Manpreet Badal

फोटो: Punjab Kesari

बीजेपी नेता मनप्रीत बादल के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी: पंजाब

भूमि आवंटन मामले में वांछित पूर्व मंत्री और अब भाजपा नेता मनप्रीत बादल के खिलाफ सभी हवाई अड्डों पर लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया है। सितंबर 25 को पंजाब विजिलेंस ने भूमि आवंटन मामले में उनके खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के अलावा आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471, 120-बी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13 (1) के तहत एफआईआर दर्ज की। मनप्रीत को गिरफ्तार करने के लिए… read-more

मंगल, 26 सितंबर 2023 - 04:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Punjab, Lookout Notice, issued, rmanpreet badal, land allotment case

Courtesy: News Room Post

Salman-Khan

फोटो: Latestly

मुंबई पुलिस ने सलमान खान को धमकी देने वाले आरोपियों के खिलाफ जारी किया लुकआउट नोटिस

मुंबई पुलिस ने अभिनेता सलमान खान को धमकी भरे ईमेल भेजने के आरोपी एक शख्स के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया है। संदिग्ध हरियाणा का रहने वाला है और यूके में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है। उसने कथित तौर पर मार्च में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम पर 'दबंग' स्टार को धमकी भरे संदेश ईमेल किए थे। इसके बाद बॉलीवुड सुपरस्टार को Y+ सुरक्षा प्रदान की गई है।

मंगल, 09 मई 2023 - 03:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Salman Khan, death threat, Mumbai Police, issues, Lookout Notice

Courtesy: Amar Ujala News

Lookout Notice

फोटो: Punjab Kesari

पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह के लिए जारी किया लुकआउट नोटिस

पंजाब पुलिस ने मार्च 21 को कट्टरपंथी नेता अमृतपाल सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने देश के सभी एयरपोर्ट्स को भी अलर्ट कर दिया है, ताकि अमृतपाल देश से भाग न जाए। इससे पहले पुलिस ने कथित रूप से कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह की भागने में मदद करने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा अमृतपाल को पकड़ने के लिए कुछ तस्वीरें जारी कीं है, जिनमें कुछ में उसने… read-more

बुध, 22 मार्च 2023 - 10:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: amritpal singh case, Punjab Police, issues, Lookout Notice

Courtesy: Republic World

Bobby katariya

फ़ोटो: Jagran

बॉबी कटारिया के खिलाफ जारी हुआ लुकआउट नोटिस, फ्लाइट में सिगरेट पीने का है आरोप

दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर बॉबी कटारिया के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। दरअसल बॉबी का स्पाइसजेट फ्लाइट में सिगरेट पीने का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में इस कृत्य के लिए एफआईआर दर्ज की गई थी। जानकारी है कि बॉबी अपना मोबाइल बंद कर अंडरग्राउंड हो गया है लेकिन दिल्ली पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार उसके ठिकानों पर दबिश दे रही है।

शनि, 03 सितंबर 2022 - 03:30 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Cigarettes, spicejet flight, Bobby Kataria, Lookout Notice

Courtesy: Aajtak

Manik Bhattacharya

फोटो: Hindi News Samachar

सीबीआई ने टीएमसी विधायक माणिक भट्टाचार्य के खिलाफ जारी किया लुकआउट नोटिस

सीबीआई ने अगस्त 25 को तृणमूल कांग्रेस विधायक और पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष माणिक भट्टाचार्य को प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति में गड़बड़ी करने के आरोप में लुकआउट नोटिस जारी किया। प्रवर्तन निदेशालय ने भट्टाचार्य से पहले पूछताछ की थी। एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया, "विधायक पिछले कई दिनों से जादवपुर और नदिया जिले में अपने आवासों पर नहीं मिले, जिसके बाद उन्हें… read-more

शुक्र, 26 अगस्त 2022 - 09:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: West Bengal, Lookout Notice, manic bhattacharya, CBI, issued notice, teacher recruitment scam

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Manish Sisodia

फोटो: The Indian Express

मनीष सिसोदिया के खिलाफ जारी हुआ लुकआउट नोटिस, देश छोड़ने पर रोक

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और अन्य 13 आरोपियों के खिलाफ शराब घोटाले मामले में सीबीआई ने लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है। अब मनीष सिसोदिया के देश छोड़ने पर रोक लगी है। अगर सिसोदिया देश छोड़ने की कोशिश करते हैं तो उन्हें हिरासत में लिया जा सकता है। सिसोदिया ने ट्वीट कर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए मोदी का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि आपकी रफ़्तार… read-more

रवि, 21 अगस्त 2022 - 09:20 AM / by रितिका

Tags: Manish Sisodia, Delhi Deputy CM, CBI, Lookout Notice

Courtesy: AajTak News