Smart Class

फोटो: Urban Update

दिल्ली को मिले 12,430 स्मार्ट क्लासरूम, सीएम केजरीवाल ने की शुरुआत

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने फरवरी 19 को सरकारी स्कूलों में 12,430 क्लास में स्मार्ट क्लासरुम की शुरुआत की है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अन्य सरकारों की मदद करने की पेशकश की है। उन्होंने कहा कि अगर किसी दूसरे राज्य की सरकार शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना चाहती है तो हम अपने शिक्षा मंत्री उन्हें ऋण के तौर पर उपलब्ध करवाएंगे। उन्होंने दावा किया सात सालों में 20 हजार क्लासरूम बनवाए गए है।

शनि, 19 फ़रवरी 2022 - 04:40 PM / by रितिका

Tags: Delhi CM, Arvind Kejriwal, Manish Sisodia, Smart Classroom

Courtesy: TV9Hindi

airplane library

फोटो: AajTak

शिक्षा को उड़ान देने के लिए बनाई गई हवाई जहाज लाइब्रेरी: बिहार

बिहार के समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिवैसिंहपुर में बनी जहाजनुमा लाइब्रेरी-कम-स्मार्ट क्लास "शिक्षा उड़ान" आकर्षण का केंद्र बनी है। स्कूल की छत पर बनी हवाई जहाज की तरह दिखने वाली लाइब्रेरी में छात्र पुस्तकें पढ़ने के साथ स्मार्ट क्लास ले सकते है। स्कूल के हेडमास्‍टर मेघन सहनी ने बताया कि सरकारी स्तर पर कुछ करने की व्यवस्था नहीं थी  तो इसे निजी कोष से दो लाख रुपये की राशि में बनवाया है।

गुरु, 13 जनवरी 2022 - 12:30 PM / by रितिका

Tags: Airplane, Library, Smart Classroom, Education

Courtesy: News 18 Hindi