Micromax In Note 2

फोटो: Gizmochina

जनवरी 25 को लॉन्च होगा Micromax In Note 2 स्मार्टफोन

Micromax In Note 2 जनवरी 25 को भारत मे लॉन्च किया जाएगा। My Smart Price की एक रिपोर्ट के मुताबिक इसके कुछ स्पेसिफिकेशन सामने आए हैं। इसमें 6.43-इंच का AMOLED FHD+ डिस्प्ले दिया सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 48MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और सेल्फी के लिए 16MP का कैमरा दिया है। यह स्मार्टफोन हेलियो G95 प्रोसेसर पर चलता है। इसके साथ इसमें 5000mah की बैटरी दी गई है।

सोम, 24 जनवरी 2022 - 04:01 PM / by अजहर फारूक

Tags: micromax, Micromax In Note 2, Smartphones, 48MP camera

Courtesy: Zee News

Tecno Pova Neo

फोटो: Gizmochina

भारत मे लॉन्च हुआ Tecno Pova Neo स्मार्टफोन

Tecno Pova Neo स्मार्टफोन भारत मे लॉन्च हो गया है। यह स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 12,999 रुपये रखी गई है। इसमें 6.8-इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है। यह मीडियाटेक के G25 प्रोसेसर पर चलता है। इसमें एक MemFusion नाम का खास फीचर दिया है, जिससे रैम वर्चुअली 5GB तक बढ़ जाती है। इसमें 13MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 6,000mAh की बढ़ी बैटरी भी दी गई है।

रवि, 23 जनवरी 2022 - 05:10 PM / by अजहर फारूक

Tags: India, Tecno, tecno pova Neo, Smartphones

Courtesy: NDTV

Vivo y21a

फोटो: 91Mobiles

Vivo ने भारत मे पेश किया अपना नया स्मार्टफोन Vivo Y21A

Vivo ने अपना नया स्मार्टफोन Vivo Y21A भारत मे पेश किया है। यह स्मार्टफोन हाल ही में लॉन्च हुए Vivo Y21e की तरह दिखता है। इसमें 6.51-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। यह स्मार्टफोन 13MP के डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च होगा। यह स्मार्टफोन मीडियाटेक हिलियो P22 Soc प्रोसेसर पर चलेगा। इसमें 5000mah की बड़ी बैटरी दी गई है। हालांकि Vivo ने इसकी लॉन्च डेट की जानकारी नही दी है।

शनि, 22 जनवरी 2022 - 03:10 PM / by अजहर फारूक

Tags: Vivo, vivo y21a, India, Smartphones

Courtesy: Zee News

Samsung Galaxy S22

फोटो: GSMArena.com

लॉन्च से पहले सामने आई Samsung Galaxy S22 सीरीज की जानकारी

Samsung अपनी प्रीमियम सीरीज Galaxy S22 सीरीज बहुत जल्द लॉन्च होने वाली है। 91Mobiles की रिपोर्ट के मुताबिक इस सीरीज में Galaxy S22, S22+, S22 Ultra नाम के समार्टफोन होंगे। Galaxy S22+ की कुछ जानकारी सामने आई है। इसकी मैन हाईलाइट इसका कैमरा होगा। इसमें 108MP का रियर कैमरा सेटअप होगा। इसकी डिस्प्ले 1750 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आ सकती है। इसमें 4500mah की बैटरी मिलेगी और 45W की फास्ट चार्जिंग देखने को मिल सकती है।

सोम, 17 जनवरी 2022 - 02:20 PM / by अजहर फारूक

Tags: Samsung, samsung Galaxy s22 series, Smartphones, India

Courtesy: Zee News

Redmi Note 11S

फोटो: NDTV

108MP कैमरे के साथ जल्द लांच होगा Redmi Note 11S

Redmi Note 11S बहुत जल्द भारत मे लॉन्च होने के लिए तैयार है। लॉन्च से पहले इसकी कुछ लीक्स सामने आई हैं। यह स्मार्टफोन Redmi Note 10S का अपग्रेडेड वर्जन होगा। इसकी मेन हाईलाइट इसका 108MP का क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। इसमें एम एमोलेड डिस्प्ले देखने को मिल सकता है, जो 90Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। इसके अलावा फोन में मीडियाटेक का प्रोसेसर भी दिया जा सकता है। हालांकि Redmi ने अभी इससे पर्दा नही उठाया है।

