rain

फोटो: The Indian Express

यूपी में मूसलाधार बारिश से फसलों को पहुंचा नुकसान, किसान हुए परेशान

उत्तर प्रदेश में तेज बारिश के कारण कासगंज, सिढ़पुरा विकास खंड आदि में किसानों की फसकों को काफी नुकसान हुआ है। निचले हिस्सों में जलभराव होने के कारण धान व उड़द की खेती करने किसानों की फसल बर्बाद हो रही है। किसानों का कहना है कि कोविड 19 से भी अधिक नुकसान इस बारिश के कारण हुए जलभराव से हो रहा है। खेतों में भरे पानी से धान, सरसों, बाजरा, गोभी की फसलें पानी में डूबने से नष्ट हो गई है।

रवि, 09 अक्टूबर 2022 - 05:01 PM / by रितिका

Tags: Uttar Pradesh, Torrential rain, heavy rains, Farmers

Courtesy: NDTV News