फोटो: WHO.int
NeoCov वायरस इंसानों के लिए कितना ख़तरनाक, WHO ने दिए सुझाव
चीन के शोधकर्ताओं को दक्षिण अफ़्रीका के चमगादड़ों में एक नए कोरोना वायरस 'नियोकोव' का पता चला है। फिलहाल ये वायरस केवल जानवरों के बीच तेज़ी से फैल रहा है। शोधकर्ताओं के मुताबिक ये वायरस भविष्य में इंसानों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। डब्ल्यूएचओ ने कहा, ''इंसानों में उभरते सभी संक्रामक रोगों के 75% से अधिक का स्रोत जानवर हैं", इसमें चमगादड़ भी शामिल हैं, जिनमें कई वायरस का प्राकृतिक भंडार मिलता है।
Tags: Covid-19, WHO, WHO Report, Coronavirus Pandemic
Courtesy: BBC News
फोटो: India TV
डब्ल्यूएचओ कर रहा है कोरोना के ‘Mu’ नामक वेरिएंट की निगरानी
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) कोरोना के 'Mu' नामक वेरिएंट की निगरानी कर रहा है। इसकी जानकारी डब्ल्यूएचओ द्वारा अगस्त 31 को साप्ताहिक महामारी बुलेटिन जारी कर दी गई है। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक इस वेरिएंट में ऐसे म्यूटेशन है जो कोरोना वैक्सीन लगने के बाद भी अटैक कर सकते है। फिलहाल डब्ल्यूएचओ कोविड-19 के ‘Mu' वेरिएंट सहित अन्य वेरिएंट पर अपनी नजर बनाए हुए है, जिसको बेहतर ढंग से समझने के लिए विशेष अध्ययन जारी है।
Tags: Coronavirus, NEW VARIANT, WHO, WHO Report
Courtesy: Jagran News
फोटो : Business Standard
विश्व स्वास्थ्य संगठन 4-6 हफ्ते में लेगा कोवैक्सीन पर फैसला
भारत बायोटेक द्वारा निर्मित कोवैक्सीन को विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा जल्द चार से छह हफ्तों में अप्रूवल मिल सकता है। संगठन की प्रमुख वैज्ञानिक सौम्या विश्वनाथन ने ये बात कही है। उन्होंने सेंटर फॉर साइंस एंड एन्वायरमेंट द्वारा आयोजित वेबिनार को संबोधित किया। कोवैक्सीन के निर्माताओं ने कहा कि आंकड़े पोर्टल पर अपलोड कर रहे है, ईयूएल एक प्रक्रिया है। संगठन कई वैक्सीन को आपात उपयोग की मंजूरी दे चुका है।
Tags: WHO, WHO Report, Coronavirus, Covid-19
Courtesy: Ndtv Hindi News
फोटो: who.int
दुनिया भर में तीन में से एक महिला हुई है शारीरिक, यौन ‘हिंसा’ की शिकार: WHO
विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा मार्च 9 को जारी संयुक्त राष्ट्र स्वास्थ्य एजेंसी की अध्ययन रिपोर्ट में 2010-2018 की अवधि के आकड़ों के अनुसार बताया कि दुनिया भर में तीन में से लगभग एक महिला अपने जीवनकाल में शारीरिक या यौन हिंसा की शिकार हुई है। अध्ययन के अनुसार एक चौथाई युवतियों ने करीब 25 वर्ष की आयु पूरी होने तक अपने साथी द्वारा हिंसा का अनुभव किया है। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस ने कहा कोविड-19 महामारी के चलते महिलाओं के खिलाफ हिंसा हर… read-more
Tags: WHO Report, Sexual Violence, Women, Worldwide
Courtesy: The Print News
फोटो: Quest Magazine
दुनियाभर के लगभग 250 करोड़ लोग 2050 तक हो जाएंगे बहरेपन का शिकार - डब्ल्यूएचओ
विश्व स्वास्थ्य संगठन की वर्ल्ड रिपोर्ट ऑन हियरिंग में दुनिया भर में 2050 तक हर 4 में से 1 व्यक्ति (लगभग 250 करोड़ लोग) को सुनाई नहीं देने की समस्या उत्पन्न हो चुकी होगी। डब्ल्यूएचओ के 2018 के आंकड़ों के मुताबिक भारत में लगभग 630 लाख लोग (6.3%) सुनने की समस्या से ग्रसित थे, जिसमें 7.6 फीसदी वयस्कों और 2 फीसदी बाल्यावस्था में बहरेपन का अनुमानित प्रसार है। 60 फीसदी बच्चों में न सुनाई देने की समस्या को उचित देखभाल और टीकाकरण के माध्यम से रोका… read-more
Tags: Hearing Disorder, 3march World Hearing Day, WHO Report, Worldwide
Courtesy: Downtoearth News