Karan johar moves to direction

फ़ोटो: The Indian Express

रणबीर और आलिया के साथ फिल्म बनाकर डायरेक्शन में वापसी करेंगे करण जौहर

बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर करण जौहर पांच साल बाद डायरेक्शन में वापसी करने जा रहे हैं। करण जौहर ने बतौर डायरेक्टर अपनी अगली फिल्म का ऐलान कर दिया है। इसका नाम 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' है। इसमें रणबीर सिंह और आलिया भट्ट लीड रोल में नज़र आएंगे। ये फ़िल्म साल 2022 में रिलीज होगी। करण जौहर ने ट्वीट कर लिखा कि, अपने फेवरेट लोगो को सामने रखकर कैमरे के पीछे काम करने के लिए बहुत उत्साहित हूं।

मंगल, 06 जुलाई 2021 - 03:35 PM / by अजहर फारूक

Tags: karan Johar, ranbir singh, Alia Bhatt, Twitter

Courtesy: Dainik Bhaskar

Ajay devgun make it debut on ott platform

फ़ोटो: Filmfare

ओटीटी पर बहुत जल्द डेब्यू करेंगे बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन

बॉलीवुड के एक्शन हीरो कहे जाने वाले अजय देवगन बहुत जल्द रुद्र नाम की वेब सीरीज से ओटीटी पर डेब्यू करने जा रहे हैं। बताया जा रहे है कि, रुद्र एक क्राइम-एक्शन वेब सीरीज होगी। जिसमे अजय देवगन एक कॉप के रोल में नजर आएंगे। अजय देवगन के अलावा माधुरी दीक्षित भी इन दिनों अपने ओटीटी डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं। बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और रणबीर सिंह भी बहुत जल्द ओटीटी प्लेटफार्म पर जलवा बिखेरते दिखेंगे।

गुरु, 01 जुलाई 2021 - 05:30 PM / by अजहर फारूक

Tags: Ajay Devgn, madhuri dixit, Shahid Kapoor, ranbir singh

Courtesy: Aajtak News