Yogi Adityanath

फोटो: DTNext

आज युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट बांटेंगे सीएम योगी: लखनऊ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिसंबर 25 को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में राज्य के एक लाख युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट वितरित करेंगे। इसका लाभ उन युवाओं को मिलेगा जो फाइनल ईयर में पढ़ रहे हैं। इसके साथ सीएम योगी डिजी शक्ति पोर्टल और डिजी शक्ति स्टडी एप भी लॉन्च करेंगे। सरकार ने राज्य के एक करोड़ युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट देने का मन बना लिया है। हालांकि सरकार पहले चरण में 16 लाख टैबलेट, स्मार्टफोन बांटेगी।

शनि, 25 दिसम्बर 2021 - 11:25 AM / by अजहर फारूक

Tags: India, Smartphones, Free Tablets, Yogi Adityanath

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Tecno Camon 18

फोटो: GSMArena.com

लॉन्च हुआ Tecno Camon 18, ग्राहकों को मिल रहा है खास तोहफा

Tecno ने अपना नया स्मार्टफोन Tecno Camon 18 को भारत मे लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन का मुख्य आकर्षण इसका 48MP फ्रंट कैमरा है। इसके साथ ही इसमें 48MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 6.8-इंच का FullHD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसकी कीमत 14,999 रुपये रखी गई है। Tecno ग्राहकों को लुभाने के लिए Camon 18 के साथ Buds 2 ईयरबड्स मुफ्त में दे रहा है।

शुक्र, 24 दिसम्बर 2021 - 07:00 PM / by अजहर फारूक

Tags: India, Tecno, tecno camon 18, Smartphones

Courtesy: Amar Ujala NEWS

Redmi note 11 4G

फोटो: 91Mobiles

शानदार फीचर्स के साथ लॉन्च हो सकता है Redmi Note 11 4G

Redmi Note 11 4G बहुत जल्द भारत में लॉन्च हो सकता है। इसको लेकर MySmartPrice की एक रिपोर्ट सामने आई है। इसमें 6.5 इंच का FullHD+ LCD डिस्प्ल दिया जा सकता है, जो  90Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर पर चलेगा। इसमें 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। हालांकि इसकी कीमत और लॉन्च तारीख की पुष्टि अभी होना बाकी है।

मंगल, 21 दिसम्बर 2021 - 12:40 PM / by अजहर फारूक

Tags: Smartphones, India, redmi note 11, Redmi

Courtesy: Zee News HINDI

Vivo V23 pro

फोटो: Youtube

जनवरी 4 को भारत मे लॉन्च ही सकता है Vivo V23 Pro स्मार्टफोन

91Mobiles की एक रिपोर्ट के मुताबिक Vivo भारत मे अपना नया स्मार्टफोन Vivo V23 Pro जनवरी 4 को लॉन्च कर सकता है। ये 64MP के कैमरा सेटअप के साथ आएगा। यह स्मार्टफोन Vivo V23e 5G का अपग्रेडेड वर्ज़न हो सकता है। Vivo V23e को पिछले महीने थाईलैंड में लॉन्च किया गया था। इसमें 6.44 इंच का FullHD+ एमोलेड डिस्प्ले है, जो मीडियाटेक डाइमेंशन 810 प्रोसेसर पर चलता है और 44 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

गुरु, 16 दिसम्बर 2021 - 07:30 PM / by अजहर फारूक

Tags: India, Vivo, vivo v23 pro, Smartphones

Courtesy: Zee News

OnePlus Ivan

फोटो: MySmartPrice

भारत में OnePlus Ivan नाम से लॉन्च होगा नया स्मार्टफोन

OnePlus भारत में एक नए नाम से अपना स्मार्टफोन OnePlus Ivan लॉन्च कर सकता है। लीक्स की माने तो यह स्मार्टफोन OnePlus Nord CE का अपग्रेडेड वर्जन होगा। इसमें 6.4-इंच की FullHD+ एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। फोन मीडियाटेक Dimensity 900 प्रोसेसर पर चलेगा। इसकी कीमत 24,000 से लेकर 28,000 रुपये तक हो सकती है। यह स्मार्टफोन जनवरी में लॉन्च हो सकता है। हालांकि OnePlus की ओर से इसकी पुष्टि होने लभी बाकी है।

