फ़ोटो: bbc
संयुक्त राष्ट्र: भारत ने रूस के खिलाफ की वोटिंग, पुतिन की इस मांग को किया खारिज
संयुक्तराष्ट्र महासभा में भारत ने रूस के खिलाफ वोटिंग की है और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की गुप्त मतदान वाली मांग को खारिज कर दिया है। दरअसल रूस द्वारा यूक्रेन के कब्जाए गए राज्यों के खिलाफ अल्बानिया ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक मसौदा प्रस्ताव लाया गया था। रूस की निंदा के लिए इस प्रस्ताव पर ओपन वोटिंग की मांग की गई लेकिन पुतिन ने मतदान गुप्त रखने के लिए एक प्रस्ताव रख दिया। इसमें भारत ने उसके खिलाफ वोटिंग कर दी।
Tags: Russia, Ukraine, United Nations, voting
Courtesy: Amar ujala
फ़ोटो: Pakistan today
बाढ़ से जूझ रहे पाक ने किया संयुक्त राष्ट्र का रुख, अमीरों देशों से की आर्थिक मदद की अपील
बाढ़ से जूझ रहे पाकिस्तान ने अब संयुक्त राष्ट्र की ओर अपना रुख करते हुए आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। पाकिस्तान का कहना है कि बाढ़ के उबरने के वास्ते खर्च करने के लिए उसके पास पैसे नहीं रहे। देश के जलवायु परिवर्तन मंत्री शेरी रहमान ने जिनेवा में कहा कि हमारे पास अपनी अर्थव्यवस्था से किसी तरह का कोई खर्च करने की कोई जगह नहीं बची है। उन्होंने अमीर देशों से भी आर्थिक मदद की अपील की है।
Tags: Pakistan, Floods, United Nations, sherry Rahman
Courtesy: Live hindustan
फोटो: Al Jazeera
पाकिस्तान की बाढ़ ने मचाई तबाही, यूएन महासचिव हुए हैरान
भयंकर बाढ़ के प्रकोप से जूझ रहे पाकिस्तान की हालत देखकर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस के होश उड़ गए है। उन्होंने कहा कि इससे पहले जलवायु नरसंहार का ऐसा आलम उन्होंने नहीं देखा है। उन्होंने कहा कि जो भी पाकिस्तान दौरे के दौरान उन्होंने देखा है उसे बयान करना शब्दों में संभव नहीं है। उन्होंने बाढ़ के कारण हुई तबाही को अक्लपनीय बताया है। उन्होंने कहा कि बाढ़ पर गंभीर चर्चा होनी चाहिए।
Tags: Pakistan floods, Antonio Guterres, United Nations, shahbaaz Sharif
Courtesy: Abp Live
फोटो: WION
भारत ने चीन को आतंकवाद के मामले पर लगाई फटकार, यूएनएससी में दिया बयान
यूएन में भारत ने अगस्त 22 को सामान्य सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बात करते हुए चीन को लताड़ा है। भारत की राजदूत रुचिरा कंबोज ने कहा कि देशों की सुरक्षा तभी संभव है जब सभी देश आतंकवाद के खिलाफ मिलकर खड़े हों और दोहरे मानकों में शामिल होने से बचें। बता दें कि हाल ही में चीन ने जैश ए मोहम्मद के आतंकी अब्दुल रऊफ अजहर को ब्लैकलिस्ट करने के प्रस्ताव पर होल्ड लगाया है।
Tags: China, India, Terrorism, United Nations
Courtesy: Abp Live
फोटो: Daily News Hunt 24
यूएन की रिपोर्ट में खुलासा, भारत बन सकता है सबसे अधिक आबादी वाला देश
संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में सामने आया है कि भारत वर्ष 2023 तक दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाला देश बन सकता है। भारत चीन को सबसे अधिक आबादी होने की दिशा में पछाड़ सकता है। माना जा रहा है कि नवंबर 2022 तक दुनिया की आवादी आठ अरब हो सकती है। दुनिया की आबादी वर्ष 2030 में आबादी 8.5 बिलियन हो सकती है। जो वर्ष 2050 तक 9.7 बिलियन तक पहुंच सकती है।
Tags: United Nations, un report, population
Courtesy: ndtv.in
फोटो: Jagran
दुनिया के 10 में से तीन भारतीय पाए गए कुपोषित : संयुक्त राष्ट्र रिपोर्ट
