 19 संक्रमित हो गई है। प्रियंका ने ट्वीट कर इसकी जानकारी साझा की है। उन्होंने लिखा, आज फिर से कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। घर में आइसोलेट रहूंगी और सभी दिशानिर्देशों का पालन कर रही हूं। इससे पहले जून के महीने में प्रियंका कोविड 19 संक्रमित पाई गई थी। बता दें कि इन दिनों देश में कोरोना संक्रमण फिर पैर पसार… read-more

बुध, 10 अगस्त 2022 - 06:10 PM / by रितिका

Tags: Coronavirus, priyanka gandhi, Congress leader, Covid-19

Courtesy: ndtv

Congress Meeting

फोटो: Onmanorama

कांग्रेस की बैठक में इस्तीफा नहीं देंगे सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी

कांग्रेस कार्य समिति की मार्च 13 की शाम चार बजे होने वाली बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा इस्तीफा नहीं देंगे। इस्तीफे की अटकलों को मार्च 12 को कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने नकार दिया है। पांच राज्यों में हुए चुनावों में हार के बाद कांग्रेस इस बैठक में हार के कारणों की समीक्षा करेगी। माना जा रहा है कि बैठक में पार्टी संगठन में महत्वपूर्ण बदलावों पर चर्चा हो सकती है।

रवि, 13 मार्च 2022 - 08:56 AM / by रितिका

Tags: Congress Party, Sonia Gandhi, priyanka gandhi, Rahul Gandhi

Courtesy: News 18 Hindi

CBSE EXAM

फोटो: DNA India

सीबीएसई 10वीं के अंग्रेजी के पेपर को लेकर शुरू हुई सियासत

सीबीएसई बोर्ड की दिसंबर 11 को पहले टर्म में हुई 10वीं के अंग्रेजी की परीक्षा में पूछे गए सवाल को लेकर सियासत शुरू हो गई है। प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार को घेरते हुये इस पेपर की एक फोटो शेयर की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि इस पेपर के पैसेज की कुछ लाइन महिला विरोधी हैं। दरअसल उस पैसेज में कहा गया है कि पत्नियों ने पतियों का कहना मानना बंद कर दिया है। स्वतंत्र महिलाएं समाज और परिवार की… read-more

सोम, 13 दिसम्बर 2021 - 01:00 PM / by अजहर फारूक

Tags: CBSE, Class 10, priyanka gandhi, BJP

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Priyanka Gandhi

फोटो: India TV

चित्रकूट में पुष्यमित्र की कविता पढ़ना प्रियंका गांधी को पड़ा भारी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने नवंबर 17 को चित्रकूट में महिलाओं से संवाद के दौरान पुष्यमित्र उपाध्याय की 'उठो द्रोपदी शस्त्र उठा लो' कविता पढ़ी थी। अब इस कविता पर विवाद खड़ा हो गया है। पुष्यमित्र ने कहा कि जब मैंने ये कविता लिखी थी, तब निर्भिया अंतिम सांसे ले रही थी। मैंने ये कविता राजनीतिक और आर्थिक लाभ के लिए नही लिखी थी। उन्होंने प्रियंका पर निशाना साधते हुये कहा कि कविता चोरी करने वालो से देश क्या उम्मीद रखेगा।

शुक्र, 19 नवंबर 2021 - 09:45 AM / by अजहर फारूक

Tags: priyanka gandhi, Indian National Congress, Chitrakoot, Elections

Courtesy: Dainik Bhaskar

Priyanka Gandhi

फोटो: Hindustan Times

प्रियंका गांधी ने चित्रकूट में महिलाओं से किया संवाद

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जी-जान से मेहनत कर रही हैं। प्रियंका गांधी ने नवंबर 17 को चित्रकूट में महिलाओं से संवाद किया। उन्होंने महिलाओं में जोश भरने के लिए एक कविता से अपने भाषण की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि आप जिससे अपना हक मांग रही हो, वो कभी आपका हक़ नही देंगे। सरकार ने आशा बहनों को अपनी मांग उठाने के लिए प्रशासन से पिटवाया, तो इस सरकार को आगे क्यों बढ़ाना।

गुरु, 18 नवंबर 2021 - 11:05 AM / by अजहर फारूक

Tags: Indian National Congress, Uttar Pradesh, Chitrakoot, priyanka gandhi

Courtesy: Dainik Bhaskar

Priyanka Gandhi arrested

फोटो: Mid-Day

उत्तर प्रदेश पुलिस ने प्रियंका गांधी को किया गिरफ्तार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक बार फिर लखनऊ ममें गिरफ़्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक प्रियंका गांधी आगरा जाकर अरुण वाल्मीकि के परिवार से मिलना चाहती थीं। अरुण वाल्मीकि की कथित तौर पर पुलिस हिरासत में मौत हुई थी। गिरफ्तार के बाद प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। इससे पहले लखीमपुर जाते समय भी प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश पुलिस… read-more

बुध, 20 अक्टूबर 2021 - 04:30 PM / by अमन शुक्ला

Tags: priyanka gandhi, UP Police, Uttar Pradesh, politics

Courtesy: India TV News

Priyanka Gandhi

फोटो: The Indian Express

यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर महिलाओं को लुभाने में जुटीं प्रियंका गांधी

आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस अपनी पूरी तैयारी कर रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अक्टूबर 19 को प्रेस कांफ्रेंस की। इस प्रेस कांफ्रेंस के जरिए प्रियंका गांधी ने महिला वोटरों को लुभाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 40 प्रतिशत सीटों पर महिला उम्मीदवारों को उतारेगी। महियाओं को अपने पक्ष में करने के लिए उन्होंने 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' का नारा भी दिया। 

मंगल, 19 अक्टूबर 2021 - 04:20 PM / by अमन शुक्ला

Tags: priyanka gandhi, Press Confrerence, Uttar Pradesh, politics

Courtesy: Zee News Hindi

Priynka Gandhi

फोटो: Shortpedia

कांग्रेस ने यूपी पुलिस पर लगाया प्रियंका गांधी से मारपीट करने का आरोप

लखीमपुर खीरी हिंसा के कुछ घंटों बाद, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को पुलिस ने रोक दिया, जब वह मृतक किसानों के परिवारों से मिलने जा रही थीं। कांग्रेस की यूपी इकाई ने कुछ क्लिप साझा करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया, जिसमें प्रियंका को पुलिस द्वारा रोका जा रहा था और कुछ महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़ रखा था। कांग्रेस नेता ने पुलिस से कहा, "अगर मैंने कुछ गलत किया है, तो आपके पास एक आदेश, एक वारंट होना चाहिए।"

सोम, 04 अक्टूबर 2021 - 10:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: priyanka gandhi, up police accused, Congress

Courtesy: Web Dunia

priyanka gandhi

फोटोः India Today

यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रियंका गांधी ने कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग से बातचीत की है। वह प्रशिक्षण से पराक्रम कार्यक्रम के तहत अभय कांग्रेस संगठन निर्माण की विजय सेना तैयार करना चाहती हैं। कांग्रेस प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव के अनुसार प्रियंका गांधी हर जुल्म, ज्यादती के खिलाफ खड़ी होना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी का लक्ष्य उत्तर प्रदेश के शहरी और ग्रामीण के हर एक कांग्रेसी को मजबूत और सांगठनिक स्तर पर… read-more

शुक्र, 01 अक्टूबर 2021 - 04:35 PM / by Surbhi Shaw

Tags: priyanka gandhi, Congress, Uttar Pradesh, politics

Courtesy: AajTak news