Redmi K50

फोटो: 91 Mobiles

Redmi K50i 5G भारत में लॉन्च, दमदार फीचर्स से लैस

Redmi K50i 5G को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट वाला डिस्प्ले दिया गया है। इसके रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 8100 प्रोसेसर दिया गया है। Redmi K50i 5G की कीमत 25,999 रुपये है। ये कीमत इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए है। इसके दूसरे वैरिएंट में 8GB रैम और 256GB स्टोरेज की कीमत 28,999 रुपये रखी गई है।

बुध, 20 जुलाई 2022 - 08:11 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Redmi K50, phone, Launch, MediaTek

Courtesy: Amar ujala

Redmi K50

फोटो: MI Community

अगले साल लॉन्च होगी Redmi K50 स्मार्टफोन सीरीज

Redmi अपनी आगामी स्मार्टफोन सीरीज़ Redmi K50 बहुत जल्द लॉन्च कर सकता है। इसके कुछ लीक्स सामने आए हैं। इस सीरीज के अंदर Redmi K50, K50 Pro और K50 Pro+ लॉन्च हो सकते हैं। K50 Pro और K50 Pro+ में 108MP का कैमरा सेटअप और 67W की फास्ट चार्जिंग देखने को मिल सकती है। इसके अलावा Redmi K50 में 48MP का कैमरा सेटअप हो सकता है। यह स्मार्टफोन 2022 की शुरुआत में लॉन्च हो सकते हैं।

शनि, 06 नवंबर 2021 - 03:45 PM / by अजहर फारूक

Tags: Xiaomi, Redmi, Redmi K50, 108 MP

Courtesy: NDTV