भारत की 70% आबादी को हेल्दी डाइट से वंचित है, जिस कारण देश के 22 करोड़ से अधिक लोग कुपोषण का शिकार हो गए है। संयुक्त राष्ट्र की द स्टेट ऑफ फूड सिक्योरिटी एंड न्यूट्रिशन इन द वर्ल्ड 2022 की रिपोर्ट में ये जानकारी सामने आई है। आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2020 तक भारत में 97.33 करोड़ लोगों को हेल्दी डाइट नहीं मिल रही थी। वर्ष 2017 में 75%, 2018 में 71.5%, 2019 में 69.4% लोग हेल्दी डाइट से वंचित थे।
Tags: United Nations, United Nations Report, Undernourished, malnutrition
Courtesy: aajtak.in
फ़ोटो: forbes
तुर्की ने बदला अपना नाम, संयुक्त राष्ट्र ने भी दी मंजूरी
तुर्की ने अपना नाम बदलकर "तुर्किये" कर लिया है और नाम बदलने के इस प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र ने भी मंजूरी दे दी है। दरअसल तुर्की के विदेश मंत्री मेवतुल कावुसिग्लू ने संयुक्त महासचिव एंटोनियो गुटेरे को चिट्ठी लिखकर अनुरोध किया था कि तुर्की का नाम बदलकर तुर्किये कर दिया जाए ,जिसे स्वीकार कर लिया गया है। बता दें कि तुर्की सरकार ने पहले हीअपने देश का नाम तुर्की लिखना बंद कर दिया था।
Tags: Turkey, United Nations, Name Change, Türkiye
Courtesy: Live hindustan
फ़ोटो: Wion
भारत के गेहूं निर्यात पर प्रतिबंध लगाने के फैसले पर अमेरिका ने जताई आपत्ति
हाल ही में मोदी सरकार ने भारत से गेंहू के निर्यात पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने का फैसला किया था जिसको लेकर अमेरिका ने आपत्ति जताई है। अमेरिका ने कहा है कि भारत के इस फैसले से विश्व का खाद्य संकट और गहराएगा। अमेरिका ने उम्मीद जताई है कि भारत अपने इस फैसले पर दोबारा विचार करेगा। अमेरिका का यह पक्ष संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत लिंडा थॉमस-ग्रीनफील्ड ने एक प्रेस वार्ता के दौरान रखा है।
Tags: Wheat export, America, United Nations
Courtesy: Aajtak
फोटो: Smithsonian Magazine
रेगिस्तान की रेत हो रही है दुनिया से खत्म, पर्यावरण और आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण
संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में सामने आया कि दुनिया में रेत का इस्तेमाल सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाले संसाधनों में होता है। रिपोर्ट के मुताबिक रेत नदियों, समुद्र के लिए, मछुआरे द्वीपों के लिए बेहद ज़रूरी है। रिपोर्ट की मानें तो दुनिया में बिजली, खाद्य संकट के कारण रेत का संकट हो रहा है। बता दें कि रेत पानी के बाद सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाने वाला वैश्वीक स्त्रौत है।
Tags: United Nations, United Nations Security Council, sand
Courtesy: Zee News
फोटो: Loudwire
संयुक्त राष्ट्र ने धरती के लिए जारी की चेतावनी, भयानक आपदा की आशंका
संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि वर्ष 2030 तक दुनिया भर में गर्म हवाएं तेजी से चलेंगी। इसके अलावा सूखा पड़ने की संख्या में भी बढ़ोतरी होगी। ये बढ़ोतरी 30% तक हो सकती है। रिपोर्ट में सामने आया कि जलवायु परिवर्तन के कारण कोरोना महामारी, आर्थिक मंदी, खाद्य समस्याएं भी उत्पन्न हुई है। रिपोर्ट में चेतावनी दी गई की दुनिया को अभी ही संभलना होगा वरना इससे होने वाले नुकसान की भरपाई नहीं हो पाएगी।
Tags: environment, Environment news, United Nations
Courtesy: News 18 Hindi