बुध, 15 दिसम्बर 2021 - 09:00 PM / by अजहर फारूक

Tags: Smartphones, oneplus, OnePlus Ivan

Courtesy: Amar Ujala News

Tecno Spark 8T

फोटो: NDTV

दिसंबर 15 को लॉन्च होगा Tecno Spark 8T स्मार्टफोन

Tecno अपना नया स्मार्टफोन Tecno Spark 8T दिसंबर 15 को भारत में लॉन्च करने जा रहा है। इसकी प्री-बुकिंग Amazon पर 12 बजे से की जाएगी। इसमें 6.6-इंच का FullHD+ डिस्प्ले दिया गया है। यह स्मार्टफोन 50MP के डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च होगा। यह मीडियाटेक के हेलियो G35 प्रोसेसर पर चलेगा। इसमें 5000mah की एक बड़ी बैटरी दी गई है। हालांकि फोन की कीमत का खुलासा अभी नही किया गया है।

सोम, 13 दिसम्बर 2021 - 03:50 PM / by अजहर फारूक

Tags: Tecno, tecno spark 8T, new launch, Smartphones

Courtesy: Zee News Hindi

Realme GT 2 Pro

फोटो: NDTV

अनोखे डिज़ाइन के साथ जल्द लॉन्च हो सकता है Realme GT 2 Pro स्मार्टफोन

Realme अपना नया स्मार्टफोन Realme GT 2 Pro बहुत जल्द लॉन्च करने वाला है। इसकी मेन हाईलाइट इसका अनोखा डिज़ाइन है। खबरों की माने तो यह Realme का पहला स्मार्टफोन हो सकता है जिसमे इन डिस्प्ले कैमरा होगा। इसके साथ ही इसमें 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसके साथ ही यह स्नैपड्रैगन 8 GEN 1 प्रोसेसर के साथ सबसे पहले लॉन्च होने वाला स्मार्टफोन भी बन सकता है। 

गुरु, 09 दिसम्बर 2021 - 08:30 PM / by अजहर फारूक

Tags: Realme, India, Realme gt 2 pro, Smartphones

Courtesy: Zee News

Xiaomi 12 series

फोटो: News 18

दिसंबर के आखिर तक लॉन्च हो सकती है Xiaomi 12 स्मार्टफोन सीरीज

Xiaomi अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज Xiaomi 12 दिसंबर के आखिर में लॉन्च कर सकता है। लॉन्च से पहले इस सीरीज के स्मार्टफोन के बारे में कुछ जानकारी सामने आई है। इस सीरीज में Xiaomi 12, Xiaomi 12X और Xiaomi 12 Pro स्मार्टफोन लॉन्च हो सकते हैं। Xiaomi 12X स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर और Xiaomi 12 और 12 Pro स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ आ सकते हैं। इसके साथ ही 12 Pro में 120W की फास्ट चार्जिंग मिल सकती है।

बुध, 08 दिसम्बर 2021 - 06:40 PM / by अजहर फारूक

Tags: Xiaomi, xiaomi 12, Smartphones, India

Courtesy: Zee News Hindi

Moto G51 5G

फोटो: NDTV

सामने आई Moto G51 5G स्मार्टफोन के लॉन्च की तारीख

Motorola ने अपने नए स्मार्टफोन Moto G51 5G की लॉन्च तारीख का ऐलान कर दिया है। यह स्मार्टफोन दिसंबर 10 को लॉन्च किया जाएगा। इसकी जानकारी Motorola ने ट्वीट के जरिए दी है। इसे फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें 6.8-इंच की FullHD+ डिस्प्ले होगा। जो 120 Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। यह भारत का पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें स्नैपड्रैगन 480 प्लस प्रोसेसर मिलेगा। इसकी कीमत भी… read-more

बुध, 08 दिसम्बर 2021 - 10:20 AM / by अजहर फारूक

Tags: Motorola, Moto G51 5G, Smartphones, India

Courtesy: Amar Ujala NEWS

Redmi Note 11T 5G

फोटो: 91Mobiles

आज भारत में लॉन्च होगा Redmi Note 11T 5G स्मार्टफोन

Redmi Note 11T 5G नवंबर 30 को लॉन्च होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसमें 6.6-इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। फोन की मैन हाईलाइट इसका डिज़ाइन और कैमरा होने वाला है। इसमें 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके साथ Redmi Note 11T 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 810 प्रोसेसर पर काम करेगा। Xiaomi अपने 5G स्मार्टफोन के लिए जियो के साथ काम कर रही है। 

मंगल, 30 नवंबर 2021 - 01:40 PM / by अजहर फारूक

Tags: India, Redmi, Redmi Note 11T 5G, Smartphones

Courtesy: TV9 Bharatvarsh