फोटो: Xiaomi
लॉन्च हुआ लैपटॉप और स्मार्टफोन दोनों को चार्ज करने वाला Mi HyperSonic Power Bank
Mi India ने सुपर फास्टचार्जिंग के लिए Mi HyperSonic Power Bank भारत में लॉन्च कर दिया है। इस पावर बैंक में 20,000mAh की बैट्री और 50W सुपर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। इससे लैपटॉप और स्मार्टफोन दोनों को चार्ज किया जा सकेगा। इसमें तीन चार्जिंग पोर्ट दिए गए हैं, जिससे एक ही बार में कई प्रोडक्ट्स को चार्ज किया जा सकेगा। इसकी शुरुआती कीमत 3,499 रुपये है। इसे मॉडर्न ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है।
Tags: Redmi, Xiaomi, Xiaomi India, xiaomi powerbank, XIAOMI INIDA, Power backup, tech news
Courtesy: Navbharat Times
फोटो: Gizmochina
शाओमी ने लॉन्च किया 30,000mAh का पावर बैंक
शाओमी ने भारत में अपना नया 30,000mAh का पावर बैंक 'Mi Power Bank Boost Pro' लॉन्च कर दिया है। पावर बैंक की कीमत 3,499 रुपए है पर फिलहाल इसे क्राउडफंडिंग प्लैटफॉर्म पर लॉन्च किया गया है जहां इसकी कीमत महज 1,999 रुपए रखी गई है। पावर बैंक में तीन आउटपुट पोर्ट दिए गए हैं जिससे आप तीन डिवाइस को एक साथ चार्ज कर पाएंगे। पावर बैंक 18W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, वहीं 24W की पीक पावर सेे यह 7.5 घण्टे में फुल चार्ज हो जाता है।
Tags: Xiaomi India, xiaomi powerbank, powerbank, new launch
Courtesy: News18