RAPE

फोटो: google

गोंडा- दो सगे भाईयों ने मिलकर किया एक नाबालिग लड़की का बलात्कार

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में दो सगे भाइयों ने एक 17 साल की नाबालिग लड़की रेप किया। भाइयों ने नवंबर 28 को लड़की का उसके घर से अपहरण कर लिया और उसका बलात्कार किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। लड़की के पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी रात में शौचालय गयी थी। लौटने के बाद खिड़की खुली रह गयी जिससे ये दोनों भाई घर में घुसकर बेटी को ज़बरदस्ती उठाकर ले गए। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

शनि, 28 नवंबर 2020 - 03:55 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Uttar Pradesh, UP government, UP Police, Yogi Adityanath, rape

Courtesy: aaj tak

murder and rape

फोटो: AAJTAK

बहन के ससुराल में हुई नाबालिग लड़की हत्या, बलात्कार का संदेह

उत्तरप्रदेश के बांदा जिले के अतर्रा कस्बे में एक नाबालिग लड़की की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि बड़ी बहन के देवर ने कुल्हाड़ी से लड़की की हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस जांच में आशंका जताई जा रही है कि नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर दी गयी। सीओ के अनुसार “प्रथमदृष्टया लगता है कि बलात्कार के बाद किशोरी की हत्या की गई है, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के पहले आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है”

रवि, 22 नवंबर 2020 - 01:38 PM / by सपना सिन्हा

Tags: uttarpradesh, murder, rape

Courtesy: DAILYHUNT

हत्या

फोटोः Zee News, सकृतिक चित्र

सामने आया 70 साल की महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला

मध्यप्रदेश के विदिशा में 70 साल की महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। विदिशा के ग्यारसपुर थाने के प्रभारी महिंद्रा शाक्य ने जानकारी देते हुए बताया कि नवंबर 19 की सुबह गांव वालों को महिला की नग्न कटी हुई लाश खेत में मिली। सूचना मिलने के बाद मृतक के परिवार वाले मौके पहुंच गए और पहचान की। वारदात की छानबीन करने के बाद महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। आगे पुलिस का कहना है कि आरोपियों के तलाश जारी है।

गुरु, 19 नवंबर 2020 - 07:18 PM / by vikas prakash

Tags: rape, Madhya Pradesh, Crime

Courtesy: Live Hindustan

रेप

फोटोः Indian Express

उत्तरप्रदेश: सामने आया दलित महिला के साथ दुष्कर्म का मामला

उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ के मानिकपुर इलाके में अक्टूबर 14 को बेटी के साथ मायके जाती हुई दलित महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जब महिला मामला दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन पहुंची तो पुलिस ने फटकार लगाते हुए मामला दर्ज करने से इंकार कर दिया। हालांकि बाद में उच्च अफसरों के द्वारा केस दर्ज कराया गया। जिले के एसपी अनुराज आर्य का कहना है कि आरोपी विजय जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है और कुंडा के सीओ मामले की जाँच कर रहे है।  

शुक्र, 16 अक्टूबर 2020 - 03:14 PM / by vikas prakash

Tags: Uttar Pradesh, UP Police, rape

Courtesy: NDTV Hindi

Ms dhoni with daughter jiva

फ़ोटो: economic times

धोनी की पत्नी साक्षी सिंह धोनी के इंस्टाग्राम पर बेटी जीवा को मिली रेप की धमकी

चेन्नई सुपर किंग्स के पिछले मैच में हार और धोनी के खराब प्रदर्शन के कारण कुछ बदमाश धोनी की बेटी जीवा को रेप की धमकी दे रहे है। यह धमकियां महेन्द्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिली है। बताया जा रहा है लोग माही के खराब प्रदर्शन के चलते उनकी बेटी जीवा को गंदी गालियां भी दे रहे है। बता दें कि धोनी की टीम का अभी तक कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा और 6 मैच में उन्होंने सिर्फ 2 में जीत हासिल की है।

शनि, 10 अक्टूबर 2020 - 10:51 AM / by आकाश तिवारी

Tags: MS DHONI, rape, rape threats

Courtesy: AMARUJALA NEWS

rape

फोटोः Indian Express

उत्तर प्रदेश: लखीमपुर में बच्ची के साथ हुआ रेप, जिले में 20 दिन के अंदर बलात्कार के 3 मामले दर्ज किये गए

सितम्बर 3 को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में पुलिस को गन्ने के खेत में तीन साल की बच्ची की लाश मिली है । पुलिस ने बताया कि बच्ची के साथ रेप किया गया और उसके गला दबा कर उसकी हत्या कर दी है। बच्ची के पिता का आरोप है कि पुरानी दुश्मनी की वजह से बेटी का किडनैप किया गया था। और बाद में उसकी हत्या कर दी गयी। अब तक सिर्फ लखीमपुर में 20 दिन में तीन रेप मामले दर्ज किये गए गए हैं।

शुक्र, 04 सितंबर 2020 - 11:48 AM / by vikas prakash

Tags: rape, murder, child rape

Courtesy: NDTV Hindi