Himanshi-Khurana

फोटो: Patrika

शहनाज गिल की तरह हिमांशी खुराना भी हुईं फैट टू फिट

एक्ट्रेस हिमांशी खुराना ने बिग बॉस 13 में खूब सुर्खियां बटोरी थीं। हिमांशी ने सोशल मीडिया पर अपनी कई ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में हिमांशी काफी खूबसूरत दिख रही हैं। आजकल हिमांशी खुराना जिम में मेहनत कर रही हैं और उसका असर अब दिखने लगा है और वो पहले से काफी फिट हो गई हैं। फैंस हिमांशी का ये रूप देख हैरान भी हैं। हिमांशी अपने जबरदस्त मेकओवर से शहनाज को टक्कर दे रही है। हिमांशी और आसिम एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

सोम, 12 अप्रैल 2021 - 01:54 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: himanshi khurana, Weight Loss, Big Boss, Viral Photo, glamorous

Courtesy: Zee News

Lisa-Haydon

फोटो: Yoyocial

लीसा हेडेन ने फ्लॉन्ट किया 'बेबी बंप'

एक्ट्रेस लीजा हेडन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और कई सारी तस्वीरें और वीडियो अक्सर शेयर करती रहती हैं। लीजा तीसरी बार मां बनने जा रही हैं और इंस्टाग्राम पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। उनकी यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस को यह तस्वीरें काफी पसंद आ रही हैं। लीजा के दो बेटे हैं, दो बच्चों की मां होने के बाद भी लीजा ने खुद को फिट रखा हुआ है। लीजा काफी फिट एक्ट्रेस में से एक हैं।

रवि, 28 मार्च 2021 - 06:21 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Lisa Heydon, Bollywood celebrities, motherhood, beach, Share Photos, Instagram, Viral Photo

Courtesy: Aajtak News

Aishwarya Rai

फ़ोटो: The Siasat Daily

ऐश्वर्या राय की हमशक्ल पाकिस्तानी महिला आमना इमरान, तेज़ी से हो रहीं वायरल

पाकिस्तान की एक महिला आमना इमरान आजकल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहीं हैं। दरअसल आमना इमरान का चेहरा बॉलीवुड की सुपरस्टार फिल्म एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय से मिलता है जिसे देख कर फैंस हैरत में पड़ गए है। इंस्टाग्राम पर उनका पोस्ट खूब वायरल हो रहा है जिसमे उन्होंने ऐश्वर्या राय के साथ अपनी एक तस्वीर लगाई हुई है। वहीं आमना ने इस पोस्ट पर लिखा, 'थैंक यू, आभारी हूं। आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद और मैंने कोई सर्जरी नहीं कराई है। आप सभी को ढेरों… read-more

शनि, 27 फ़रवरी 2021 - 06:10 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Aishwarya Rai, Bollywood, model, Viral Photo

Courtesy: Jagran

Cruelty With Animal

फोटो: Pinterest

महिला ने जिराफ़ का शिकार कर दिल हाथ में लेकर सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

वैलेंटाइन डे के दिन Merelize Van Der Merwe नाम की महिला ने मरे हुए जिराफ का दिल अपने हाथ में थामे एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। बीते दिनों इस महिला ने दक्षिण अफ्रीका के गेम पार्क में 2000 डॉलर (1 लाख 44 हजार रुपये) के आसपास खर्च करके एक जिराफ़ का गोली मारकर शिकार किया, फिर उसका दिल अपनी हथेली पर रखकर उसने फोटो खिंचवाई है। न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार अभी तक इस महिला ने 500 से ज्यादा जानवरों का शिकार किया है, जिसमें शेर, हाथी, तेंदुआ भी… read-more

गुरु, 25 फ़रवरी 2021 - 07:30 PM / by Shruti

Tags: Viral Photo, Giraffe, Animal Cruelty Act, animal activists

Man Bows Down To Mumbai Local Train Before Boarding

फोटोः Indiatimes.Com

युवक ने मुंबई लोकल ट्रेन के दरवाज़े पर टेका माथा, फोटो देख भावुक हुए आनंद महिंद्रा

मुंबई लोकल ट्रेन एक बार फिर आम जनता के लिए दौड़ने लगी है और इसी मौके पर एक युवक ने ट्रेन में सवार होने से पहले कोच के गेट पर माथा टेक दिया। इस युवक की माथा टेकते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर बहुत तेज़ी से शेयर की जा रही है। इस तस्वीर पर बड़े उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने भी ट्वीट करते हुए लिखा कि, "यही भारत की आत्मा है, मैं प्रार्थना करता हूं कि हम इसे कभी नहीं खोएंगे।" अभी मुंबई लोकल गवर्नमैंट द्वारा जारी नियमों के मुताबिक चल रही है। 

बुध, 03 फ़रवरी 2021 - 06:16 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Mumbai local train, Anand Mahindra, Viral Photo

Courtesy: Amarujala News