कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट से बचाव के लिए केंद्र ने लिखी 8 राज्यों को चिट्ठी
कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट से बचाव के लिए केंद्र ने 8 राज्यों को चिट्ठी लिखी। केंद्र ने कहा कि, टेस्टिंग, ट्रैकिंग और वैक्सिनेशन की रफ्तार बढ़ानी होगी। जहां भी डेल्टा प्लस के केस मिले हैं, वहां कंटेन्मेंट का इंतजाम किया जाए और भीड़ को रोकने, लोगों को मिलने जुलने से रोका जाए। संक्रमित लोगो के नमूने भारतीय SARS-CoV-2 जीनोमिक कंसोर्शिया लैब में भेजे जाएँ। इन 8 राज्यों में जम्मू-कश्मीर, आंध्रप्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु, पंजाब, कर्नाटक, राजस्थान और… read-more
Tags: Covid-19, Delta-plus variant, SARs-CoV-2 virus, Central Government
Courtesy: Dainik Bhaskar
कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट मिलने पर तीन राज्यों को किया गया अलर्ट
देश के तीन राज्यों के जिलों में डेल्टा प्लस वैरिएंट मिलने के बाद तीनों राज्यों को अलर्ट कर दिया गया है। महाराष्ट्र के रत्नागिरि और जलगांव जिलों, केरल के पलक्कड़ और पठानमथिट्ट जिलों और मध्यप्रदेश के भोपाल और शिवपुरी जिलों में यह डेल्टा प्लस वैरिएंट पाया गया है। केंद्र ने राज्यों के मुख्य सचिवों को कहा कि वे जिलों और समूहों में तत्काल रोकथाम के लिए उपाय ढूंढे।
Tags: covid 19, variant, alert, SARs-CoV-2 virus
Courtesy: KHAS KHABAR
मलेशिया में आठ लोगों को हुआ कुत्तों का कोरोना वायरस
मलेशिया में आठ लोग कुत्तों में पाए जाने वाला कोरोना वायरस के शिकार हो गए हैं। कोरोना वायरस के चार समूह हैं अल्फा, बीटा, गामा और डेल्टा कोरोना वायरस। कुत्तों में अल्फा समूह का कोरोना पाया जाता है जो अब इन लोगों में मिला है। फिलहाल इस कुत्तों के कोरोना वायरस के एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। बता दें, यह वायरस इंसानो में पहले कभी नहीं पाया गया है।
Tags: Covid-19, SARs-CoV-2 virus, dogs, Coronavirus
Courtesy: News18
भारत में कोरोना के नए वेरिएंट सार्स-कोव-2 के मामले बढ़ कर हुए 20
भारत में ब्रिटेन से आये लोगो में से अब तक कुल 20 लोग कोरोना के नए स्ट्रेन से संक्रमित पाए गए है। इन सभी को आइसोलेट कर दिया गया है। देश में कुल 10 लैबो में 107 नमूनों की जांच की गयी, जिसमे से 20 लोग सार्स-कोव-2 नए वायरस से संक्रमित पाए गए है। इन सभी लोगों में सबसे ज़्यादा मरीज दिल्ली से है। दिसंबर 23 से दिसंबर 25 के बीच ब्रिटेन से 33,000 लोग भारत लौटे थे उन सभी लोगों की टेस्टिंग की जाएगी।
Tags: SARs-CoV-2 virus, Coronavirus, Corona Strain
Courtesy: AMAR UJALA
महाराष्ट्र में 31 जनवरी तक बढ़ा लॉकडाउन, कोरोना के बढ़ते खतरे को देख लिया निर्णय
महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना के प्रसार और नए कोरोना स्ट्रेन के खतरे को देखते हुए प्रदेश में लॉकडाउन प्रतिबंधों को जनवरी 31 तक बढ़ा दिया है। सरकार द्वारा दिसंबर 30 को जारी एक परिपत्र के अनुसार, 'राज्य में कोविड-19 फैलने का खतरा है। इसिलए वायरस के प्रसार को रोकने हेतु कुछ आपातकालीन उपाय अपनाते हुए राज्य में लॉकडाउन को जनवरी 31 तक बढ़ा दिया गया है।' हालाँकि पहले जिन गतिविधियों के लिए अनुमति दी गयी है वे जारी रहेंगी।
Tags: Maharashtra Government, LockdownExtension, Coronavirus, SARs-CoV-2 virus
Courtesy: AMARUJALA NEWS
कोरोना के नए स्ट्रेन सार्स कोव-2 ने दी भारत में दस्तक, छह लोग पाए गए पॉज़िटिव
स्वाथ्य मंत्रालय ने बताया कि भारत में ब्रिटेन से लौटे छह लोग कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन सार्स कोव-2 से संक्रमित पाए गए है। ब्रिटेन में फैल रहा कोरोना का यह रूप और भी अधिक शक्तिशाली है। कोरोना के नए वेरिएंट से पॉजिटिव पाए गए सभी लोग तथा उनके संपर्क में आये लोगो को भी आइसोलेट कर दिया गया है। मंत्रालय ने बताया कि दिसंबर 23 से दिसंबर 25 के बीच करीबन 33 हज़ार लोग विभिन्न हवाईअड्डों से भारत में आये है।
Tags: Coronavirus, SARs-CoV-2 virus, Corona Strain
Courtesy: AMARUJALA NEWS