फोटो: Greatandhra.com
जारी हुआ गॉडफादर का ट्रेलर, शानदार जोड़ी में दिखे सलमान और चिरंजीवी
साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी और सलमान खान की फिल्म गॉडफादर का ट्रेलर रिलीज हो गया है। सलमान खान इस फिल्म के साथ साउथ सिनेमा में कदम रखने जा रहे है। फिल्म में सलमान खान कैमियो कर रहे है जिसकी काफी चर्चा हो रही है। माना जा रहा है की सलमान का किरदार काफी छोटा है मगर ये काफी अहम है। फैंस सलमान खान को चिरंजीवी के साथ स्क्रीन शेयर देखने के लिए उत्सुक है।
Tags: Salman Khan, chiranjivi, Movie, trailer release
Courtesy: Zee News
फोटो: YouTube
जारी हुआ किच्चा सुदीप की फिल्म कब्जा का ट्रेलर, KGF से है खास कनेक्शन
कन्नड फिल्म इंडस्ट्री में अब नई फिल्म कब्जा आने वाली है, जिसे पैन इंडिया रिलीज किया जाना है। इस फिल्म का टीजर भी जारी हो गया है। फिल्म में उपेन्द्र राव और किच्चा सुदीप जैसे शानदार अभिनेता अहम किरदार निभा रहे है। टीजर से फिल्म की कहानी सामने नहीं आई है। श्रेया सरन भी 'कब्जा' में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। फिल्म का निर्देशन आर चंद्रू ने किया है। ये एक पीरियड गैंगस्टर की कहानी है।
Tags: Kannada Industry, Movie, movie release, trailer release
Courtesy: AajTak
रिलीज हुआ आलिया भट्ट स्टारर फिल्म "गंगूबाई काठियावाड़ी" का ट्रेलर
आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का ट्रेलर फरवरी 4 को रिलीज हो गया है। 3 मिनट के इस ट्रेलर में आलिया भट्ट एकदम दबंग अवतार में नजर आ रही हैं। आलिया के साथ फिल्म में अजय देवगन भी हैं। संजय लीला भंसाली की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म की रिलीज डेट कई बार टलने के बाद फरवरी 25 को रिलीज होने जा रही है। बता दे, फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की कहानी मुंबई की माफिया क्वीन गंगूबाई पर आधारित है।
Tags: Bollywood, Indian Actor, trailer release
Courtesy: TV9 Bharatvarsh
अहान शेट्टी की फिल्म "तड़प" का दूसरा ट्रेलर रिलीज
बॉलीवुड सुपरस्टार सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की फिल्म "तड़प" का दूसरा ट्रेलर नवंबर 29 को रिलीज कर दिया गया है। इस ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन दिखाया गया है। इस फिल्म में अहान शेट्टी और तारा सुतरिया लीड रोल में नजर आएंगे। अहान शेट्टी इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे। इस फिल्म को मिलन लुथरिया द्वारा निर्देशित किया गया है। इस फिल्म को दिसंबर तीन को रिलीज किया जाएगा।
Tags: Ahan Shetty, Film Tadap, trailer release, Entertainment
Courtesy: NDTV News
रिलीज हुआ फिल्म बंटी और बबली 2 का ट्रेलर
बॉलीवुड फिल्म बंटी और बबली 2 का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में दो जोड़ियां सैफ अली खान के साथ रानी मुखर्जी एवं सिद्धांत चतुर्वेदी के सााथ शारवरी की जोड़ी को दिखाया गया है। इस फिल्म में सैफ अली खान का जबरदस्त अंदाज देखने को मिला हैै। वरुण वी शर्मा नेे इस फिल्म को डायरेेक्ट किया है। इस फिल्म को नवंबर 19 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
Tags: Bunty Aur Babli 2, Saif Ali Khan, trailer release, Entertainment
Courtesy: abp news
रिलीज हुआ नेहा शर्मा की फिल्म 'आफत-ए-इश्क' का ट्रेलर
बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा शर्मा की आगामी फिल्म 'आफत-ए -इश्क' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म 'लिजा, द फेयरी-फॉक्स' का हिन्दी रीमेक है। इंद्रजीत नट्टोजी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को अक्टूबर 29 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म को जी स्टूडियोज़ द्वारा निर्मित किया गया है। फिल्म में नेहा शर्मा लालो का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी, जो अपने सच्चे प्यार की तलाश में है।
Tags: Aafat-E-Ishq, Neha Sharma, trailer release, Entertainment
Courtesy: India TV News
फोटोः Navbharat
'सरदार उधम' का ट्रेलर हुआ रिलीज, सोशल मीडिया पर हो रहे चर्चे
बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की नई फिल्म 'सरदार उधम' का ट्रेलर रिलीज हो गया है जिसके सोशल मीडिया पर काफी चर्चे हो रहे हैं। इस फिल्म को विक्की के करियर की बेस्ट परफॉर्मेंस बताया जा रहा है। फैंस ट्रेलर में उनके लुक्स, एक्सप्रेशंस और ऐक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे है। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म एक ऐतिहासिक घटना पर आधारित है। फिल्म अक्टूबर 16 को रिलीज होगी।
Tags: sardar udham, trailer release, performance, विक्की कौशल
Courtesy: Hindustan News Hindi