म्यांमार: चिन प्रांत के मुख्यमंत्री समेत कई लोगों ने भारत मे ली शरण
म्यांमार में हुए सैन्य तख्तापलट से परेशान लोग पलायन करने पर मजबूर हैं। म्यांमार के चिन राज्य के मुख्यमंत्री सलाई लियान लुई ने 14 जून की रात करीब नौ हजार से ज्यादा लोगों के साथ मिजोरम के चंफ़ाई जिले में शरण ली। अब तक म्यांमार के 20 से अधिक सांसद भारत में शरण ले चुके हैं। सलाई लियान लुई म्यांमार के राजनीतिक दल और आंग सांग सूकी की पार्टी नेशनल लीग ऑफ डेमोक्रेसी के नेता भी हैं।
Tags: Myanmar, Refugees, India, World
Courtesy: Amar Ujala