Hyderabad student meet to sonu sood

फ़ोटो: The Indian Express

हैदराबाद से मुंबई पैदल चलकर, सोनू सूद से मिलने निकल पड़ा वेंकटेश

हैदराबाद में इंटरमीडिएट का छात्र वेंकटेश सोनू सूद से मिलने के लिए अपने घर से पैदल ही निकल पड़ा है। वेंकटेश सोनू सूद का बहुत बड़ा चाहने वाला है। 2020 लॉकडाउन के बाद सोनू सूद ने लाखों लोगों की मदद की है। वेंकटेश के पिता ने फाइनेंस पर एक ऑटो खरीदा था। लॉकडाउन की वजह से न तो ऑटो ज़्यादा चला और न ही EMI के पैसे जा सके। इसीलिए वेंकटेश सोनू सूद से मदद के लिए हैदराबाद से पैदल ही यात्रा कर रहे हैं।

मंगल, 08 जून 2021 - 08:01 PM / by अजहर फारूक

Tags: Sonu Sood, Hyderabad, Mumbai, Covid-19

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Sonu Sood

फोटो: Forbes India

आंध्रप्रदेश के अस्पतालों में ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित करेंगे सोनू सूद

अभिनेता सोनू सूद ने जून में आंध्र प्रदेश के कुरनूल और नेल्लोर जिले के सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की घोषणा की है। फ्रांस और अन्य देशों से ऑर्डर की गई खेप मिलने के बाद सोनू ने इस खबर की घोषणा की है। कोरोना ​​​​प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों पर अधिक जोर देते हुए, अभिनेता ने ऐसे और संयंत्र स्थापित करने का आश्वासन दिया। कुरनूल कलेक्टर एस. रामसुंदर रेड्डी ने सूद को उनके मानवीय भाव के लिए धन्यवाद दिया।

रवि, 23 मई 2021 - 06:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Sonu Sood, Covid-19, oxygen plant

Courtesy: Times Of Indian

Sonu Sood

फोटो: The Indian Express

सोनू सूद ने ब्लैक फंगस से पीड़ित व्यक्ति के लिए 12 घंटे में भिजवाया जीवन रक्षक इंजेक्शन

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने एक परिवार की ब्लैक फंगस के इलाज में काम आने वाला इंजेक्शन भेजकर मदद की है। दरअसल जोधपुर के एम्स अस्पताल में भर्ती कमल किशोर ब्लैक फंगस के शिकार हो गए, जिस कारण उन्हें लिपोसोमल अम्फोटेरिसिन इंजेक्शन की जरूरत पड़ी पर बाजार में यह इंजेक्शन उपलब्ध नही हो पा रहा था, जिस कारण परिजनों ने सोनू सूद से मदद मांगी और उन्होंने 12 घंटे में इंजेक्शन भेज दिया।

शनि, 22 मई 2021 - 07:22 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Sonu Sood, Jodhpur, BLACK FUNGUS, Rajasthan

Courtesy: News18

Sonu Sood

फोटो: Indian Express

भगवान समझकर सोनू सूद के पोस्टर पर दूध चढ़ा रहे हैं लोग

कोरोना काल में लोगों की मदद करने वाले सोनू सूद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देख सकते है कि लोग सोनू सूद के पोस्टर पर दूध चढ़ा रहे है। आंध्र प्रदेश के श्रीकालहस्ती के स्थानीय निवासी सोनू के पोस्टर को भगवान मानकर उसपर दूध चढ़ा रहे हैं। ट्विटर पर यह वीडियो ट्रेंड कर रहा है। बता दें कि एक गावं में लोग सोनू सूद की मूर्ति बनवाकर उनकी पूजा कर रहे हैं।

शुक्र, 21 मई 2021 - 12:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Sonu Sood, poster, god, Twitter

Courtesy: Panjab Kesari

Sonu Sood

फोटो: Forbes India

सोनू सूद ने उनके नाम पर दान मांगने वाले फर्जी संगठन को लेकर दी चेतावनी

लोगों की मदद करने वाले अभिनेता सोनू सूद ने अपने फैंस को एक 'फर्जी' संगठन के खिलाफ चेतावनी दी है। यह संगठन कथित तौर पर चिकित्सा सहायता प्रदान करने के बहाने से लोगों से दान लेने के लिए उनके नाम का उपयोग कर रहा है। मई 18 को सोनू सूद ने एक ट्वीट करते हुए लिखा, "कृपया सावधान रहें और अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन को रिपोर्ट करें।" उन्होंने जाली संगठन का एक पोस्टर शेयर करते हुए इसे फर्जी करार दिया है।

