China women

फोटो: Today's Parent

पिछले 40 सालों से एक मिनट के लिए भी नही सोई है ये चीनी महिला

चीन से एक महिला का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। चीन की रहने वाली एक महिला ली ज्हानयिंग जिसकी उम्र 45 से 46 साल है। यह महिला नींद न आने की बीमारी से परेशान हैं। महिला का ने दावा किया है कि वे पिछले 40 सालों से एक मिनट के लिए भी नहीं सोई हैं। आखिरी बार जब वो सोईं थीं, तब उनकी उम्र 5 से 6 साल के करीब थी। महिला के पति ने भी इस बात की पुष्टि की है।

रवि, 05 सितंबर 2021 - 09:00 PM / by अजहर फारूक

Tags: China, Human Interest stories, weird news

Courtesy: Zee News

Judge Hammer

फोटो: Wikimedia Commons

माता-पिता ने फेंका बेटे की गंदी फिल्मों का कलेक्शन, कोर्ट ने लगाया जुर्माना

अमेरिका के मिशिगन में माता-पिता द्वारा बेटे की गंदी फिल्मों का कलेक्शन फेंके जाने पर बेटे ने अपने माता-पिता पर केस कर दिया। फिलहाल डेविड वेर्किंग ने अपने माता-पिता के खिलाफ केस जीत लिया है। फेंके गए फिल्म कलेक्शन की कीमत करीब 21 लाख रुपये थी। इस मामले में कोर्ट ने माता-पिता पर 22 लाख 37 हजार 316 रुपये का जुर्माना लगा दिया। यह फैसला जज मैलोनी द्वारा सुनाया गया।  

रवि, 29 अगस्त 2021 - 09:00 PM / by अमन शुक्ला

Tags: America, weird news, Human Interest stories

Courtesy: Zee News Hindi

Balenciaga Grocery Bag

फोटो: India Today

डेढ़ लाख रुपये में बिक रहा सब्जी का थैला

बाजार में आमतौर पर कम कीमतों में बिकने वाले थैले को एक ब्रांड द्वारा डेढ़ लाख रुपये में बेंचा जा रहा है। मशहूर फैशन ब्रांड कंपनी Balenciaga ऐसे ही एक आम थैले को डेढ़ लाख रुपये की कीमत पर बेच रही है। इसकी कीमत सुनकर लोग काफी हैरान हैं। सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर लोग काफी दिलचस्प प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गौरतलब है कि लाखों की कीमत वाला यह थैला बिल्कुल आम थैले जैसा ही है। 

रवि, 29 अगस्त 2021 - 02:20 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Balenciaga, weird news, Human Interest News

Courtesy: NDTV News

Man Bites snake

फोटो: Deccan Herald

शख्स ने सांप को काटकर लिया अपना प्रतिशोध: ओडिशा

ओडिशा के गंभीरपटिया गांव से शख्स द्वारा सांप को काटे जाने का एक हैरान कर देने वाला सामने आया है। अगस्त 11 को अपने खेत से घर लौट रहे किशोर बद्र को एक जहरीले सांप ने काट लिया, जिसके बाद किशोर ने बिना देरी के सांप को पकड़ लिया। किशोर ने प्रतिशोध लेने के लिए कई बार सांप को काटा जिससे सांप की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि सांप के काटे जाने का किशोर पर कोई असर नहीं हुआ। 

शुक्र, 13 अगस्त 2021 - 09:10 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Odisha, weird news, Human Interest stories, Snake Bite

Courtesy: Amar Ujala News

Jacket

फोटो: Aaj Tak

खूब ट्रोल हो रहा फैशन ब्रांड Balenciaga

पेरिस का लग्जरी फैशन हाउस Balenciaga दुनियाभर में प्रसिद्ध है। बड़े-बड़े सेलिब्रिटी भी इस ब्रांड के कपड़े पहनना पसंद करते हैं। हाल ही में यह ब्रांड सोशल मीडिया पर खूब चर्चित और ट्रोल हो रही हैं। दरअसल, ब्रांड ने एक ऐसी जैकेट निकाली है जिसमें कई छेद है उसी के साथ उसकी कीमत ने भी लोगों को हैरान कर दिया है। आपको बता दें कि जैकेट की कीमत 1,39,163 रुपए है। जिसको सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है।

मंगल, 10 अगस्त 2021 - 09:00 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: fashion, weird news, fashion trend, Paris, expensive

Courtesy: News Nation

Rameshchandra Fefar

फोटो: Zee News

खुद को भगवान विष्णु का अवतार बताता है ये शख्स, दी दुनिया में सूखा ला देने की धमकी

गुजरात सरकार के पूर्व कर्मचारी रमेशचंद्र फेफर खुद को भगवान विष्णु का कल्कि अवतार बताते हैं। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही उनकी ग्रैच्युटी जारी नहीं की गई, तो वो अपनी दिव्य शक्तियों से पूरी दुनिया में सूखा ला देंगे। फेफर आठ महीने में महज 16 दिन कार्यालय गए थे, जिसके बाद विभाग ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था। खुद को कल्कि अवतार बताने के बाद उनकी मानसिक स्थिति को देखते हुए उन्हे  सेवानिवृत्ति दे दी गई थी।

सोम, 05 जुलाई 2021 - 12:30 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Gujrat, weird news, Funny News, Gujrat News

Courtesy: India TV

This woman got married with dolphin

फ़ोटो: Zee News

डॉल्फिन के साथ विवाह रचा कर बहुत खुश नज़र आ रही है ये महिला

ब्रिटेन से एक अजीबोग़रीब शादी का मामला सामने आया है। दरअसल ब्रिटेन की रहने वाली शैरन टेंडलर को एक नर डॉल्फिन सिंडी से पहली नजर में ही प्यार हो गया था, जिसके बाद उसने डॉल्फिन से पूरे रीति रिवाज के साथ शादी करली। हालांकि सिंडी इजरायल की तो शैरन ब्रिटेन की रहने वाली हैं। इस वजह से 16 सालों तक डेटिंग पीरियड के दौरान शैरन कई बार सिंडी से मिलने के लिए इजरायल तक गई। ये शादी 2006 हुई थी।

शुक्र, 25 जून 2021 - 07:50 PM / by अजहर फारूक

Tags: Dolphins, Britain, Wedding, weird news

Courtesy: Zee News

Coronavirus

फोटो: StuffUnknown

मध्यप्रदेश में फैली अफवाह, कोरोना से बचाने आई 'दो परियां'

मध्य प्रदेश के चाटूखेड़ा गांव के एक मंदिर में उस वक्त सैकड़ों लोग जमा हो गए जब अफवाह फैली की कोरोना को खत्म करने के लिए दो परियां आई हैं। अफवाहों के मुताबिक दो औरतों के अंदर देवपरियां आ गई हैं और जो भी उनके हाथ से पानी अपने ऊपर छिड़कवाएगा उसे कोरोना नहीं होगा। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों को हटाया और उन दोनों महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया।

गुरु, 03 जून 2021 - 07:01 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Madhya Pradesh, Covid-19, Coronavirus, weird news

Courtesy: News18