Amarnath

फोटो: India TV News

जम्मू से तीन दिन के निलंबन के बाद फॉर से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा

रामबन खंड में मरम्मत के लिए जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग के बंद होने के कारण तीन दिनों तक निलंबित रहने के बाद आज अमरनाथ यात्रा जम्मू आधार शिविर से फिर से शुरू हो गई। अधिकारियों ने बताया कि तीर्थयात्रियों के एक नए जत्थे को अमरनाथ गुफा मंदिर की आगे की यात्रा के लिए कश्मीर की ओर जाने की अनुमति दी गई है।  राजमार्ग, जो लगातार बारिश के कारण कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया था, उसे दोबारा खोल दिया गया।

मंगल, 11 जुलाई 2023 - 03:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Amarnath Yatra, resumes, three day suspension, jammu

Courtesy: Amar Ujala News

Amarnath Yatra 2022

फोटो: India TV News

आंशिक निलंबन के बाद नुनवान पहलगाम की ओर से अमरनाथ यात्रा शुरू: जम्मू-कश्मीर

श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड ने सूचना देते हुए बताया कि बादल फटने की घटना के कारण आंशिक रूप से निलंबित रहने के बाद अमरनाथ यात्रा आज तड़के नुनवान पहलगाम की ओर से फिर से शुरू हो गयी है। आज सुबह तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था बालटाल आधार शिविर से रवाना हुआ। बालटाल और नुनवान दोनों तरफ से हेलिकॉप्टर उपलब्ध थे। बता दें कि जम्मू से अभी भी यात्रा स्थगित रहेगी।  

सोम, 11 जुलाई 2022 - 09:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Amarnath Yatra, resumes, baltal base camp, nunwan

Courtesy: Live Hindustan

Amarnath Yatra 2022

फोटो: Aajtak

उत्तराखंड में मौसम साफ होने के बाद फिर शुरू हुई केदारनाथ के लिए चार धाम यात्रा

मौसम में सुधार के बाद मई 25 को सोनप्रयाग, गौरीकुंड और जानकीचट्टी में इंतजार कर रहे तीर्थयात्रीयों ने अपनी यात्रा फिर से शुरू कर दी है। मंगलवार को चार धाम मार्गों पर बर्फबारी और बारिश के कारण लगातार दूसरे दिन यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया था। केदारनाथ-बद्रीनाथ मंदिर समिति के अनुसार, बुधवार को मौसम सामान्य होने के बाद  तीर्थयात्रियों को रवाना कर दिया गया। 

गुरु, 26 मई 2022 - 10:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Uttarakhand, Chardham Yatra, resumes, weather improves

Courtesy: Navbharat Times