मंगल, 18 मई 2021 - 10:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Sonu Sood, donation campaign, Covid-19

sonu sood & suresh raina

फोटो: Zee News

सोनू सूद ने सुनी सुरेश रैना की गुहार

सुरेश रैना ने मई 06 को अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करके ऑक्सीजन की गुहार लगाई थी। अपने ट्वीट में रैना ने अपनी चाची की उम्र और बाकी चीजों की जानकारी दी थी। इसके बाद सोनू सूद ने ट्वीट कर जवाब दिया, "भाई, आपके पास 10 मिनट में ऑक्सीजन पहुंच रहा है"। सोनू ने अपने ट्वीट उन लोगों को… read-more

शुक्र, 07 मई 2021 - 02:45 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: Suresh Raina, Sonu Sood, oxygen cylinders, Twitter

Courtesy: Jagran News

sonu sood & priyanka chopra

फोटो: Filmfare

सोनू ने की अनाथ बच्चों के लिए मुफ़्त शिक्षा की मांग, मिला प्रियंका चोपड़ा का साथ

प्रियंका चोपड़ा ने मई 03 को सोनू सूद के एक वीडियो को शेयर किया, जिसमें उन्होंने राज्य और केंद्र सरकारों को ऐसा कोई नियम बनाने को कहा है, जिसके तहत कोरोना से अनाथ हुए बच्चों की स्कूल से कॉलेज तक की शिक्षा मुफ़्त में की जा सके। प्रियंका ने इस वीडियो के साथ एक नोट भी… read-more

मंगल, 04 मई 2021 - 09:39 AM / by अभिनव शुक्ला

Tags: Education, Sonu Sood, Priyanka Chopra Jonas, Coronavirus, Orphans

Courtesy: Jagran News

Madhuri Dixit

फोटो: zeenews

Dance Deewane 3: माधुरी दीक्षित की जगह अब शो को जज करेंगे सोनू सूद और नोरा फतेही

'डांस दीवाने 3' को जज कर रहीं माधुरी दीक्षित अब कुछ एपिसोड्स में नजर नहीं आएंगी। इस शो की शूटिंग मुंबई हो रही थी लेकिन अब इसके सेट को बेंगलुरु शिफ्ट कर दिया गया है। माधुरी को तुरंत बेंगलुरु जाना संभव नहीं है इसलिए आने वाले 4 एपिसोड्स में वो नजर नहीं आएंगी। अब माधुरी की जगह सोनू सूद और नोरा फतेही शो को जज करेंगे। शो मेकर्स द्वारा एपिसोड का प्रोमो भी रिलीज कर दिया गया है।

गुरु, 29 अप्रैल 2021 - 02:16 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: dance deewane 3, Reality show, madhuri dixit, Sonu Sood, Nora Fatehi

Courtesy: Aajtak News

Arrange Hospital Beds for Tv cameraman family

फोटो: The Week

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने 15 मिनट में कराया आईसीयू में बेड उपलब्ध

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद खुद कोरोना संक्रमण से जूझते हुए टीवी डायरेक्टर अरुण शेषकुमार के ट्वीट पर एक सीनियर कैमरामैन के परिवार के लिए 15 मिनट में आईसीयू में बेड उपलब्ध करा कर एक बार फिर मसीहा बन गए हैं। इसके बाद अरुण शेषकुमार ने दुबारा ट्वीट कर बेड उपलब्धता का कन्फर्मेशन मिल जाने की सुचना देते हुए उनका धन्यवाद किया है। सोनू पिछले इस कोरोना काल में भी लोगों की मदद की कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। 

बुध, 21 अप्रैल 2021 - 11:32 AM / by Shruti

Tags: Sonu Sood, Bollywood actor, Covid-19, Hospital Beds, Arun SheshKumar

Sonu Sood

फोटो: IndiaTv

कोरोना संक्रमण की चपेट में आये एक्टर सोनू सूद

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। उन्होंने कुछ दिनों पहले वैक्सीन की पहली डोज भी ली थी। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने बताया कि उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव है वहीं उनका मूड सुपर पॉजिटिव और उनके पास लोगो की समस्याओं के लिए अब बहुत समय है। बता दें, सोनू सूद ने पिछले साल लगे लॉकडाउन से अबतक कई प्रवासी मज़दूरों और अन्य लोगों की… read-more

शनि, 17 अप्रैल 2021 - 08:35 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Sonu Sood, Corona virus, Covid-19, covid positive

Courtesy: Abp Live