Tongue Health

फ़ोटो: TOI

जीभ के रंग से जान सकते हैं अपने सेहत का हाल, जानें संकेत

जीभ को स्वस्थ रखने के लिए ओरल हाइजीन बहुत जरूरी है। साथ ही साथ जीभ की रंगत से सेहत का अंदाजा लगाया जा सकता है।अगर आपकी जीभ का रंग हल्का गुलाबी है और उस पर दाग धब्बे नहीं हैं तो यह स्वस्थ जीभ की निशानी है। चमकते लाल रंग वाली जीभ का मतलब बुखार, अंदरूनी चोट या संक्रमण हो सकता है। जीभ पर पीले रंग की परत सर्दी, वायरल इंफेक्शन, आंतों की समस्या और अपच का संकेत देती है।

गुरु, 02 जून 2022 - 08:45 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Tongue, Oral, hygiene, Health

Courtesy: NDTV

Lota race

फोटो: TV9Hindi

मध्यप्रदेश में शौच के खिलाफ हुआ 'लोटा रेस' का अनोखा आयोजन

खुले में शौच के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए मध्य प्रदेश फांडा गांव में 'लोटा रेस' का आयोजन किया गया। इस अनोखी रेस में 18 बुजुर्ग महिलाओं ने हिस्सा लिया, जिन्होंने अपने हाथ में पानी से भरा लोटा लेकर लगभग 100 मीटर दौड़ लगा बहुओं के पास लोटा फेंक कर खुले में शौच ना करने का संदेश दिया। भोपाल जिला प्रशासन ने खुले में शौच की आदत को खत्म करने और जागरूकता फैलाने के लिए इस रेस का आयोजन किया था।

बुध, 13 अक्टूबर 2021 - 04:10 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Swacchh Bharat Mission, Human Interest stories, Bhopal, hygiene

Courtesy: Jagran News