रवि, 16 जनवरी 2022 - 03:01 PM / by अजहर फारूक

Tags: India, redmi note 11s, 108 MP, Smartphones

Courtesy: NDTV Hindi

Vivo Y21e

फोटो: NDTV

जल्द लॉन्च हो सकता है Vivo Y21e स्मार्टफोन, सामने आई जानकारी

Vivo अपना नया स्मार्टफोन Y21e बहुत जल्द लॉन्च कर सकता है। 91Mobiles की रिपोर्ट के मुताबिक इसमें 6.51-इंच के HD+ LCD डिस्प्ले के साथ आ सकता है। इसके फ्रंट में वाटरड्रॉप नॉच के साथ एक 8MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता  है। इसके साथ ही इसमें 13MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 680 SoC प्रोसेसर पर के साथ आ सकता है। हालांकि Vivo ने इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

शनि, 15 जनवरी 2022 - 03:30 PM / by अजहर फारूक

Tags: Vivo, vivo y21e, India, Smartphones

Courtesy: Zee News

Moto G22

फोटो: MySmartPrice

सामने आई Moto G22 स्मार्टफोन की जानकारी, जल्द हो सकता है लॉन्च

Motorola मार्केट में बहुत तेज़ी से अपने स्मार्टफोन लॉन्च कर रहा है। अब Motorola के नए स्मार्टफोन Moto G22 के बारे में जानकारी सामने आई है। यह स्मार्टफोन पिछलेसाल लॉन्च हुए Moto G20 का अपग्रेडेड वर्ज़न होगा। यह मीडियाटेक हेलियो P35 Soc प्रोसेसर पर चलेगा। यह 4GB रैम के साथ आ सकता है। इसके साथ ही Moto G22 एंड्रॉयड 11 के साथ आएगा। हालांकि Motorola ने भी इसके आधिकारिक ऐलान की पुष्टि नहीं की है।

शुक्र, 14 जनवरी 2022 - 04:00 PM / by अजहर फारूक

Tags: India, Motorola, moto g22, Smartphones

Courtesy: Zee News

Tecno Pop 5 lte

फोटो: News 18

भारत में लॉन्च हुआ JioPhone Next से भी कम कीमत वाला स्मार्टफोन Tecno POP 5 LTE

Tecno ने अपना नया स्मार्टफोन POP 5 LTE भारत में लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन JioPhone Next से भी कम कीमत पर उपलब्ध होगा। इसकी कीमत 6,299 तो वहीं JioPhone Next की कीमत 6,499 रुपये है। इसमें 6.52-इंच का डॉट-नॉच डिस्प्ले दिया गया है। इसमें मीडियाटेक हीलियो A25 प्रोसेसर दिया गया है। यह 8MP का डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 5MP का कैमरा दिया गया है। 

गुरु, 13 जनवरी 2022 - 07:05 PM / by अजहर फारूक

Tags: India, JioPhone Next, tecno pop 5 lte, Smartphones

Courtesy: Zee News

Xiaomi 11T

फोटो: Xiaomi

जनवरी के आखिर में लॉन्च हो सकता है Xiaomi 11T और Xiaomi 11T Pro

Xiaomi भारत मे अपना नया स्मार्टफोन Xiaomi 11T और 11T Pro जनवरी के आखिर में लॉन्च कर सकता है। 11T में 6.67-इंच AMOLED FHD+ का डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें 108MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जो मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 1200 प्रोसेसर पर चलता है। वहीं 11T Pro में स्नैपड्रैगन 888 और 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। Xiaomi 11T Pro की कीमत 40,000 से कम हो सकती है।

सोम, 10 जनवरी 2022 - 04:30 PM / by अजहर फारूक

Tags: xiaomi 11T, Xiaomi 11T Pro, Smartphones, 108 MP

Courtesy: Zee News

Vivo Y21T

फोटो: Gizmochina

जनवरी 3 को भारत मे लॉन्च हो सकता है Vivo Y21T स्मार्टफोन

Vivo अपना नया स्मार्टफोन Vivo Y21T भारत मे बहुत जल्द लॉन्च करने की तैयारी में है। खबरों की माने तो यह जनवरी 3 को लॉन्च हो सकता है। यह एक बजट स्मार्टफोन होने वाला है। लीक्स की माने तो इसमें 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए 18 वाट की फास्ट चार्जिंग मिलेगी। यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर पर चलेगा। हालांकि कंपनी की ओर से अभी इसका आधिकारिक एलान होना बाकी है।

गुरु, 30 दिसम्बर 2021 - 01:40 PM / by अजहर फारूक

Tags: India, Vivo, vivo y21t, Smartphones

Courtesy: Amar Ujala