Noida Twin Tower

फोटो: Jagran

नोएडा की ट्विन टावर पर लगेगा 3700 किलो विस्फोटक, अगस्त 28 से गिराया जाएगा

सुपरटेक ट्विन टावर को गिराने के लिए अब 3700 किलो विस्फोटक की जरुरत होगी। ये विस्फोटक इमारत में 10 हजार सुराख के जरिए डाला जाएगा। इसे गिरानी की प्रक्रिया की शुरुआत अगस्त 28 से होगी। हालांकि पहले इसे अगस्त 21 तक गिराने की समय सीमा तय की गई थी। टॉवर गिराने के लिए पुलिस और सीबीआरआई से भी एनओसी नोएडा प्राधिकरण को मिल गई है। एनओसी मिलने के बाद दोनों टॉवर में विस्फोटक लगाया जाएगा।

शनि, 13 अगस्त 2022 - 01:30 PM / by रितिका

Tags: Noida, Noida Twin Tower, Twin tower, Explosives

Courtesy: ABP Live