Bobby katariya

फ़ोटो: Jagran

बॉबी कटारिया के खिलाफ जारी हुआ लुकआउट नोटिस, फ्लाइट में सिगरेट पीने का है आरोप

दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर बॉबी कटारिया के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। दरअसल बॉबी का स्पाइसजेट फ्लाइट में सिगरेट पीने का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में इस कृत्य के लिए एफआईआर दर्ज की गई थी। जानकारी है कि बॉबी अपना मोबाइल बंद कर अंडरग्राउंड हो गया है लेकिन दिल्ली पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार उसके ठिकानों पर दबिश दे रही है।

शनि, 03 सितंबर 2022 - 03:30 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Cigarettes, spicejet flight, Bobby Kataria, Lookout Notice

Courtesy: Aajtak

pregnant woman smoking

फोटो: MD Spiro

प्रेग्नेंसी के दौरान धूम्रपान करने से बच्चे को हो सकता है जन्मजात हृदय रोग का खतरा

ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी की एक रिसर्च के अनुसार प्रेग्नेंसी के दौरान महिला के धूम्रपान करने से बच्चे को जन्मजात हृदय रोग का खतरा हो सकता है। वैज्ञानिकों ने प्रेगनेंट महिलाओं को स्मोकिंग छोड़ने की सलाह दी है। यूनिवर्सिटी ने सात अंतरराष्ट्रीय-संस्थानों के साथ मिलकर रिसर्च की है, जिसमें लगभग दो लाख तीस हजार से अधिक परिवारों का विश्लेषण किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटेन में रोजाना लगभग 13 बच्चे जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित होते हैं।

शुक्र, 04 जून 2021 - 10:10 AM / by अभिनव शुक्ला

Tags: Pregnant women, pregnancy, Cigarettes, Cigarettes and other Tobacco Products Act

Courtesy: Bhaskar

world no tobacco day

फोटो: Health Shots

आखिर क्यों मनाया जाता है "वर्ल्ड नो टोबेको-डे", जानिए इससे जुड़े तथ्य

दुनिया भर में हर वर्ष मई 31 का दिन "वर्ल्ड नो टोबेको-डे" के रूप में मनाया जाता है। इसकी शुरुआत वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) ने 1987 में तंबाकू के सेवन से होने वाली मौतों में वृद्धि को देखते हुए की थी। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य तंबाकू या इसके उत्पाद पर रोक लगाना और इसके इस्तेमाल को कम करने के लिए लोगों को जागरुक करना है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट के अनुसार तम्बाकू का इस्तेमाल करने वाले लोगों में संक्रमण का खतरा अधिक होता है और… read-more

सोम, 31 मई 2021 - 09:50 AM / by अभिनव शुक्ला

Tags: Tobacco, Commit to quit tobacco, Cigarettes, Cigarettes and other Tobacco Products Act

Courtesy: Brifly News Hindi